देश में सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने नोटा का बटन दबाकर अपने उम्मीदवारों को खारिज किया
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक तिहाई में मतदाताओं के लिए नोटा तीसरा सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है जो कि कुल वैध मतों का दो प्रतिशत है.
खास तौर से नोटा का उपयोग लोगों द्वारा बिहार की तीन आरक्षित सीटों किया गया. अररिया और कटिहार संसदीय सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की एक बड़ी संख्या है और इन सीटों से मुस्लिम समुदाय के सांसदों को एनडीए उम्मीदवारों के हाथों इस बार पराजय झेलनी पड़ी है. अररिया में 20,618 और कटिहार में 20,584 मतदाताओं ने नोटा को विकल्प के रूप में चुना. गोपालगंज में सबसे ज्यादा 51,660 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। यह सीट जेडीयू के आलोक कुमार सुमन को मिली. सुमन ने आरजेडी के सुरेंद्र राम को 2.86 लाख मतों से हराया है.नोटा का उपयोग करने के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण रहा जहां 45,699 मतदाताओं ने इसका उपयोग किया. इस सीट पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने आरएलएसपी के ब्रजेश कुशवाहा को 2.93 लाख मतों के हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा.बिहार में नोटा इस्तेमाल में तीसरे नंबर पर समस्तीपुर रहा. यहां 35,417 मतदाताओं ने इसका उपयोग किया. इस सीट पर एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.52 लाख वोटों से हराया. वहीं, पूर्वी चंपारण में 22,706, नवादा में 35,147, गया में 30,030, बेगूसराय में 26,622, खगड़िया में 23,868 और महाराजगंज में 23,404 मतदाताओं ने नोटा को अपने पसंदीदा विकल्प के रूप में चुना.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र में 47 साल में सबसे भीषण सूखा, 13000 गांव-बस्ती में संकटकपड़े से छानकर पी रहे कीचड़ का पानी पशु भी न पिएं, ऐसा पानी पीने को मजबूर गांव के आदिवासी राज्य के 358 में से 151 तहसील सूखे की चपेट में | worst drought 47 years in Maharashtra
Read more »
LIVE: 2019 में किसकी जीत, किसकी हार, देखें कुछ देर में सबसे बड़ा एग्जिट पोलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
यूपी में भाजपा को बड़ा घाटा, बिहार में NDA को बढ़तनई दिल्ली। एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए केन्द्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ होती दिख रही है, लेकिन उत्तरप्रदेश में भाजपा को बड़ा घाटा होता दिख रहा है। दूसरी ओर बिहार में एनडीए को फायदा होता दिख रहा है।
Read more »
संयुक्त राष्ट्र ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाया, फिर भी चीन से आगे
Read more »
हिमाचल की चारों सीटों पर इतने हजार लोगों ने दबाया नोटाहिमाचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में इतने मतदाताओं में इस बार नोटा का बटन दबाया HimachalPradesh Himachal NOTA LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults2019
Read more »
पहली बार लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई लालू यादव की पार्टी
Read more »
धनबाद में नहीं गली कीर्ति आजाद की दाल, झारखंड में सबसे अधिक वोट से हारे चुनाव2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के गठन के अगले ही वर्ष उन्हें उनकी पुरानी पार्टी बीजेपी ने निलंबित कर दिया. कारण बना मोदी सरकार में नंबर दो अरुण जेटली के खिलाफ उनका विरोधी तेवर.
Read more »
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव, मुश्किल में विपक्ष, पीएम मोदी की जीत की धमकबिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव, मुश्किल में विपक्ष, पीएम मोदी की जीत की धमक Bihar BiharAssemblyElection2020 AssemblyElection2020 NitishKumar TejashwiYadav
Read more »
