मुंबई में अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जाते समय नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट हो गया। एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर में चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और सनबर्न 2025 में परफॉर्म...
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है।मुंबई में अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही नोरा फतेही कॉन्सर्ट स्थल की ओर जा रही थीं जब उनकी कार भिड़ गई। उन्हें सिर में थोड़ी सी चोट आई है। काम पर लौटने की करने लगीं जिद हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,वह मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। एक सूत्र ने समाचार पोर्टल को बताया कि एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी टीम उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गई। इस सड़क दुर्घटना में उन्हें मामूली चोट आई है। हालांकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और आज रात सनबर्न 2025 में परफॉर्म भी किया। यह भी पढ़ें- Kanchana 4: राघव लॉरेंस की हॉरर फिल्म में नोरा फतेही की एंट्री, इस साउथ हसीना संग फैलाएंगी खौफ नोरा कॉन्सर्ट के दौरान डेविड गुएटा के साथ मंच पर आएंगी और दर्शकों को अपने अपकमिंग इंटरनेशनल सिंगल की एक झलक दिखाएंगी। यह गाना गुएटा, अमेरिकी गायिका सिएरा और नोरा के सहयोग से बना है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपनी आवाज भी दी है। इन प्रोजेक्ट्स पर कर चुकी हैं काम इंटरनेशनल वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा ने हाल ही में जिमी फैलन के शो 'द टुनाइट शो' में अपना अमेरिकी टेलीविजन डेब्यू किया, जहां उन्होंने जमैका की गायिका शेनसीया के साथ 'व्हाट डू आई नो? ' गाना गाया। संगीत के अलावा, वह अपने अभिनय करियर को भी आगे बढ़ा रही हैं। अपकमिंग फिल्म 'कंचना 4' और 'केडी: द डेविल' के जरिए वो साउथ सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। इसके अलावा इसी साल 'बी हैप्पी', 'उफ ये सियाप्पा' और वेब सीरीज़ 'द रॉयल्स' रिलीज हुई थी। द रॉयल्स में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ काम किया है। यह भी पढ़ें- 'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
..' Nora Fatehi का फूटा गुस्सा, Dawood से जुड़े ड्रग पार्टी मामले में आया था नाम
Nora Fatehi Accident David Guetta Concert Nora Fatehi Upcoming International Single Nora Fatehi Car Accident Mumbai Nora Fatehi Kanchana 4 Movie Nora Fatehi Jimmy Fallon Show Sunburn Festival Nora Fatehi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nora Fatehi का नूर देख दीवानगी में चूर हुए फैंस, वीडियो पर आप भी हार जाएंगे दिलNora Fatehi Instagram: नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत वीडियो पीछले दिनों शेयर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
स्विमिंग पूल के पास Nora Fatehi ने पिंक ड्रेस में खिंचवाई एक से एक फोटो, देख सब भूल बैठे फैंसनोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर अपने हाल ही में कराए फोटोशूट से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मैचिंग आउटफिट में Nora Fatehi ने गिराई हुस्न की बिजलियां, वीडियो देख मर-मिटे यूजर्ससोशल मीडिया पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया वीडियो सामने आया है. जिसमें नोरा फतेही मैचिंग आउटफिट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ऊ ला ला ! Nora Fatehi ने लाल साड़ी में दिखाया हुस्न का जादू, बोल्डनेस ऐसी कि दिल ना दे बैठो तो कहना!Nora Fatehi : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें नोरा फतेही (Nora Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Nora Fatehi अपने हर लुक से ढाती हैं कहर, ग्लिटर ड्रेस पहन बढ़ा डाली फैंस की हार्ट बीट-VIDEONora Fatehi : नोरा फतेही (Nora Fatehi ) हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इन दिनों सोशल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पिंक ड्रेस पहन Nora Fatehi ने चलाया हुस्न का जादू, कैमरे के सामने दिए कई कातिलाना पोज, लुक देख घायल हुए फैंस-videoNora Fatehi : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें नोरा फतेही (Nora Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
