इंदौर जिले के मानपुर में आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य से जुड़े बताए जा रहे फार्महाउस पर हाई-प्रोफाइल जुआ कांड का खुलासा होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. पुलिस ने दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ फरार हो गए.
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के मानपुर में आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य के कोठी रोड स्थित फार्म हाउस पर हाई-प्रोफाइल जुआ कांड ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. कार्रवाई के तुरंत बाद ही ग्रामीण एसपी ने मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिंहौरे और दो अन्य पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका सामने आने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया था अब इनकी विभागीय जांच भी की जा सकती है, इस कदम के बाद पूरा मामला और गंभीर हो गया है.
और पढ़ें'ये लोग फार्महाउस में घुस आए थे...'इधर, जुआरियों की गिरफ्तारी के बाद आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य ने पुलिस को एक पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके परिवार के फार्महाउस में बिना अनुमति के घुस आए थे और वहां गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उन्हीं लोगों ने फार्महाउस में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया हो सकता है. अपने पत्र में उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि संबंधित लोगों के खिलाफ अलग से आपराधिक मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए.अंधेरे का फायदा उठाकर 6 आरोपी फरार दरअसल, बुधवार अल सुबह इंदौर जिले के ग्रामीण डीआईजी मनोज सिंह के निर्देश पर पुलिस ने फार्म हाउस पर फिल्मी अंदाज में दबिश दी, जहां से 18 आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पकड़े गए आरोपी इंदौर, उज्जैन, धार, देवास और झाबुआ के हाई-प्रोफाइल परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं. Advertisement थाना प्रभारी लोकेश सिंह हीहोरे निलंबितयह कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि संबंधित मानपुर थाना पुलिस और क्षेत्रीय एसडीओपी को भी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी. छापे में पुलिस के हाथ 13 लाख रुपए से अधिक नकद, 25 मोबाइल फोन, एक कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री लगी है. ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं और पूरा रैकेट खंगाला जा रहा है. वहीं आईजी अनुराग सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत थाना क्षेत्र में जुआ या सट्टा पकड़े जाने पर थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की गई है और इसी के तहत थाना प्रभारी लोकेश सिंह हीहोरे एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है इस मामले में एक जांच समिति भी बनाई गई है. इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि जिस फार्म हाउस पर जुआ चल रहा था, वह इंदौर में पदस्थ आईएएस वंदना वैद्य से जुड़ा बताया जा रहा है, जो वर्तमान में वित्त आयोग में पदस्थ हैं. पुलिस अब इस पूरे हाई-प्रोफाइल नेटवर्क की गुत्थियां सुलझाने में लगी है. ---- समाप्त ----
Indore IAS Vandana Vaidya IAS Vaidya Farmhouse Gambling IAS Vaidya Farmhouse Raid Mandpur Police Gambling Case IAS Officer Vandana Vaidya Controversy Indore Gambling News IAS Vandana Vaidya Farm Raid IAS Vandana Vaidya News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS अभिषेक प्रकाश होंगे बहाल, 1 करोड़ रिश्वत मामले में हुए थे सस्पेंडIAS Abhishek Prakash: उत्तर प्रदेश कैडर के 2006 बैच के IAS अफसर अभिषेक प्रकाश की बहाली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. करीब एक साल के निलंबन के बाद अब वे जल्द ही मुख्य धारा की सेवा में वापसी करेंगे. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से क्लीन चिट मिलने के बाद शासन स्तर पर उनकी बहाली की प्रक्रिया तेज हो गई है.
Read more »
'अवैध रूप से घुसे वे लोग', फॉर्म हाउस में जुए पर महिला IAS अधिकारी ने लिखा पत्र, थानेदार समेत तीन सस्पेंडIndore News: इंदौर के महू स्थित आईएएस अफसर वंदना वैद्य के फार्म हाउस में जुए का अड्डा चल रहा था। इस मामले में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं। वहीं, आईएएस अधिकारी ने कहा कि मेरे घर में चोरी भी हुई है।
Read more »
मेरठ में फर्जी IAS गिरफ्तार: शराब के नशे में अफसरों पर झाड़ रहा था रौब, ऐसे खुली पोलमेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में पुलिस ने खुद को 2008 बैच का आईएएस अधिकारी और भारत सरकार का डिप्टी सेक्रेटरी बताने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल कौशिक शराब के नशे में धुत होकर पुलिस और उच्च अधिकारियों को फोन कर फर्जी रौब गांठ रहा था.
Read more »
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में जुए की महफिल! तीन पुलिसकर्मियों पर एक्शनमध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला आईएएस अधिकारी के फार्महाउस पर पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से 13.68 लाख रुपये नकद, 30 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद हुए. घटना के बाद आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य ने फार्महाउस में अवैध घुसपैठ की शिकायत की, जबकि मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए.
Read more »
मेरठ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, एक गलती ने पूरा सच पुलिस के सामने ला दियामेरठ में IAS अधिकारी बन सरकारी ऑफिसों में कॉल करके काम करवाने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी शराब पीकर क्षेत्र में गाली-गलौज कर रहा था।
Read more »
कभी IAS-IPS की फैक्ट्री रहा बिहार का ये गांव, अब वीरान हुआबिहार के सहरसा जिले का बनगांव, जो कभी सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए जाना जाता था, अब वीरान हो गया है। गांव के युवाओं का यूपीएससी परीक्षा से मोहभंग हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आरक्षण और धैर्य की कमी इसके मुख्य कारण हैं।
Read more »
