Bihar Chunav 2025: आरके सिंह ने बिहार चुनाव में दागी नेताओं पर एक वीडियो जारी किया, लेकिन इस वीडियो में राजपूत जाति के उम्मीदवारों का नाम नहीं था. क्या सिंह का यह वीडियो दागी और भ्रष्टाचारी नेताओं पर उनका डबल स्टैंडर्ड नहीं है?
पटना. बिहार चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह चर्चा में है. दिवाली के दिन सिंह ने एक वीडियो जारी कर दागी और भ्रष्ट उम्मीदवारों को वोट नहीं देने की अपील की थी. खास बात यह है कि इस वीडियो में आरके सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का भी नाम लिया था.
आरके सिंह ने अनंत सिंह, सूरजभान सिंह, शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा, नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव सहित कई नाम लिए थे. लेकिन उन्होंने अपने वीडियो में एक भी राजपूत जाति के दागी उम्मीदवार का नाम नहीं लिया. सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. सोशल मीडिया पर आरके सिंह से लोग पूछ रहे हैं कि ‘क्या राजपूत जाति का एक भी दागी उम्मीदवार आपको नजर नहीं आया?’ क्या सिंह राजपूत जाति का पक्ष इसलिए ले रहे हैं क्योंकि वह खुद राजपूत जाति से आते हैं? अगर सूरजभान सिंह की पत्नी और शाहबुद्दीन का बेटा ओसामा दागी है तो फिर आनंद मोहन का बेटा चेतन आनंद पर उन्होंने एक शब्द क्यों नहीं बोला? बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति में नैतिकता और शुचिता का मुद्दा उठाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता आरके सिंह अब अपने वीडियो पर खुद घिर गए हैं. सिंह पर अब खुद जातिवाद के कटघरे में खड़े होने का आरोप लगा रहा है. सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिस तरह से अगड़ी के साथ-साथ कुछ प्रमुख पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों से आने वाले नेताओं को निशाना बनाया है, उससे राजनीति गर्म हो गई है. सिंह ने राजपूत जाति से जुड़े किसी दागी या बाहुबली परिवार के उम्मीदवार का जिक्र नहीं किया, उसने राजनीतिक हलकों में ‘डबल स्टैंडर्ड’ की चर्चा को तेज कर दिया है. एनडीए का खेल डेहरी-ऑन-सोन में जाएगा बिगड़? आरके सिंह का डबल स्टैंडर्ड या चूक? आरके सिंह का यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब वह पहले से ही पार्टी के भीतर राजपूत समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाकर बागी तेवर दिखा चुके हैं. उनके वीडियो ने यह सवाल पैदा कर दिया है कि क्या बिहार की सियासत में ‘दागी’ होने की परिभाषा भी जाति के आधार पर तय होती है? आरके सिंह ने अपने वीडियो में भ्रष्टाचार और अनैतिकता के आधार पर वोट न देने की अपील की है. हालांकि, उन्होंने जिस तरह से सम्राट चौधरी और अन्य गैरराजपूत नेताओं पर ध्यान केंद्रित किया, वह राजनीतिक अखाड़े में एक सोची-समझी रणनीति तो नहीं? राजपूत जाति के कितने दागी उम्मीदवार? बिहार की राजनीति को नजदीक से जानने वाले बताते हैं कि राजपूत समाज से जुड़े कई बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन सिंह ने उनका नाम लेने से पूरी तरह परहेज किया. यह चुप्पी स्पष्ट तौर पर जातीय गोलबंदी की ओर इशारा करती है, जहां खुद की जाति के नेताओं के विरोध को टालने के लिए नैतिकता के मापदंड बदल जाते हैं. सवाल उठता है कि जब आरजेडी ने बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और भूमिहार जाति के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी को टिकट दिया है, तो फिर पूर्व सांसद और राजपूत जाति से आने वाले आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को इस दागी श्रेणी से बाहर क्यों रखा गया? भाजपा नेता आरके सिंह के तीखे बयान से बिहार राजनीति में हलचल भूमिहार, कुशवाहा और मुस्लिम क्यों निशाने पर? ओसामा शहाब रघुनाथपुर से आऱजेडी के टिकट पर मैदान में हैं. पिता शहाबुद्दीन पर गंभीर अपराधिक मामले थे. इसी तरह सूरजभान भी बाहुबली की छवि रखते हैं और उनकी पत्नी को आरजेडी ने मोकामा से उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद 2020 में आरजेडी से विधायक बने थे और अब वे जेडीयू से चुनाव लड़ रहे हैं. आनंद मोहन भी हत्या के मामले में सजायाफ्ता रहे हैं. हालांकि कई बाहुबलियों जैसे हुलास पांडे लोजपा आर से ब्रह्मपुर से उम्मीदवार और बाहुबली सुनील पांडे के भाई हैं पर भी उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. बिहार चुनाव में राजपूत जाति के दागी उम्मीदवारों की संख्या पर कोई आधिकारिक जातिगत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी कम से कम एक दर्जन राजपूत उम्मीदवारों पर गंभीर आरोप हैं. बिहार के लगभग एक-तिहाई मौजूदा विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजपूत, भूमिहार, यादव और मुस्लिम सहित लगभग हर जाति से जुड़े ऐसे कुछ उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या जिनके परिवार की छवि बाहुबली की रही है. ऐसे में आरके सिंह का यह वीडियो चर्चा में है. यह घटना बिहार की उस कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जहां दागी उम्मीदवारों की बात भी जातिगत चश्मे से होती है.
Rk Singh Video Bjp Raj Kumar Singh News Rk Singh Politics Rk Singh Rajput Politics In Shahabad Area Bihar Chunav 2025 Rk Singh Political Controversy Bihar Caste Politics Rajput Criminal Candidates List RK Singh Bihar Bjp Bihar Chunav Rajput Candidates Bihar Corruption In Politics आरके सिंह राजकुमार सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
4 दिन में 12 सभाएं करेंगे PM मोदी: 28 अक्टूबर को पटना में होगी रैली; गठबंधन में नीतीश कुमार के CM चेहरे पर ...Bihar Election NDA Alliance MLA Seat LIVE 2025 Update.
Read more »
Bihar Chunav 2025: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 5 में 2 मुस्लिम नामBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 नामों की घोषणा की गई है. इन 5 नामों में 2 नाम मुस्लिम उम्मीदवार के है. बता दें कि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं की गई है.
Read more »
Bihar Chunav 2025: PM मोदी का मिशन बिहार, इस दिन से होगी धुआंधार रैली की शुरुआतBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में धुआंधार रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी 24 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान वे दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
Opinion: बिहार चुनाव में 'फैक्टर D' फिक्स करेगा NDA की जीत, 20% वोट खींचने के लिए तेजस्वी-राहुल एंड टीम के ...Bihar Dalit voters News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग चढ़ने लगा है. इस चुनाव में कई मुद्दे हैं, लेकिन दलित वोटरों का रुझान निर्णायक साबित हो सकता है. एनडीए खेमा जहां जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, श्याम रजक और अशोक चौधरी चेहरों के साथ है, वहीं महागठबंधन राजेश राम के चेहरे के साथ मुद्दों के जरिए अपनी बात पहुंचाने के प्रयास में है.
Read more »
Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: RJD candidate Sasaram Satyendra Saha arrested who is 2st phase election candidate Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Read more »
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर महागठबंधन के 256 उम्मीदवार, जानें पूरा माजराMahagathbandhan Clash: प्रदेश की 13 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल-एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं. इससे लोगों का कहना है कि कभी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने की बातें कहने वाले अब एक-दूसरे के खिलाफ ही तलवार लिए खड़े हैं.
Read more »
