France’s ex-president Sarkozy enters jail proclaiming innocence: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस
France’s ex-president Sarkozy enters jail proclaiming innocence: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी मंगलवार को 5 साल जेल की सजा काटने के लिए पेरिस की ला सैंटे जेल पहुंचे. इससे पहले उन्होंने अपने जज्बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाहिर किए.
लंबे-चौड़े पोस्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए यकीन के साथ कहा कि जीत सत्य की जरूर होगी. साल 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे सरकोजी को सितंबर में दिवंगत लीबियाई तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी द्वारा अपने चुनाव अभियान के लिए धन जुटाने की योजना बनाने की आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगा. इस मामले में उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी. सिंगर पत्नी से गले लगे किस किया और जेल चले गए! कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें वो अपनी गायिका पत्नी, कार्ला ब्रूनी, के साथ हाथों में हाथ डाले अपने घर से निकले. उसी समय, सरकोजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश प्रकाशित हुआ जिसमें उन्होंने कहा- मैं निर्दोष हूं और उनका कारावास एक न्यायिक घोटाला था. खत का सार! लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा- मेरी संवेदनाएं सभी वर्गों और विचारों वाले फ्रांसीसी नागरिकों के साथ हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आज सुबह किसी पूर्व राष्ट्रपति को जेल में नहीं, बल्कि एक निर्दोष व्यक्ति को बंद किया जा रहा है. मैं इस न्यायिक घोटाले, इस यातना की निंदा करता रहूंगा जिसे मैंने 10 सालों से भी ज्यादा समय तक झेला है. यह बिना किसी फंडिंग के अवैध वित्तपोषण का मामला है! एक ऐसे दस्तावेज के आधार पर शुरू की गई दीर्घकालिक न्यायिक जांच जिसकी झूठी पुष्टि अब हो चुकी है. मैं कोई फायदा या कोई एहसान नहीं मांग रहा हूं. मुझ पर दया नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि मेरी आवाज बुलंद है. मुझ पर दया नहीं की जानी चाहिए क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे मेरे साथ हैं और मेरे अनगिनत दोस्त हैं. उन्होंने आगे लिखा, आज सुबह, मुझे फ्रांस के लिए गहरा दुख हो रहा है, जो उस बदले की भावना से खुद को अपमानित पाता है जिसने नफरत को बड़े स्तर पर पहुंचा दिया है. मुझे कोई संदेह नहीं है. सत्य की जीत होगी. लेकिन इसकी कीमत बहुत भारी पड़ेगी. यूरो न्यूज के अनुसार निकोलस सरकोजी को जिस ला सैंटे जेल में रहेंगे, वह कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह बना है. 2007 से 2012 तक फ्रांसीसी राष्ट्रपति रहे सरकोजी अपनी सजा उस जेल में काटेंगे जहां 19वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध कैदी बंद हैं. इनमें कैप्टन अल्फ्रेड ड्रेफस भी शामिल हैं, जिन्हें एक प्रसिद्ध यहूदी-विरोधी मामले में देशद्रोह के आरोप में दोषी ठहराया गया था. इसमें कार्लोस द जैकल नाम से जाना जाने वाला वेनेज़ुएला का आतंकवादी भी शामिल था जिसने फ्रांसीसी धरती पर कई आतंकवादी हमले किए थे. पिछले महीने एक फैसले में, पेरिस के जज ने कहा था कि सरकोजी को अपनी अपील की सुनवाई की प्रतीक्षा किए बिना ही जेल की सजा काटनी शुरू कर देनी चाहिए. राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजक कार्यालय ने पिछले सोमवार को सार्कोजी को उनकी हिरासत की जानकारी दी, लेकिन विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए. न्याय मंत्री गेराल्ड दारमानिन ने पुष्टि की कि सार्कोजी मंगलवार को ला सैंटे में प्रवेश करेंगे और सुरक्षा जरूरतों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलेंगे.
Nicolas Sarkozy Nicolas Sarkozy Jail Term
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs Pakistan Asia Cup 2025: চরম বিতর্কের ভারত-পাক ম্যাচ! এবার শিয়রে শমন! ৭০০০০০ জরিমানা থেকে জেল!India vs Pakistan Asia Cup 2025 warned of jail Rs 700000 penalty for violations
Read more »
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 5 साल जेल: ₹92 लाख का जुर्माना भी; 2007 में लीबियाई तानाशाह से ...France ex president Nicolas Sarkozy sentenced to 5 years in prison फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस की एक अदालत ने गुरुवार को आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के आरोप में पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 1 लाख यूरो (लगभग 92 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया...
Read more »
ಹಸ್ತ ನಕ್ಷತ್ರದಲ್ಲಿ ಸೂರ್ಯ ಸಂಚಾರ: ಈ ನಾಲ್ಕು ರಾಶಿಗೆ ಕೋಟ್ಯಾಧಿಪತಿ ಭಾಗ್ಯ;Sun enters to Hasta Nakshatra: ಸೂರ್ಯ ಪ್ರಸ್ತುತ ಉತ್ತರಫಲ್ಗುಣಿ ನಕ್ಷತ್ರದಲ್ಲಿ ಸಂಚರಿಸುತ್ತಿದ್ದು, ನವರಾತ್ರಿಯ ಆರನೇ ದಿನವಾದ ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 27 ರಿಂದ ಹಸ್ತ ನಕ್ಷತ್ರದಲ್ಲಿ ಸಂಚರಿಸಲು ಪ್ರಾರಂಭಿಸುತ್ತಾನೆ
Read more »
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला: सिर में 5 टांके लगे; विधायक पत्नी और बेटियां रो...Lucknow Jail up govt ex.
Read more »
Zubeen Garg death case: জ়ুবিনের খুনিদের আমাদের হাতে ছেড়ে দাও, উত্তাল অসম! জেলের বাইরে চলল গুলি, বন্ধ ইন্টারনেট...Justice for Zubeen Garg fans become violent outside Baksa jail in Assam Police
Read more »
Bihar Polls: Seat-Sharing Drama, Internal Fights And Backdoor Calls To Rahul – Is INDIA Bloc On The Verge Of Collapse?A fractured Opposition, last-minute rebellions and overlapping candidates, Bihar’s Grand Alliance enters the election battle divided, with “friendly fights” turning into open turf wars across key constituencies.
Read more »
