राजस्थान मौसम अपडेट: पिलानी में तापमान 40 डिग्री के पार, लू के बाद मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बारिश

राजस्थान समाचार News

राजस्थान मौसम अपडेट: पिलानी में तापमान 40 डिग्री के पार, लू के बाद मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बारिश
राजस्थान मौसम समाचारराजस्थान का मौसमराजस्थान 5 मई का मौसम
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मई का महीना आने के बावजूद कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पिलानी में 42.

जयपुर: राजस्थान में इस बार मई आने के बावजूद गर्मी अपने असली रूप में नहीं आई है। भले ही राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया हो, लेकिन अभी भी ऐसे इलाके हैं, जहां मई में भी तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। राजस्थान के पिलानी कस्बे में शनिवार को तापमान 42.

7 डिग्री पहुंच गया। पिलानी को सबसे गर्म शहर बताया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।तापमान में हो सकती है 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धिमौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अधिकारी ने बताया कि सात मई को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू का अनुमान जताया गया है।8 मई को इन जिलों में लू चलने की संभावनाउन्होंने बताया कि जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आठ मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।दरअसल राजस्थान में पिछले कुछ समय से मौसम अप्रत्याशित रहा है। मई का महीना होने के बावजूद आधे राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, आधे राजस्थान में तापमान सामान्य से कम है। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि तीन-चार दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद फिर से बारिश का मौसम शुरू होने की उम्मीद है। राजस्थान के इन इलाकों में तापमान काफी ज्यादा है।9-10 मई को हो सकती है बारिशमौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिलानी समेत कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। 9 और 10 मई को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 मई को राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

राजस्थान मौसम समाचार राजस्थान का मौसम राजस्थान 5 मई का मौसम जयपुर न्यूज Rajasthan Weather Update Rajasthan Weather News Rajasthan Weather Rajasthan Ka Mausam Rajasthan 5 May 2024 Weather

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वोटिंग के लिए मौसम हुआ खुशगवार, ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच हो रहा मतदान, 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारीवोटिंग के लिए मौसम हुआ खुशगवार, ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच हो रहा मतदान, 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारीराजस्थान में मतदान के लिए सुहावना मौसम, 14 जिलों में बारिश के लिए पीला अलर्ट जारी। जानिए अपडेटेड जानकारी।
Read more »

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, 21 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारीहरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, 21 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारीहरियाणा के लोगों को शुक्रवार को गर्मी से हल्की राहत मिली। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली।
Read more »

बिहार में बुरा हाल! चिलचिलाती धूप और लू ने किया जीना मुहाल, बढ़ेंगी और मुश्किलें, IMD ने जारी किया अलर्टबिहार में बुरा हाल! चिलचिलाती धूप और लू ने किया जीना मुहाल, बढ़ेंगी और मुश्किलें, IMD ने जारी किया अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा का रहा। यहां तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read more »

Rajasthan Weather Update: इस तारीख से मरुधरा में बरसेंगे आग के शोले, भीषण गर्मी से छूटेंगे पसीनेRajasthan Weather Update: इस तारीख से मरुधरा में बरसेंगे आग के शोले, भीषण गर्मी से छूटेंगे पसीनेRajasthan Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 4 मई के बाद राजस्थान में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. पश्चिमी राजस्थान के जिलों की बात करें तो पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. दूसरे तीसरे सप्ताह में दिन के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी.
Read more »

West UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन, सात दिन बाद पारा 40 पार, दिन में चल रही लूWest UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन, सात दिन बाद पारा 40 पार, दिन में चल रही लूसात दिन बाद फिर से पारा 40 के पार पहुंच गया। गर्मी का असर दिन में बना रहा और लू के बीच सूरज की तपिश ने भी धूप में झुलसा दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:23