उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीएम योगी ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.
आधिकारिक बयान के अनुसार, इस फैसले के बाद DA और DR 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएंगे. एजेंसी के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, जबकि बढ़ा हुआ भुगतान अक्टूबर 2025 से नकद रूप में किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में उठाया गया एक संवेदनशील कदम बताया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला महंगाई से राहत देने के लिए है, सरकार अपने कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है.इस निर्णय से मार्च 2026 तक करीब 1,960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा. इनमें से ₹795 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकद राशि नवंबर 2025 में दी जाएगी, जबकि 185 करोड़ रुपये की राशि पुरानी पेंशन योजना वाले कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड खातों में जमा की जाएगी.यह भी पढ़ें: सीएम योगी का युवाओं को तोहफा... स्मार्टफोन की जगह अब मिलेंगे ज्यादा फीचर्स वाले लेटेस्ट टैबलेटइसके अलावा, जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि के बकाया भुगतान के रूप में सरकार पर 550 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. दिसंबर 2025 से सरकार को औसतन 245 करोड़ रुपये प्रति माह का खर्च बढ़े हुए भत्ते को जारी रखने में करना होगा. Advertisement अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनर्स को यह बढ़ा हुआ भत्ता त्योहारी सीजन से पहले समय पर उपलब्ध कराया जाए. वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार की हालिया घोषणा के अनुरूप की गई है. यह कदम राज्य के कर्मचारियों की खरीद क्षमता बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी मददगार साबित होगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Uttar Pradesh Government Employees Yogi Adityanath DA Increase 3 Percent DA Hike UP UP Pensioners News महंगाई भत्ता उत्तर प्रदेश योगी सरकार कर्मचारियों के लिए तोहफा UP DA DR Revision
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Punjab News: सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरू में की उद्योगपतियों से मुलाकात, पंजाब में निवेश का दिया निमंत्रणCM Bhagwant Mann meets industrialists in Bengaluru, invites them to invest in Punjab सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरू में की उद्योगपतियों से मुलाकात, पंजाब में निवेश करने का दिया निमंत्रण
Read more »
गुजरात मंत्रिमंडल में दीपावली से पहले फेरबदल: आज रात CM आवास में मीटिंग, कई मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा; कल ...Gujarat CM Bhupendra Patel Cabinet Ministers List Update. Follow Gandhinagar Mahatma Mandir, BJP MLA Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Mamata Banerjee: দীঘার জগন্নাথধাম জনপ্রিয়, এবার শিলিগুড়িতে সবচেয়ে বড় মহাকাল মন্দির তৈরির ঘোষণা মুখ্যমন্ত্রীর...CM Mamata Banerjee announces to build a mahakal temple in Siliguri
Read more »
कर्नाटक में RSS पर कंट्रोल के लिए नियम बनेंगे: सड़कों पर पथ संचलन निकालने, शाखा लगाने के लिए अनुमति लेना होग...Karnataka CM Siddaramaiah RSS Activities Rules 2025 Update; Follow Rashtriya Swayamsevak Sangh Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
कांग्रेस-राजद ने बिहार को भाई-भतीजावाद और अपराध में बदल दिया : सीएम योगीCM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार विधानसभा प्रचार में महागठवंधन पर जम कर हमला बोला.
Read more »
गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा: आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ; नई टीम में 26 हों...Gujarat CM Bhupendra Patel Cabinet Ministers Oath Ceremony Update 2025. Follow Bharatiya Janata Party MLA, Cabinet Expansion List and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
