NDA की चुनावी बिछी बिसात, महागठबंधन में सीटों का पेंच! हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कसा भयंकर वाला तंज

Bihar Elections 2025 News

NDA की चुनावी बिछी बिसात, महागठबंधन में सीटों का पेंच! हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कसा भयंकर वाला तंज
NDAGrand AllianceHindustani Awam Morcha
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में एनडीए अपने विकास एजेंडे और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों को लेकर उभरे विवाद के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल उत्साहित हैं. एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने मंगलवार को महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन में तो इस चुनाव में 243 सीटों पर 255 से ज्यादा उम्मीदवार उतर गए हैं.

उन्होंने साफ कहा कि राजनीति में कोई दोस्ताना संघर्ष नहीं होता है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि एनडीए ने सौहार्दपूर्ण तरीके से न केवल सीट बंटवारा किया बल्कि चुनावी मैदान में उम्मीदवार भी उतार दिए. अब चुनावी प्रचार भी शुरू हो गया है जबकि दूसरी ओर महागठबंधन में अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हो सके हैं. ये भी पढ़ें: JMM का महागठबंधन पर धोखे का आरोप, खुद को किया बिहार चुनाव से अलग उन्होंने कहा कि आज मंगलवार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार अभियान में आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए अपने विकास कार्यों को लेकर चुनावी मैदान में जा रही है और बिहार की जनता एनडीए को आशीर्वाद देने को भी तैयार है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता ने कहा कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू और भाजपा 100-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को 29 सीटें मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इनपुट: आईएएनएस बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

NDA Grand Alliance Hindustani Awam Morcha HUM Shyam Sundar Sharan Nitish Kumar PM Modi Seat Sharing Assembly Elections Bihar Politics JDU BJP LJP Rashtriya Lok Morcha

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'29 सीटें मिलना संयोग नहीं, मेरे पिता ने...', चिराग पासवान ने समझाई बिहार में 'M-Y' समीकरण की नई परिभाषा'29 सीटें मिलना संयोग नहीं, मेरे पिता ने...', चिराग पासवान ने समझाई बिहार में 'M-Y' समीकरण की नई परिभाषाचिराग पासवान ने कहा कि वे सिर्फ अपनी पार्टी नहीं बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन (NDA) की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं.
Read more »

NDA Success Story: हवलदार थे पिता, सेना ऑफिसर बनेगा बेटा, 18 की उम्र में UPSC NDA में पाई 1st रैंक​NDA Success Story: हवलदार थे पिता, सेना ऑफिसर बनेगा बेटा, 18 की उम्र में UPSC NDA में पाई 1st रैंक​UPSC NDA Success Story: पश्चिम बंगाल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट कैडेट इमोन घोष ने यूपीएससी एनडीए 2 2024 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की है। यह सफलता पिता के लिए किसी मैडल से कम नहीं होगी, जो सेना में हवलदार पद पर रह चुके हैं।​
Read more »

लखीसराय में NDA और महागठबंध के बीच कांटे की टक्कर, सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसारलखीसराय में NDA और महागठबंध के बीच कांटे की टक्कर, सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसारलखीसराय में आगामी चुनावों में कांटे की टक्कर होने की संभावना है, जहां विभिन्न पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। वहीं, सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं, जिससे चुनाव परिणाम अनिश्चित हो गया है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे...
Read more »

Vanishing Voices? Only 5 Muslim Candidates In NDA’s Bihar Line-Up As Nitish And Chirag Face Tough QuestionsVanishing Voices? Only 5 Muslim Candidates In NDA’s Bihar Line-Up As Nitish And Chirag Face Tough QuestionsBihar’s NDA allies face growing questions over missing Muslim voices. Nitish fields 4, Chirag 1 and BJP none ahead of the polls.
Read more »

बिहार चुनाव में महिला वोटरों पर फोकस, महागठबंधन और NDA के क्या हैं वादे?बिहार चुनाव में महिला वोटरों पर फोकस, महागठबंधन और NDA के क्या हैं वादे?बिहार में आगामी चुनावों को देखते हुए, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही महिला मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। एनडीए ने डीबीटी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया है, जबकि महागठबंधन ने 'माई बहन मान' योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। देखना यह है कि इन योजनाओं से महिला मतदाता किस ओर...
Read more »

बिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CMबिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CMबिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए, लालू यादव पर दलितों और पिछड़े समुदायों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कुशवाहा ने एनडीए सरकार की सराहना की और जन सुराज को चुनावी चुनौती नहीं माना।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:09:51