MP-UP समेत 9 राज्यों में तापमान 41º के पार पहुंचा: गुजरात-महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराख...

IMD Weather Forecast News

MP-UP समेत 9 राज्यों में तापमान 41º के पार पहुंचा: गुजरात-महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराख...
Rajasthan Haryana Weather ForecastDaily Weather ReportIMD Weather Forecast News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.

गुजरात-महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराखंड में कल ओले गिरेंगेदेश में तेज गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई जिलों में हीटवेव चलेगी। इससे इन राज्यों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। देश के उत्तरी राज्यों में फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन राज्यों में कल तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, सिक्किम में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल में धूल भरी आंधी चलेगी। केरल में तेज बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी में तेज गर्मी के आसार हैं।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओले का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है। इन राज्यों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।20 अप्रैल: MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में ओले का अलर्टमध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है।गर्मी के मौसम में ओले-बारिश की वजह मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल से राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ओले का अलर्ट इसलिए है, क्योंकि देश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस कितना स्ट्रॉन्ग होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। एक-दो दिन बाद ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। फिलहाल नॉर्थ-ईस्ट में जो बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वह पिछले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से किया गया है। एक हफ्ते पहले ईरान-पाकिस्तान की ओर से यह एक्टिव होते हुए उत्तर और मध्य भारत के राज्यों से गुजरा था। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1-2 एक्टिव रहेगा।1.

मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।ओले-बारिश और आंधी का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। इससे प्रदेश में टेम्प्रेचर फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को उज्जैन, नौगांव, खजुराहो, धार समेत 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 41.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, 2 दिन ऐसी ही गर्मी रहेगी।छत्तीसगढ़: 5 जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री के पार, अगले तीन दिन में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना बारिश थमने के बाद छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। अगले 3 दिनों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, 5 जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान बेमेतरा में 41 डिग्री और दंतेवाड़ा में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया है।बिहार: 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, 18 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट बिहार के सभी जिलों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मी से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। राजधानी पटना समेत बिहार के 13 जिलों का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री के ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।हरियाणा: 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, 3 दिन के लिए 21 जिलों में अलर्ट जारी; गरज-चमक के साथ बारिश हरियाणा के मौसम में 21 अप्रैल तक बदलाव होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने भी दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 अप्रैल से हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई; ओरछा में रामराजा के लिए 51 हजार लड्‌डुओं का भोगइंदिरा ने इमरजेंसी लगाई तो लोगों ने बाहर कर दिया था, चुनाव नतीजों पर जल्दबाजी न करें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश, हीटवेव टली: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गर्मी से एक हफ्ते राहत; बिह...MP-राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश, हीटवेव टली: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गर्मी से एक हफ्ते राहत; बिह...वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पूरे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले एक हफ्ते तक हीटवेव से राहत मिलेगी। मौसम के बदलाव के असर सेRain in 11 states including MP-Rajasthan, heatwave...
Read more »

Weather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनीWeather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनीजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।
Read more »

IMD Heatwave Alert: इन दिनों घर से निकलते समय रहे सावधान! कई राज्यों के लिए लू की चेतावनीIMD Heatwave Alert: इन दिनों घर से निकलते समय रहे सावधान! कई राज्यों के लिए लू की चेतावनीदेशभर में पारा तेजी Weather Update से ऊपर जा रहा है। कई शहरों में तापमान अप्रैल में ही 40 डिग्री पार कर चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने मुंबई रायगढ़ और ठाणे के लिए अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है और इन क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी की...
Read more »

Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले चेक कर लें रेट, कई राज्यों में बदला पेट्रोल-डीजल का भावPetrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले चेक कर लें रेट, कई राज्यों में बदला पेट्रोल-डीजल का भावPetrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में हुई उठापटक के बाद देश के कई राज्यों में पेट्रोल औऱ डीजल के भाव बदल गए हैं...
Read more »

Weather Update: अब गर्मी दिखाएगी तेवर! 10 से ज्यादा राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, दिल्लीवालों के लिए आई राहत भरी खबरWeather Update: अब गर्मी दिखाएगी तेवर! 10 से ज्यादा राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, दिल्लीवालों के लिए आई राहत भरी खबरदेशभर में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज बिजली और तेज़ हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने 20 अप्रैल तक देश भर के कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:47:37