पूरा ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी है और इस साल पहली बार राज्य में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। आज 44.
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heatwave News: पूरा ओडिशा गर्मी के प्रकोप से कराह रहा है।इस साल पहली बार राज्य में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बौद्ध आज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद बारीपदा में दिन का अधिकतम तापमान 44.
2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 32 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 32 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इनमें से दस शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। झारसुगुडा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, अनुगुल में 43.7, टिटिलागढ़ में 43.5, बलांगीर में 43, भवानीपटना में 43, मालकानगिरी में 43, नुआपाड़ा में 43 और नयागढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहां कैसा रहा तापमान इसी तरह तालचेर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, कटक में 42.7, संबलपुर में 42.5, सुंदरगढ़ में 42.5, राउरकेला में 42.4, चांदबाली में 42.2, पारलाखेमुंडी में 42.2, केंदुझर में 42.2, हीराकुद में 42.1 और ढेंकानाल में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सोनपुर में 41.8, भद्रक में 41.7, रायगढ़ में 41.6, जाजपुर में 41.5, खुर्दा में 41.5, नवरंगपुर में 41.5, फूलवाणी में 41.5, भुवनेश्वर में 41.4, जगतसिंहपुर में 40.8, छतरपुर में 40.5 और बरगढ़ में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालेश्वर में 39.4 डिग्री, देवगढ़ में 39, कोरापुट में 38.6, दरिंगबाड़ी में 38 डिग्री और पारादीप में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अप्रैल महीन अब तक छह दिनों तक किया गया हीटवेव का अनुभव अप्रैल में अब तक छह दिनों तक हीटवेव का अनुभव किया गया है। इस महीने तीन और दिनों तक हीट वेब जारी रहने का अनुमान है।चार जिलों के लिए शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।ये जिले हैं नयागढ़, मयूरभंज, अनुगुल और बौद्ध। इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी केंदुझर, खुर्दा, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, ढेंकानाल, मालकानगिरी, नवरंगपुर, गजपति और गंजाम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। हीटवेव आमतौर पर अप्रैल में 1 से 3 दिनों तक अनुभव की जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में पांच दिन तक हिट वेब का प्रकोप महसूस किया गया था। ये भी पढ़ें- Odisha Forest Fire: ओडिशा में 853 जगहों पर जल रहे जंगल, वन विभाग के हाथ लगी सिर्फ निराशा जगन्नाथ धाम पुरी पहुंची रथ खींचने वाली रस्सी, महीनेभर में 14 कारीगरों ने मिलकर किया तैयार; 8 इंच है इनकी मोटाई
Odisha Temperature 44 Degree Odisha Weather Odisha Heat Wave Odisha Weather Weather Update Odisha News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Heatwave Warning: इन राज्यों में लू बढ़ाएगी मुसीबत, अगले 5 दिनों तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल कोंकण सौराष्ट्र और कच्छ तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। IMD ने बताया कि 16 से 20 अप्रैल के दौरान ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी के संपर्क से बचने की सलाह दी...
Read more »
इस राज्य में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, हीटवेव की चेतावनी, 43 डिग्री पहुंचा पारागुजरात के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राज्य के कुछ जिलों में पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
Read more »
इन राज्यों में बढ़ा गर्मी का कहर, लू से बचने के लिए करें ये काम, घरेलु नुस्खे दिखाएंगे असरदिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है.
Read more »
Heatwave Alert: अगले 2-3 दिनों में गर्मी दिखाएगी तेवर, अप्रैल अंत तक 40 के पार जाएगा पारा; मई-जून में 45 डिग्री...Weather Forecast एनसीआर सहित उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ से मिल रही राहत का दौर खत्म होने को है। तीन दिन की राहत के बाद अब गर्मी बढ़ेगी और इस महीने के अंत यानी अप्रैल के आखिर तक पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं आईएमडी का तो यह भी अनुमान है कि मई में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता...
Read more »
