MP में जब 'चौकीदार' लिखने का कटा चालान, पढिए क्या है माजरा

United States News News

MP में जब 'चौकीदार' लिखने का कटा चालान, पढिए क्या है माजरा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 63%

विधायक को अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर चौकीदार लिखवाना पड़ा भारी (ReporterRavish )

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बताया था और 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था. वहीं, बीजेपी ने इसे हाथों हाथ लेते हुए पूरे देश में 'मैं भी चौकीदार' अभियान चला दिया.

इस कैंपेन के तहत सभी बीजेपी नेता और उनके समर्थक अपने नाम के साथ चौकीदार लिख रहे हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के एक बीजेपी विधायक को अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर चौकीदार लिखवाना भारी पड़ गया. मध्य प्रदेश के खण्डवा से लोकसभा प्रत्याशी नन्दकुमार सिंह चौहान के स्वागत के लिए पंधाना विधायक राम दांगोरे खण्डवा आए हुए थे. वहीं, प्रदेश में होली के त्योहार के चलते जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग का अभियान चल रहा था. इसी दौरान एक चेक प्वॉइंट से विधायक राम दांगोरे की गाड़ी गुजर रही थी. तभी पुलिस की नजर उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर पड़ी. विधायक ने अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर चौकीदार लिखवा रखा था. इस पर पुलिस ने बीजेपी विधायक का चालान काट दिया. अब विधायक राम दांगोरे का चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि, अब बीजेपी विधायक ने चालान काटने के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है. विधायक ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी से विधायक की नेम प्लेट हटाकर चौकीदार पंधाना लिखी हुई प्लेट लगाई थी. उन्हें जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो उन्होंने उनसे पूछा की आचार संहिता में यह कहां लिखा है कि आप गाड़ी पर चौकीदार नहीं लिखवा सकते हैं? साथ ही उन्होंने कहा 'मैं कानून का सम्मान करता हूं, मैं इसे हटवा लूंगा'. राम दांगोरे ने बताया कि मोदी जी के लिए जो देशव्यापी"मैं चौकीदार"कैंपेन चल रहा है उसकी सफलता से कांग्रेस बौखला गई है और मंत्रियों के इशारे पर मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की गई. वहीं, चालान काटने वाले ट्रैफिक डीएसपी संतोष कौल का मानना है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नंबर प्लेट पर नंबरों के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है. उसी एक्ट के आधार पर ही विधायक राम दांगोरे को नियम बताए गए और उन्होंने भी बात मानी और चालान कटवाने के लिए राजी हो गए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है : मायावती का बीजेपी पर तंजपहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है : मायावती का बीजेपी पर तंजमायावती ने आज ट्वीट किया 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था.
Read more »

मोदी 'चौकीदार' तो 'चौकीदार का मालिक़' कौनमोदी 'चौकीदार' तो 'चौकीदार का मालिक़' कौनप्रधानमंत्री मंत्री मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया तो उनके विपक्षियों ने अपने नाम के आगे बहुत कुछ दिया.
Read more »

वंशवाद पर ब्लॉग के बाद वीडियो शेयर कर बोले मोदी- चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायवंशवाद पर ब्लॉग के बाद वीडियो शेयर कर बोले मोदी- चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायचौकीदार आज देशभक्ति का पर्याय बन गया है: पीएम मोदी
Read more »

वीडियो शेयर कर बोले मोदी- आज चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायवीडियो शेयर कर बोले मोदी- आज चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायचौकीदार आज देशभक्ति का पर्याय बन गया है: पीएम मोदी
Read more »

LIVE: आज चौकीदार शब्द देशभर में देशभक्ति का पर्याय बन चुका है: पीएम मोदीLIVE: आज चौकीदार शब्द देशभर में देशभक्ति का पर्याय बन चुका है: पीएम मोदीमै भी चौकीदार मुहिम के तहत पीएम नरेंद्र मोदी देश के 25 लाख चौकीदारों से उनकी समस्याओं के बारे बातचीत कर रहे हैं।
Read more »

चौकीदारों से PM मोदी: विपक्ष का 'चौकीदार चोर है' का नारा देश के लिए नुकसानदेहचौकीदारों से PM मोदी: विपक्ष का 'चौकीदार चोर है' का नारा देश के लिए नुकसानदेहपीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज ऑडियो के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित कर रहे हैं. यह मैं भी चौकीदार (MainBhiChowkidar) अभियान के अंतर्गत की गई पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है.
Read more »

बहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदाबहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदापाकिस्तान के बहावलपुर में एक नाराज छात्र ने अपने प्रोफेसर को सिर्फ इसलिए चाकू से मार दिया क्योंकि उन्होंने कॉलेज में छात्र-छात्राओं की साझा पार्टी बुलाई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:40