IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
आंध्र प्रदेश में 46º; रिसर्च - 2 दिन लू चले तो जान का जोखिम 14.7% तक ज्यादादेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत देश के 7 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में दो दिन बाद लू का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। वहीं, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में टेम्परेचर 45 डिग्री तक पहुंचा। आंंध्र प्रदेश के नांदयाल में 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देश में कई शहरों में बीते कुछ दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इस बार हीटवेव के दिन भी अधिक हैं। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि लगातार हीटवेव बनी रहने से जान का खतरा बढ़ जाता है। स्वीडन के इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल मेडिसिन, नई दिल्ली के सेंटर फॉर क्रॉनिक डिसीज कंट्रोल, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की रिसर्च के मुताबिक, हीटवेव लगातार 2 दिन से अधिक समय तक बनी रहती है, तो मौतों में 14.
7% तक का इजाफा होता है। इस रिसर्च के लिए देश के 10 शहरों में 2008 से 2019 के बीच सभी कारणों से होने वाली मौतों और सैटेलाइट से औसत तापमान का डेटा लिया गया। इससे पता चला है कि सालाना हुई करीब 1,116 मौतों का संबंध हीटवेव से था।घर के बाहर काम करने के घंटे घटने से 2030 तक भारत को 20 लाख करोड़ या जीडीपी का 4.5% का नुकसान हो सकता है।ऐंठन, बेहोशी, थकावट, हीटस्ट्रोक, शरीर में पानी की कमी। इससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर एटमॉस्फिरिक साइंसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब हीटवेव की चेतावनी नहीं रहती और तापमान 1 से 4 डिग्री अधिक रहता है, तब भी जान का जोखिम रहता है। इसे हीट स्ट्रेस कहा जाता है। सेहत पर हीट स्ट्रेस का असर जानने के लिए इंडिया हीट इंडेक्स और रोज होने वाली मौतों का संबंध तलाशा गया। इसके लिए अलग मौसम वाले दिल्ली, वाराणसी और चेन्नई शहर लिए गए। शोधकर्ताओं ने हीट स्ट्रेस के प्रति संवेदनशीलता जांचने के लिए 1979−2020 तक 42 साल के मौसम संबंधी डेटा का इस्तेमाल किया। 42 साल के डेटा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक वाली स्थिति को ‘गर्म दिन’ और 25 पर्सेंटाइल से कम वाली स्थिति को ‘आरामदायक’ माना गया। रिसर्च में पाया गया कि आरामदायक दिनों के मुकाबले गर्म दिनों के दौरान मौत का जोखिम वाराणसी में 8.1%, चेन्नई में 8.0% और दिल्ली में 5.9% अधिक था। सेंटर के रिसर्चर साग्निक डे के मुताबिक, जिस तरह स्मोकिंग से कैंसर या हृदय रोग होते हैं, जिनसे व्यक्ति की मौत हो जाती है। उसी तरह हीट भी जोखिम का कारण है, जिससे ऐसी बीमारियां होती हैं जो मौत का कारण बनती हैं। डे के मुताबिक, अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत कर इससे होने वाली मौतों से बचा जा सकता है।छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगीमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगीकर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के साथ गुजरात में भी लू चलेगी।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने का अलर्ट है।1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया था कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।यह वोट बैंक की राजनीति, निज्जर हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी उनका आंतरिक मामलाकिडनैपिंग से जुड़ा है मामला; सेक्स स्कैंडल में घिरे पोते प्रज्वल को ब्लूकॉर्नर नोटिस की तैयारीबेटा लड़की के साथ भागा तो महिलाओं ने मां पर गुस्सा निकाला; 6 लोग गिरफ्तारBJP नेता ने स्टिंग में कहा- महिलाओं को बलात्कार के आरोप लगाने के लिए उकसाया गया
Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP-UP समेत 9 राज्यों में तापमान 41º के पार पहुंचा: गुजरात-महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराख...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21...Heatwave alert in MP UP today temperature reaches 42 degreesभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जताई गई है। इन...
Read more »
UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार; आंध्र प्रदेश ...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Weather Update: अब गर्मी दिखाएगी तेवर! उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आसमान से बरसेगी आग; इन राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारीWeather Updateभारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आज यानि 2 मई को कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट और उत्तर-पूर्व के पांच राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट और उत्तर-पूर्व के पांच राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश...
Read more »
बाप रे बाप अभी और तपेगी धरती! दिल्ली से UP तक लू... बिहार में कब होगी राहत की बारिश? IMD का मौसम अपडेटIMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर में तापमान बढ़ने के कारण कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
Read more »
LAKH TAKE KI BAAT: कई राज्यों में पारा 40 के हुआ पार, 11 राज्यों में सीवियर हीटवेव का अलर्टLAKH TAKE KI BAAT: कई राज्यों में पारा 40 के हुआ पार, 11 राज्यों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट
Read more »
