Kanpur latest News: जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े पर एक लाख रुपये का खर्च आता है.
कानपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रमों में अब फर्जीवाड़ा नहीं चल पाएगा. समाज कल्याण विभाग ने इस बार पूरी व्यवस्था को डिजिटल और सुरक्षित बना दिया है. अब किसी जोड़े की शादी से पहले फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान कराई जाएगी.
इसके बाद ही विवाह की प्रक्रिया पूरी होगी और शादी के बाद दुल्हन की विदाई की अनुमति मिलेगी. यह व्यवस्था पहली बार कानपुर में लागू की जा रही है. अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा अब तक सामूहिक विवाह आयोजनों में कई अपात्र जोड़े शामिल हो जाते थे, लेकिन अब समाज कल्याण विभाग ने इस पर पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. नए ऑनलाइन पोर्टल में वर और वधू दोनों का बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट दर्ज होगा और फेस रिकग्निशन सिस्टम से पहचान की जाएगी. जिले में यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है. समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह के मुताबिक, इस व्यवस्था से केवल पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा और आयोजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी. शादी के बाद ही होगी विदाई नई व्यवस्था के तहत, विवाह स्थल पर पहले जोड़े का फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान होगी.इसके बाद ही शादी की प्रक्रिया शुरू होगी. आयोजन पूरा होने के बाद जब पंडाल से दुल्हन विदा होगी, तो एक बार फिर बायोमीट्रिक मिलान होगा. अगर जानकारी मैच नहीं हुई, तो विदाई नहीं होगी. विभाग का कहना है कि इससे फर्जी जोड़ों और गलत लाभ उठाने वालों पर पूरी तरह से रोक लगेगी. एक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े पर एक लाख रुपये का खर्च आता है. इसमें 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे वर-वधू के खातों में भेजे जाते हैं. वहीं 25 हजार रुपये वैवाहिक उपहार के लिए और 15 हजार रुपये आयोजन खर्च में दिए जाते हैं. आयोजन खर्च में पंडाल, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होती हैं. 2 नवंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम कानपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम दो नवंबर से शुरू होंगे.अब तक विभाग को 360 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं. इनमें ब्लॉक स्तर पर भौतिक सत्यापन का काम जारी है. सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र जोड़ों को विवाह कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. ये भी पढ़ें: Kanpur AQI: दिवाली की आतिशबाजी से बिगड़ी कानपुर की हवा, AQI 200 के पार..बच्चे और अस्थमा के मरीज इन बातों का रखें ध्यान वैवाहिक उपहार में मिलेंगे जरूरी सामान कार्यक्रम में विवाह करने वाले जोड़ों को कई जरूरी घरेलू वस्तुएं भी उपहार के रूप में दी जाएंगी. इनमें उच्च गुणवत्ता वाली पांच साड़ियां, चुनरी, पैंट-शर्ट का कपड़ा, चांदी की पायल-बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, कूल केस, बेडशीट, कंबल, तकिया, गद्दा, सिंदूर, चूड़ी और कंगन जैसी चीजें शामिल हैं. इस बार की योजना की खासियत यह है कि हर प्रक्रिया डिजिटल रिकॉर्ड में रहेगी और कोई भी फर्जी जोड़ा सिस्टम को धोखा नहीं दे पाएगा.यानी अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले फिंगरप्रिंट, फिर फेस रिकग्निशन और उसके बाद ही दुल्हन की विदाई होगी.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना Biometric Verification फिंगरप्रिंट पहचान Face Recognition चेहरे की पहचान Digital Process डिजिटल प्रक्रिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में रनवे से फिसला तुर्किये का कार्गो प्लेन; समुद्र में गिरा, 2 की मौतInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
Kanpur: दीपावली की रात लेदर स्टोर में घुसा रॉकेट, आग लगने के बाद एक किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटेंकानपुर के जाजमऊ स्थित एक टेनरी के लेदर स्टोर में जलता हुआ रॉकेट घुसने से भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण रॉकेट बताया जा रहा...
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प के लिए मृत मां का वोट डालने वाली महिला को निबंध लिखने की सजाInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: गुरदासपुर में 80% फसल कटाई के बाद भी पराली नहीं जली, पुलिस ने किसानों से बात कीbreaking news live update headlines 21 October rajasthan delhi mp uttar pradesh maharashtra mumbai
Read more »
Breaking News LIVE Update: হোমগার্ডের হাতে ‘নিগৃহীত’ মহিলা জুনিয়র ডাক্তার! উত্তাল উলুবেড়িয়া...Breaking News LIVE Update: হোমগার্ডের হাতে ‘নিগৃহীত’ �
Read more »
कानपुर देहात में दिवाली पर युवक को उतारा मौत के घाट, पटाखों की गूंज में गूंजीं गोलियांKanpur Dehat News: दीपावली की जगमगाती रात उस वक्त दहशत में बदल गई जब पटाखों की आवाजों के बीच गोलियों की गूंज सुनाई दी. गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा गांव में अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय गौरव अवस्थी की चार गोली मारकर हत्या कर दी.
Read more »
