MP-राजस्थान में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट: दिल्ली में तापमान 42 डिग्री पहुंचा; छत्तीसगढ़-झारखंड में बारिश, बि...

IMD Weather Forecast News

MP-राजस्थान में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट: दिल्ली में तापमान 42 डिग्री पहुंचा; छत्तीसगढ़-झारखंड में बारिश, बि...
Rajasthan Haryana Weather ForecastDaily Weather ReportIMD Weather Forecast News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.

दिल्ली में तापमान 42 डिग्री पहुंचा; छत्तीसगढ़-झारखंड में बारिश, बिहार में बिजली गिरने से दो मौतेंराजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज से अगले दो दिन यानी 10 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राजस्थान के 9 और एमपी के 3 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान का बारमेर और एमपी का दामोह देश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां का तापमान क्रमशः 45.

2 और 44.8 दर्ज किया गया। 10 और 11 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से दोनों राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। इससे लू से राहत मिलेगी। 12 मई तक हीटवेव से राहत की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। 11 और 12 मई को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में 13 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में मौसम ने करवट ली है। तीनों राज्यों में बारिश ने चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश के आसार हैं। झारखंड में 10 मई तक बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में आज खराब मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश, गरज और आकाशीय बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी।पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में उमस और हीट वेव चलने का अलर्ट है।पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।राज्यों में मौसम की स्थिति...बिहार के बेतिया में बुधवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश, गरज और बिजली के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को पश्चिमी चंपारण में 15.2, पूर्वी चंपारण में 18.3, मुजफ्फरपुर में 0.9 और सीतामढ़ी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश के बाद लोगों की गर्मी से राहत मिली है।छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश के आसार: रायपुर-बस्तर समेत सभी संभागों में अलर्ट; तापमान 15 डिग्री तक गिरा छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में 9 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव , बस्तर और दंतेवाड़ा में मंगलवार को तेज बारिश हुई। जगदलपुर में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके असर से 24 घंटों में तापमान 15 डिग्री तक गिर गया।हिमाचल के 14 शहरों का तापमान 30 डिग्री पार: गर्मी से लोग बेहाल, नेरी का पारा 41.7 पहुंचा देश के मैदानी इलाकों के साथ साथ अब हिमाचल के पहाड़ भी गर्मी से तपने लगे हैं। प्रदेश के 26 शहरों में से 14 का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है, जबकि ऊना और नेरी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। इससे लोग बेहाल है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। 10 से 13 मई तक येलो अलर्ट है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और तूफान चल सकता है।याचिकाकर्ताओं ने कहा था- नए नियमों के मुताबिक इन्हें कंट्रोल करने की इजाजत मिलेकोर्ट ने ED-CBI से जवाब मांगा था; फरवरी 2023 से हिरासत में हैं पूर्व डिप्टी CMपाकिस्तान इनका समर्थन करता है, 4 जून के बाद इनका झंडा उठाने वाला भी नहीं मिलेगायौन शोषण की विक्टिम के अपहरण का मामला; आज खत्म हो रही रेवन्ना की रिमांड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21...MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21...Heatwave alert in MP UP today temperature reaches 42 degreesभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जताई गई है। इन...
Read more »

UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश ...UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश ...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

राजस्थान मौसम अपडेट: पिलानी में तापमान 40 डिग्री के पार, लू के बाद मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बारिशराजस्थान मौसम अपडेट: पिलानी में तापमान 40 डिग्री के पार, लू के बाद मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बारिशRajasthan Weather Update : राजस्थान में मई का महीना आने के बावजूद कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पिलानी में 42.
Read more »

7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, MP-UP में तापमान 42º: आंध्र प्रदेश में 46º; रिसर्च7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, MP-UP में तापमान 42º: आंध्र प्रदेश में 46º; रिसर्चIMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:16:51