रात को सोने से पहले पैरों में तेल मालिश करना क्यों है फायदेमंद? जान जाएंगे तो रोजाना करेंगे ऐसा

Oil Massage News

रात को सोने से पहले पैरों में तेल मालिश करना क्यों है फायदेमंद? जान जाएंगे तो रोजाना करेंगे ऐसा
Foot MassageFootOil
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

Raat Me Tel Malish Ke Fayde: पैरों में मालिश करने के फायदे हम दादी-नानी के जमाने से सुनते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सदियों पुराना तरीका हमारी सेहत के लिए क्यों इतना लाभकारी है.

Foot Massage With Oil : सोने से पहले पैरों में तिल या सरसों के तेल से मालिश करना एक पुरानी आयुर्वेदिक परंपरा है, जिसे पदाभ्यंग कहा जाता है. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में, जब स्ट्रेस, थकान और नींद की कमी आम हो गई है, तो ये छोटा-सा उपाय आपके मन और शरीर दोनों को सुकून देने का आसान तरीका बन सकता है.

पैरों में तेल मालिश की अहमियत आयुर्वेद में बताया गया है कि पदाभ्यंग करने से वात दोष संतुलित होता है, जिससे शरीर की नाड़ियां शांत होती हैं और गहरी नींद आती है. चरक संहिता और अष्टांग हृदयम जैसे ग्रंथों में इसे रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बताया गया है. कैसे काम करती है ये विधि? दरअसल, हमारे पैरों के तलवों में तकरीबन 72,000 नाड़ियां होती हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़ी होती हैं, जैसे दिल, फेफड़े, पाचन तंत्र और मस्तिष्क. जब इन बिंदुओं पर तेल से मालिश की जाती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर महसूस होता है. कौन सा तेल बेहतर? मालिश के लिए तिल का तेल सबसे बेहतर माना गया है क्योंकि यह वात को शांत करता है, त्वचा को पोषण देता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं, सरसों का तेल सर्दी-जुकाम से बचाव करता है, रक्त संचार बढ़ाता है और मांसपेशियों के दर्द में राहत देता है. अगर सर्दियों का मौसम हो, तो सरसों का तेल अधिक फायदेमंद रहता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी पैदा करता है. कैसे करें मालिश पैरों की मालिश करने की विधि बहुत आसान है. सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें, फिर थोड़ा गुनगुना तेल लेकर तलवों, एड़ियों और पिंडलियों पर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मालिश करें. इसके बाद मोजे पहन लें ताकि तेल चादर पर न लगे. बस इतना करने से ही शरीर का तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और नींद गहरी आने लगती है. साइंस में इसकी अहमियत मॉडर्न साइंस भी अब इस प्राचीन विधि की पुष्टि करता है. न्यूरोलॉजी और रिफ्लेक्सोलॉजी के मुताबिक, पैरों की मालिश नर्वस सिस्टम को शांत करती है, ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है और डोपामिन व सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन को एक्टिव करती है, जो नींद और मूड को सुधारते हैं. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Foot Massage Foot Oil Massage Foot Massage With Oil At Night Raat Me Tel Malish Ke Fayde

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिजिकल हेल्थ- इंस्टेंट नूडल्स खाने में भारत चौथे नंबर पर: न्यूट्रिशनिस्ट की चेतावनी, ज्यादा खाने से बढ़ेगा ब...फिजिकल हेल्थ- इंस्टेंट नूडल्स खाने में भारत चौथे नंबर पर: न्यूट्रिशनिस्ट की चेतावनी, ज्यादा खाने से बढ़ेगा ब...Instant Noodle Health Benefits And Nutrition Facts Explained - Instant Noodle Khane Ke Fayde Aur Nuksan.
Read more »

दिल ठीक करे और हड्डी भी, दर्द से दिलाए मुक्ति भी, खाएं ऐसा बीज जो शिखर पर ले जाए सेहतदिल ठीक करे और हड्डी भी, दर्द से दिलाए मुक्ति भी, खाएं ऐसा बीज जो शिखर पर ले जाए सेहतSurajmukhi Ke Beej Ke Fayde: सूरजमुखी के बीच किसी सुपरफूड से कम नहीं होते, ये शरीर को एक या दो नहीं, ढेरों तरीके से फायदे पहुंचाते हैं.
Read more »

टीवी पर चल रहे आज की रात गाने को बड़े गौर से देखता नजर आया छोटा सा बच्चा, वीडियो देख लोग बोले- तमन्ना भाटिया ने सही कहा थाटीवी पर चल रहे आज की रात गाने को बड़े गौर से देखता नजर आया छोटा सा बच्चा, वीडियो देख लोग बोले- तमन्ना भाटिया ने सही कहा थाLittle Kid Watching Aaj ki Raat: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में लल्‍लनटॉप को द‍िए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बीपी से लेकर शुगर तक कई बीमारियों का काल है जामुन, जानें इसके अनगिनत फायदेबीपी से लेकर शुगर तक कई बीमारियों का काल है जामुन, जानें इसके अनगिनत फायदेJamun ke Fayde: गर्मियों का मौसमी फल जामुन न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे एक सुपरफूड बना देते हैं.
Read more »

Badam Benefits:रोज़ बादाम खाने से पहले ये बातें जरूर जानें, फायदे होंगे दोगुनेBadam Benefits:रोज़ बादाम खाने से पहले ये बातें जरूर जानें, फायदे होंगे दोगुनेBadam Khane Ke Fayde: आप भी रोज़ खाते हैं बादाम? जानिए सही तरीका और समय ताकि सेहत बने शानदार
Read more »

जरूरत की खबर- खाना छुरी-कांटे से नहीं, हाथ से खाएं: आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके 10 फायदे, साथ ही ये 9 साव...जरूरत की खबर- खाना छुरी-कांटे से नहीं, हाथ से खाएं: आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके 10 फायदे, साथ ही ये 9 साव...Eating With Hands Health Benefits Vs Forks Knives; Hath Se Khana Khane Ke Fayde Kya Hai.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:52:27