Nora Fatehi Road Accident: नोरा फतेही को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जी हां, शनिवार शाम मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके साथ एक सड़क हादसा हो गया. मनोरंजन | बॉलीवुड
" Nora Fatehi Road Accident : एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जी हां, शनिवार शाम मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके साथ एक सड़क हादसा हो गया. यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे उस समय हुई, जब नोरा शिवडी में आयोजित सनबर्न फेस्टिवल में मशहूर डीजे डेविड गुएटा के साथ होने वाले कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रही थीं.
चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. Advertisment नोरा की कार को मारी टक्कर सामने आई जानकारी के अनुसार, एक नशे में धुत कार चालक ने नोरा की कार को टक्कर मार दी. हादसे में नोरा को चोटें आईं, जिसके बाद उनकी टीम उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची. डॉक्टरों ने एहतियातन उनका सीटी स्कैन किया. शुरुआती जांच में इंटरनल ब्लीडिंग की आशंका जताई गई थी, हालांकि बाद में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की और बताया कि नोरा को मामूली चोटें आई हैं. डॉक्टरों ने सिर में चोट लगने के कारण नोरा को आराम करने की सलाह दी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. अंबोली पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नशे में वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. दुर्घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? वहीं अब नोरा फतेही ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने इंस्टास्टोरी पर वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. एक्ट्रेस ने लिखा- हैलो. मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. हां, मेरा आज सीरियस कार एक्सीडेंट हुआ. शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी. इसका प्रभाव बहुत ज्यादा था. इस हादसे में मैं कार में बुरी तरह हिल गई. मेरा सिर दरवाजे पर जाकर लगा था.' आगे नोरा ने कहा, 'मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत चोट आई हैं. थोड़ी सूजन हो गई है. पर मैं ठीक हूं. मैं बहुत आभारी हूं. ये बहुत बुरा हो सकता था. मैं कहना चाहती हूं कि इसीलिए आपको शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. वैसे भी मुझे शराब से नफरत है. ये भी पढ़ें: कई सालों से नहीं की कोई फिल्म, फिर भी हर साल करोड़ों कमाते हैं Govinda, जानिए कितनी है एक्टर की नेट वर्थ?"
Nora Fatehi Nora Fatehi News Entertainment News In Hindi Latest News In Hindi Latest Entertainment News Bollywood News In Hindi मनोरंजन की खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
David Guetta Concert में जा रही Nora Fatehi की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई हल्की चोटमुंबई में अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जाते समय नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट हो गया। एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर में चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और सनबर्न 2025 में परफॉर्म...
Read more »
Nora Fatehi Accident: मुंबई में हुआ नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, सिर में आई चोट, करना पड़ा CT स्कैनNora Fatehi Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरी फतेही को लेकर खबर सामने आ रही है कि मुंबई में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है. हसीना एक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जा रही थी. उसी वक्त एक्ट्रेस इस हादसे का शिकार हुई.
Read more »
Nora Fatehi Car Accident : मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, सिर में आई चोटNora Fatehi Car Accident : मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, सिर में आई चोट
Read more »
Nora Fatehi Accident: नोरा फतेहीचा अपघात! मद्यधुंद चालकाने धडक दिल्याने जखमीNora Fatehi Accident: बॉलिवूड अभिनेत्री नोरा फतेहीचा अपघात झाला आहे. मद्यधुंद चालकाने नोरा फतेहीच्या कारला धडक दिली आहे.
Read more »
कैसी हैं नोरा फतेही? दिया हेल्थ अपडेट, एक्सीडेंट के बाद भी मंच पर मचाया धमाल, बोलीं- 'मैं जिंदा हूं'Nora Fatehi health Update: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में मुंबई में हुए एक कार एक्सीडेंट के बाद अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है. नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियोज शेयर करके इस हादसे की डिटेल्स बताईं और कहा कि वह अभी भी ट्रॉमेटाइज्ड हैं.
Read more »
