'29 सीटें मिलना संयोग नहीं, मेरे पिता ने...', चिराग पासवान ने समझाई बिहार में 'M-Y' समीकरण की नई परिभाषा

Chirag Paswan News

'29 सीटें मिलना संयोग नहीं, मेरे पिता ने...', चिराग पासवान ने समझाई बिहार में 'M-Y' समीकरण की नई परिभाषा
Biharचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 63%

चिराग पासवान ने कहा कि वे सिर्फ अपनी पार्टी नहीं बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन (NDA) की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं.

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे 100 प्रतिशत सीट जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में हैं और यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विश्वास और संकेतों का परिणाम है.

इस दौरान उन्होंने बिहार में 'M-Y' समीकरण को लेकर भी अपना नजरिया बताया. चिराग पासवान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “मैं मैनिफेस्टेशन में विश्वास रखता हूं और आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ हूं. मुझे इन संकेतों पर भरोसा है. यह सिर्फ एक संयोग नहीं हो सकता कि तमाम चर्चाओं और बातचीत के बाद मेरी पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. मेरे पिता राम विलास पासवान जी ने भी अपने समय में 29 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था.”सीमा सिंह का पर्चा खारिज होने पर कही ये बातउन्होंने बताया कि एक सीट को लेकर निर्वाचन आयोग से चर्चा चल रही है, क्योंकि सीमा सिंह नाम की उम्मीदवार के नामांकन पत्र तकनीकी गलती के चलते खारिज कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से मानवीय त्रुटि थी, कोई राजनीतिक वजह नहीं. हम इस पर कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं.” Advertisement sport_base_arraysport_base_arraysport_base_array#WATCH | Patna | On being asked if LJP will achieve a 100 per cent strike rate in the upcoming Bihar elections, Union Minister Chirag Paswan says in an interview to ANI, "I believe in manifestations and stay spiritually connected; I believe in all these signals. It… pic.twitter.com/SRNvj0Wbdy— ANI October 19, 2025‘पूरे NDA के लिए 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य’चिराग पासवान ने कहा कि वे सिर्फ अपनी पार्टी नहीं बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी के साथ-साथ पूरे गठबंधन के लिए मेहनत कर रहा हूं ताकि बिहार में एनडीए को 100 प्रतिशत सफलता मिले. जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे गठबंधन पर कायम है.”महागठबंधन पर कसा तंजचिराग ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे अपनी सीटों और उम्मीदवारों को लेकर ही भ्रम में हैं, तो जनता के विकास के मुद्दों पर क्या काम करेंगे? उन्होंने कहा, “अगर महागठबंधन अपने भीतर की गुटबाजी और भ्रम दूर नहीं कर पा रहा, तो वे बिहार के विकास की योजना कैसे बना सकते हैं? जनता यह सब देख रही है और इस बार भी एनडीए के साथ है.”केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे नतीजों को लेकर पूरी तरह आशावादी हैं और यह मानते हैं कि संघर्ष, विश्वास और सकारात्मक सोच से ही बड़ी जीत हासिल होती है.'M' का मतलब महिला, 'Y' का मतलब युवा: चिराग‘बिहार फर्स्ट–बिहारी फर्स्ट’ और राजनीति में युवाओं की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, “जब मैं ‘बिहार फर्स्ट–बिहारी फर्स्ट’ की बात करता हूं तो इसका मतलब है समग्र विकास, जो कि अन्य युवा नेताओं से अलग है. अन्य नेता सिर्फ युवा की बात करते हैं लेकिन उन्हें जाति के नजरिए से देखते हैं. वे मुस्लिम युवाओं को अलग और यादव युवाओं को अलग देखते हैं. Advertisement उन्होंने कहा कि जब मैं ‘M-Y समीकरण’ की बात करता हूं तो ‘M’ का मतलब है महिलाएं और ‘Y’ का मतलब है युवा. मेरा मानना है कि दोनों समान समस्याओं का सामना करते हैं. मैं ‘बिहार फर्स्ट–बिहारी फर्स्ट’ के विचार के साथ आगे बढ़ रहा हूं, जिससे हम ‘विकसित बिहार’ बनाने की दिशा में प्रगति कर सकें.”---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Bihar चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव एनडीए महागठबंधन राम विलास पासवान सीमा सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 NDA बनाम महागठबंधन LJP (राम विलास) चिराग पासवान इंटरव्यू Bihar Election News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोने-चांदी के कीमती आभूषण और शस्‍त्र! 54 साल बाद खुल रहे बांके बिहारी मंदिर के 'तोष खाने' में क्‍या छिपा हैसोने-चांदी के कीमती आभूषण और शस्‍त्र! 54 साल बाद खुल रहे बांके बिहारी मंदिर के 'तोष खाने' में क्‍या छिपा हैसुप्रीम कोर्ट की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने 29 सितंबर को निर्णय लिया था कि खजाना कक्ष खोला जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कक्ष 54 सालों से बंद पड़ा है।
Read more »

नेशनल हेराल्ड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने रखी ऐसी बात, राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 29 नवंबर को करेगा सुनवाईनेशनल हेराल्ड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने रखी ऐसी बात, राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 29 नवंबर को करेगा सुनवाईNational Herald case: पटियाला हाउस अदालत ने पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य को समन जारी किया था. वे इस मामले में जमानत पर हैं. यह मामला राउज एवेन्यू स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया था.
Read more »

अयोध्या दीपोत्सव: सरयू आरती में नया रिकॉर्ड, 29 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरीअयोध्या दीपोत्सव: सरयू आरती में नया रिकॉर्ड, 29 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरीअयोध्या में दीपोत्सव से पहले ही रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। सरयू आरती में 21000 लोगों के शामिल होने का नया रिकॉर्ड बना, जबकि 29 लाख दीयों से रामनगरी को रोशन करने की तैयारी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने काउंटिंग की, सुरक्षा बढ़ाई गई, और स्वयंसेवकों को पहचान पत्र के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Read more »

अयोध्या दीपोत्सव: 29 लाख दीपों से सजेगा तट, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारीअयोध्या दीपोत्सव: 29 लाख दीपों से सजेगा तट, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारीअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, 29 लाख दीयों से जगमगाएगा तट। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, वर्चुअल दीपदान का भी प्रावधान। सरयू आरती में रिकॉर्ड भागीदारी, जानें पूरी जानकारी।
Read more »

मान सरकार का 'कल्याणकारी कन्यादान': 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया 'आशीर्वाद' का तोहफामान सरकार का 'कल्याणकारी कन्यादान': 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया 'आशीर्वाद' का तोहफापंजाब सरकार ने 'आशीर्वाद योजना' के तहत 5,751 बेटियों की शादी के लिए ₹29.
Read more »

अयोध्या दीपोत्सव: सरयू आरती में नया रिकॉर्ड और 29 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरीअयोध्या दीपोत्सव: सरयू आरती में नया रिकॉर्ड और 29 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरीअयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। सरयू आरती में 21000 लोगों के शामिल होने का नया रिकॉर्ड बना है। 29 लाख दीयों से रामनगरी जगमगाने की तैयारी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने काउंटिंग की। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बिना आई कार्ड प्रवेश प्रतिबंधित।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:50:36