Bihar Election NDA Alliance MLA Seat LIVE 2025 Update.
28 अक्टूबर को पटना में होगी रैली; गठबंधन में नीतीश कुमार के CM चेहरे पर विवादबिहार चुनाव के पहले फेज के इलेक्शन में सिर्फ 20 दिन का समय बचा है, ऐसे में NDA के सभी पार्टियां अब चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। बीजेपी के बाद जदयू ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पवहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिन में 12 जनसभाएं करेंगे। PM मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वे 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा। 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा तथा अररिया के फारबिसगंज में रैली करेंगे।NDA में सीट शेयरिंग हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। हालांकि, अब गठबंधन में CM फेस को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, 'नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।' अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया है। चिराग ने कहा, 'अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है, जो होती है। चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री चुनने का यही प्रक्रिया होती है। इसमें कोई नई बात नहीं है। हमारा पांच दल का गठबंधन है, जितने विधायक जीतकर आएंगे स्वयं अपना नेता चुनेंगे। मुख्यमंत्री चुनने की जो प्रक्रिया है, उसका भी सम्मान करने की जरूरत है। इधर, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी का कहना है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था। कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।'NDA को लेकर जितना भ्रम फैलाया जा रहा था और मैंने इस बात को बार-बार कहा था कि NDA में बहुत सहजता से सारी बातों का फैसला हो जाएगा। चाहे वो सीटों की चयन की बात हो या प्रत्याशी तय करने की बात हो। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि हमारा गठबंधन एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा किसी भी दूसरे घटक दल के साथ एक प्रतिशत का भी विवाद नहीं रहा है। हम सही मायने में दीवाली 14 नवंबर को मनाएंगे।'इधर, NDA में एक बार फिर सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, 'वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।' वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री के इस बयान पर कहा, 'अमित शाह NDA के प्रमुख नेताओं में आते हैं, उन्होंने कुछ कहा है तो उसे आधिकारिक ही माना जाएगा, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था।' मांझी ने कहा, 'कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए। यह दुविधा महागठबंधन में है, जिस वजह से आज तक उनकी लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है। सौभाग्यवश NDA में अब तक सब कुछ ठीक रहा है।'JDU सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। हरिवंश ने कहा- अगर आप नीतीश के विजन की तुलना करें, तो सभी नए लोगों में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता। हरिवंश ने कहा- नीतीश की सक्रियता और जिम्मेदारी की भावना उन्हें वह जगह दिलाएगी जिसके वह वास्तव में हकदार हैं। वे जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले और उन्होंने अपने जीवन में जयप्रकाश नारायण और लोहिया के आदर्शों को व्यावहारिक रूप से अपनाया। राज्यसभा के उपसभापति ने कहा- CM नीतीश ने जयप्रकाश नारायण और लोहिया का नाम लेकर अपने परिवार का रुतबा और संपत्ति नहीं बढ़ाई, भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया और कुशासन का प्रतीक नहीं बने। क्या यह पूरे देश के लिए आश्चर्य की बात नहीं है? कांग्रेस के दौर में बिहार देश के सबसे वंचित राज्यों में से एक था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा- पहले उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक पुल हुआ करता था। 1981 में पटना और उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए दूसरा पुल बना, जिसे 1967 में गठबंधन सरकार के समय शुरू किया गया था। बिहार को एक पुल बनने के लिए 30-35 साल इंतजार करना पड़ता था। नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में 1,100 से ज्यादा पुल बने।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप परइन्फ्लुएंजा ने अस्पतालों में बढ़ाए मरीजधनतेरस से बाजारों में रौनक, 2-हजार करोड़ कारोबार की उम्मीदहरियाणा में 3 शहरों का तापमान 16 डिग्री के करीबछिंदवाड़ा जिले में अब तक 41.
10 इंच औसत बारिश दर्ज
BJP JDU Alliance Bihar Assembly Election NDA Alliance Seat Sharing 2025 Chirag Paswan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Chunav 2025: महिलाओं को साधने में PM मोदी से आगे निकल गए CM नीतीश कुमारBihar Chunav 2025: बीजेपी के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार बार वोट दे रहा है. निरंतर वोट दे रहा है... 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी का यह भाषण काफी वायरल हुआ था. हालांकि, महिलाओं को टिकट देने के मामले में पीएम मोदी से सीएम नीतीश कुमार आगे निकल चुके हैं.
Read more »
Mamata Banerjee: দীঘার জগন্নাথধাম জনপ্রিয়, এবার শিলিগুড়িতে সবচেয়ে বড় মহাকাল মন্দির তৈরির ঘোষণা মুখ্যমন্ত্রীর...CM Mamata Banerjee announces to build a mahakal temple in Siliguri
Read more »
CM योगी का दीवाली गिफ्ट! 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, 28 लाख कर्मचारियों को होगा फायदाउत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीएम योगी ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएंगे.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते... पॉपुलर अमेरिकी सिंगर ने राहुल गांधी को दिया जवाबMary Jorie Millben statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है.
Read more »
सिद्दारमैया बोले- मूर्ति दंपति को सर्वे के बारे में गलतफहमी: वे इंफोसिस से हैं तो क्या सब कुछ जानते हैं?; द...Karnataka CM Siddaramaiah Vs Infosys founder Narayana Murthy; Follow Caste Census Survey Dispute Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Mamata Banerjee: ভোটের নাম করে কিছু লোক বহিরাগতদের নিয়ে আসে, বিভিন্ন হোটেল-গেস্ট হাউস ভাড়া করেCM Mamata Banerjee inaugurates a Kalipuja in Kolkata
Read more »
