UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश ...

IMD Weather Forecast News

UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश ...
Rajasthan Haryana Weather ForecastDaily Weather ReportIMD Weather Forecast News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 288 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 140%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.

MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश में 45º पहुंचा पारापश्चिम बंगाल के कोलकाता बीते दो दिन से हीटवेव चल रही है। वहीं, कानपुर में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां तापमान 43.

6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। देश में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 3 दिन बाद सीवियर हीटवेव चलेगी। हीटवेव के अलर्ट वाले राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टेम्परेचर 42º रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, इन तीन राज्यों में हीटवेव की स्थिति नहीं है। उधर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के नांदयाल में रविवार को सबसे ज्यादा टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि MP, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में कमी नहीं आएगी। आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उधर, राजधानी दिल्ली में फिलहाल लू चलने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन यहां तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।IMD की साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने कहा- उत्तर भारत के राज्यों में आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है। अफगानिस्तान की ओर से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के भारत पर असर पड़ने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 1 हफ्ते तक हीटवेव चलने की संभावना कम है।छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, में हीटवेव चलेगी।उत्तराखंड, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। गोवा, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उमसभरी गर्मी होगी। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान 42 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, में हीटवेव चलेगी।पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लू चलेगी।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।गर्मी के चलते इस बार केरल में हालात बहुत बुरे हो गए हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जो कि सामान्य स्तर से 4 से 5 डिग्री ज्यादा है। एक दिन पहले पलक्कड़ में पारा 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो कि बीते 100 साल में राज्य का दूसरा सबसे उच्चतम तापमान है। इससे पहले 2016 में यह 41.9 डिग्री था। पहली बार भारतीय मौसम विभाग ने पूरे राज्य में लू चलने की बात कही है। सभी जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट लगातार बना हुआ है। इस वजह से राज्य में घरेलू पर्यटन उद्योग 40% तक गिर गया है। वायनाड, मुन्नार जैसे खूबसूरत इलाके पर्यटकों से सूने पड़े हैं। केरल के लोग कश्मीर, शिमला, दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं। 2023 में 2.18 करोड़ घरेलू पर्यटक केरल पहुंचे थे, जो कि 2022 के मुकाबले 15.92% ज्यादा थे। इस बार हालात इसके ठीक उलट हैं। आबाद ग्रुप ऑफ होल्टस एंड रिजॉर्ट के कॉर्पोरेट सेल्स मैनेजर मंजूर ए.आर के मुताबिक गर्मी के चलते मई में भी हालात यही रहने की आशंका है। जबकि 2022 और 2023 के इन महीनों में होटलों की ऑक्यूपेसी 100% के करीब थी।मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेम्परेचर 40 डिग्री, समुद्र के तट के करीब के इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीटवेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीटवेव चलती है।यूनाइटेड नेशंस ने एशियाई देशों के 2023 में क्लाइमेट को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दावा किया गया है कि पिछले साल एशियाई देश विश्व में सबसे ज्यादा आपदाओं से प्रभावित होने वाले देशों की लिस्ट में थे। रिपोर्ट की तीन महत्वपूर्ण बातें सिलसिलेवार पढ़ें... सीवियर हीटवेव के कारण पिछले साल भारत में अप्रैल, मई और जून के महीने में 110 जाने गई थीं। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने से करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल जुलाई-अगस्त देश में बहुत बारिश हुई, इससे हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई। जुलाई-अगस्त के दौरान हुई बारिश से किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान पहुंचा। भारत, बांग्लादेश, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कम बारिश हुई थी। देश में जून से सितंबर तक भारत में जितनी बारिश हुई वह, 1971-2000 तक हुई बारिश के औसत से 6 प्रतिशत कम थी।1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया था कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्जघर में खाना बनाने वाली महिला ने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत कीबंगाल में कहीं 2200 बच्चों को पढ़ा रहे 18 शिक्षक, कहीं 24 पर 10 हजार का बोझदिल्ली सीएम 7 मई तक तिहाड़ में रहेंगे, ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Odisha Heatwave: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप! प्रदेश में पहली बार 44 के पार पहुंचा पारा, अगले तीन दिनों तक हीटवेव की संभावनाOdisha Heatwave: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप! प्रदेश में पहली बार 44 के पार पहुंचा पारा, अगले तीन दिनों तक हीटवेव की संभावनापूरा ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी है और इस साल पहली बार राज्य में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। आज 44.
Read more »

जंग की टेंशन से कच्चे तेल में उबाल! कुछ राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, पर इन शहरों में कम हुई कीमतें...जंग की टेंशन से कच्चे तेल में उबाल! कुछ राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, पर इन शहरों में कम हुई कीमतें...आंध्रा प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है जबकि असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं.
Read more »

MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

बिहार-झारखंड सहित 4 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 26 राज्यों में बारिश की संभावना; हिमा...बिहार-झारखंड सहित 4 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 26 राज्यों में बारिश की संभावना; हिमा...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21...MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21...Heatwave alert in MP UP today temperature reaches 42 degreesभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जताई गई है। इन...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:01:10