12 साल की उम्र में 12 केस, अपराध की दुनिया में पिता से आगे निकला बेटा, जानिए पिता-पुत्र कैसे मिटाते थे सबूत?

मुजफ्फरनगर चोरी मामला News

12 साल की उम्र में 12 केस, अपराध की दुनिया में पिता से आगे निकला बेटा, जानिए पिता-पुत्र कैसे मिटाते थे सबूत?
नाबालिग अपराधी गिरफ्तारीशराब ठेका चोरीपिता पुत्र अपराध गैंग
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ निवासी पिता-पुत्र को शराब की दुकानों में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 12 वर्षीय नाबालिग बेटे पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं।

रामबाबू मित्तल, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस ने चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए मेरठ निवासी एक पिता को उसके महज 12 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों मिलकर संगठित ढंग से शराब की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग बच्चे के खिलाफ अब तक 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।चेकिंग के दौरान बुढ़ाना मोड़ से गिरफ्तारीनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान बुढ़ाना मोड़ से राजकुमार और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और हाल के दिनों में नोएडा में अस्थायी रूप से रह रहे थे।स्कूटी से निकलकर करते थे शराब ठेकों की रेकीपुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता-पुत्र रात के समय स्कूटी से निकलते थे और अलग-अलग जिलों में शराब के ठेकों की रेकी करते थे। सुनसान समय देखकर वे ताले तोड़ते और नकदी के साथ शराब चोरी कर लेते थे।सबूत मिटाने के लिए DVR भी ले जाते थेपुलिस के अनुसार, पहचान छुपाने और सबूत न छोड़ने के लिए आरोपी शराब की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले जाते थे। इससे पुलिस को जांच में कठिनाई न हो, यही इनकी रणनीति थी।27 नवंबर की चोरी में भी शामिल थे आरोपीसीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 27 नवंबर की रात बुढ़ाना मोड़ स्थित एक शराब की दुकान में हुई चोरी की वारदात में भी यही पिता-पुत्र शामिल थे। इस चोरी के पीछे बदले की भावना भी सामने आई है।पुराने विवाद और मौके का फायदाजानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार का उसी शराब ठेकेदार से पहले लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घटना वाले दिन उसकी मां का निधन हो चुका था और वह अपने बेटे के साथ हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था। रास्ते में वही शराब का ठेका दिखा, जिससे पुराना विवाद था। इसी दौरान दोनों ने ताला तोड़कर नकदी और शराब चोरी कर ली और डीवीआर भी निकाल ले गए।जिले बदल-बदलकर करते थे अपराधपुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक ही जिले में लगातार वारदात नहीं करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे दूसरे जिले में किराए का कमरा लेते, वारदात को अंजाम देते और फिर जगह बदल लेते थे। इसी रणनीति से उन्होंने कई जिलों में चोरी की घटनाएं कीं।12 साल की उम्र में 12 मुकदमेइस मामले का सबसे चिंताजनक पहलू नाबालिग बेटे का आपराधिक इतिहास है। महज 12 साल की उम्र में उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह छह बार बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, पिता पहले से अपराध की दुनिया में सक्रिय था, लेकिन बेटा उससे भी अधिक शातिर होता जा रहा है।तकनीकी साक्ष्यों से गौतमबुद्ध नगर तक पहुंची पुलिससीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर तक ट्रेस किया। गिरफ्तारी के बाद चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।पिता को जेल, नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गयाफिलहाल आरोपी पिता राजकुमार को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।.

रामबाबू मित्तल, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस ने चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए मेरठ निवासी एक पिता को उसके महज 12 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों मिलकर संगठित ढंग से शराब की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग बच्चे के खिलाफ अब तक 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।चेकिंग के दौरान बुढ़ाना मोड़ से गिरफ्तारीनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान बुढ़ाना मोड़ से राजकुमार और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और हाल के दिनों में नोएडा में अस्थायी रूप से रह रहे थे।स्कूटी से निकलकर करते थे शराब ठेकों की रेकीपुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता-पुत्र रात के समय स्कूटी से निकलते थे और अलग-अलग जिलों में शराब के ठेकों की रेकी करते थे। सुनसान समय देखकर वे ताले तोड़ते और नकदी के साथ शराब चोरी कर लेते थे।सबूत मिटाने के लिए DVR भी ले जाते थेपुलिस के अनुसार, पहचान छुपाने और सबूत न छोड़ने के लिए आरोपी शराब की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले जाते थे। इससे पुलिस को जांच में कठिनाई न हो, यही इनकी रणनीति थी।27 नवंबर की चोरी में भी शामिल थे आरोपीसीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 27 नवंबर की रात बुढ़ाना मोड़ स्थित एक शराब की दुकान में हुई चोरी की वारदात में भी यही पिता-पुत्र शामिल थे। इस चोरी के पीछे बदले की भावना भी सामने आई है।पुराने विवाद और मौके का फायदाजानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार का उसी शराब ठेकेदार से पहले लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घटना वाले दिन उसकी मां का निधन हो चुका था और वह अपने बेटे के साथ हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था। रास्ते में वही शराब का ठेका दिखा, जिससे पुराना विवाद था। इसी दौरान दोनों ने ताला तोड़कर नकदी और शराब चोरी कर ली और डीवीआर भी निकाल ले गए।जिले बदल-बदलकर करते थे अपराधपुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक ही जिले में लगातार वारदात नहीं करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे दूसरे जिले में किराए का कमरा लेते, वारदात को अंजाम देते और फिर जगह बदल लेते थे। इसी रणनीति से उन्होंने कई जिलों में चोरी की घटनाएं कीं।12 साल की उम्र में 12 मुकदमेइस मामले का सबसे चिंताजनक पहलू नाबालिग बेटे का आपराधिक इतिहास है। महज 12 साल की उम्र में उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह छह बार बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, पिता पहले से अपराध की दुनिया में सक्रिय था, लेकिन बेटा उससे भी अधिक शातिर होता जा रहा है।तकनीकी साक्ष्यों से गौतमबुद्ध नगर तक पहुंची पुलिससीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर तक ट्रेस किया। गिरफ्तारी के बाद चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।पिता को जेल, नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गयाफिलहाल आरोपी पिता राजकुमार को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

नाबालिग अपराधी गिरफ्तारी शराब ठेका चोरी पिता पुत्र अपराध गैंग बाल सुधार गृह मामला Muzaffarnagar Theft Case Juvenile Crime India Liquor Shop Theft Father Son Crime Gang Juvenile Detention Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 19, 2025): செலவு நிறைந்த நாள்!இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 19, 2025): செலவு நிறைந்த நாள்!December 19 Today Rasi Palan: இன்றைய ராசிபலன் - டிசம்பர் 19 வெள்ளிக்கிழமை, 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

ʻಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ʼ ಕಾವ್ಯ ನಿಜವಾದ ವಯಸ್ಸೆಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ? ಸಾಮಾನ್ಯವಾಗಿಲ್ಲ ಬ್ಯಾಗ್ರೌಂಡ್‌...ʻಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ʼ ಕಾವ್ಯ ನಿಜವಾದ ವಯಸ್ಸೆಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ? ಸಾಮಾನ್ಯವಾಗಿಲ್ಲ ಬ್ಯಾಗ್ರೌಂಡ್‌...Kavya Shaiva Real Age: ʻಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ 12ʼನಲ್ಲಿ ಪ್ರೇಕ್ಷಕರ ಫೇವರೈಟ್‌ ಆಗಿರುವ ಕಾವ್ಯ ಅವರ ನಿಜವಾದ ವಯಸ್ಸೆಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ?
Read more »

Bigg Boss Kannada 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಅತೀ ಹೆಚ್ಚು ಸಂಭಾವನೆ ಪಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಯಾರು ಗೊತ್ತಾ?Bigg Boss Kannada 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಅತೀ ಹೆಚ್ಚು ಸಂಭಾವನೆ ಪಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಯಾರು ಗೊತ್ತಾ?Bigg Boss Kannada 12 salaries: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಅತೀ ಹೆಚ್ಚು ಸಂಭಾವನೆ ಪಡೆಯುವ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಯಾರು ಗೊತ್ತಾ?
Read more »

KSRTC Bus: തിരുവനന്തപുരത്ത് ഓടിക്കൊണ്ടിരിക്കെ കെഎസ്ആർടിസി ബസിന് തീപിടിച്ചു; ഫയർ ഫോഴ്‌സ് തീയണച്ചുKSRTC Bus: തിരുവനന്തപുരത്ത് ഓടിക്കൊണ്ടിരിക്കെ കെഎസ്ആർടിസി ബസിന് തീപിടിച്ചു; ഫയർ ഫോഴ്‌സ് തീയണച്ചുKSRTC Bus: പേരൂർക്കട വഴയില റോഡിൽ വച്ച് ഇന്ന് ഉച്ചക്ക് 12 മണിയോടെയാണ് സംഭവം
Read more »

இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 20, 2025): பணவரவு இருக்கும் நாள்!இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 20, 2025): பணவரவு இருக்கும் நாள்!December 20 Today Rasi Palan: இன்றைய ராசிபலன் - டிசம்பர் 19 சனிக்கிழமை, 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

अखिलेश का चैलेंज-कोडीन भइया पर बुलडोजर चलवाकर दिखाएं: योगी को शायरी में जवाब- चेहरा न पोछा गया तो आइना तोड़ ...अखिलेश का चैलेंज-कोडीन भइया पर बुलडोजर चलवाकर दिखाएं: योगी को शायरी में जवाब- चेहरा न पोछा गया तो आइना तोड़ ...अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ये प्रेस कांफ्रेंस 12 बजे पार्टी मुख्यालय पर होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:36