BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

United States News News

BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

जयाप्रदा अपने ढाई दशक के राजनीतिक करियर में कई पार्टी बदल चुकी हैं jayaprada IndiaElects

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं और अभिनेताओं का दलबदल या फिर राजनीति में एंट्री का दौर जारी है. लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़ी रहीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं.

जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब उनको रामपुर से पार्टी का टिकट मिल सकता है.रामपुर से 2 बार सांसद रहने वालीं जया का सपा के दिग्गज नेता आजम खान के साथ लड़ाई तीखी होती चली गई और दोनों खुलकर आमने-सामने आ गए. इस बीच 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में जयाप्रदा अपने राजनीतिक दोस्त अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गईं और उन्हें उनकी नई पार्टी ने बिजनौर से टिकट दिया, लेकिन उन्हें 'मोदी लहर' में करारी हार मिली. हालांकि जयाप्रदा के लिए पार्टी बदलना कोई पहली बार नहीं है. बीजेपी उनकी चौथी पार्टी है जिसमें वह शामिल हुई हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1994 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल होकर की थी और वह इस पार्टी में करीब एक दशक तक रहीं. लेकिन इस बीच टीडीपी संस्थापक एनटी रामाराव के बीमार होने के बाद जब पार्टी के कई बड़े नेता चंद्रबाबू नायडू के साथ बगावत कर गए तो जया भी उनके साथ थीं. चंद्रबाबू नायडू के साथ भी यह जोड़ी नहीं चली और 2004 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला ले लिया और इसी साल हुए चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं. 2004 के चुनाव में उन्होंने 85 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की. इसके बाद 2009 के चुनाव में वह 30 हजार मतों के अंतर से विजयी हुईं.रामपुर उत्तर प्रदेश में उन लोकसभा सीटों में शामिल है जहां पर मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पड़ने वाले रामपुर सीट पर 50 फीसदी से भी ज्यादा की आबादी मुसलमानों की है. इस क्षेत्र को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है. हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेपाल सिंह ने सबको चौंकाते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन उन्हें यह जीत 'मोदी लहर' में मिली थी. 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. चुनाव में बीजेपी के नेपाल सिंह को 37.5 फीसदी और समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को 35 फीसदी वोट मिले थे. नेपाल सिंह की जीत का अंतर मात्र 23,435 वोटों का ही था. नेपाल सिंह की इस अप्रत्याशित जीत के कारण इतिहास में पहली बार किसी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक भी मुस्लिम सांसद नहीं चुना जा सका.लेकिन इस बार बदले राजनीतिक समीकरण में बीजेपी के लिए यह सीट बचा पाना आसान नहीं माना जा रहा क्योंकि प्रदेश में सपा और बसपा ने आपसी गठबंधन कर लिया है. ऐसे में बीजेपी को किसी कद्दावर नेता की तलाश थी, अब जयाप्रदा के पार्टी में आ जाने से उसकी तलाश पूरी होती दिख रही है. रामपुर में तीसरे चरण में चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी और अब देखना होगा कि बीजेपी जयाप्रदा को टिकट देती है या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DEALS OF THE DAY: यहां मोबाइल एसेसरीज पर मिल रहा 40% का डिस्काउंट और भी हैं ढेरों ऑफर– News18 हिंदीDEALS OF THE DAY: यहां मोबाइल एसेसरीज पर मिल रहा 40% का डिस्काउंट और भी हैं ढेरों ऑफर– News18 हिंदीई-कॉमर्स कंपनियों के बीच बढ़ते कॉम्पटीशन को ध्यान में रखते हुए कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक सेल का आयोजन कर रही हैं. इसके अलावा कंपनियां डील्स ऑफ़ द डे के तहत बेहद सस्ते दाम में होम एप्लायंसेज और मोबाइल एसेसरीज जैसे प्रोडक्ट सेल कर रही हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए रोजाना उन प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं, लेकिन आज हम आपको होली के मौके पर कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं और आप होली में उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रोडक्ट पर आपको डिस्काउंट मिल रहा है
Read more »

पाकिस्तान की चाल का पर्दाफाश, LoC पर हथियारों से लैस ड्रोन कर रहा तैनातपाकिस्तान की चाल का पर्दाफाश, LoC पर हथियारों से लैस ड्रोन कर रहा तैनातपाकिस्तान के पास इस समय UCAV बराक किस्म के ड्रोन हैं जो टोह लेने के लिए काम में लाए जाते हैं. लेकिन पाकिस्तान अब आने वाले दिनों में अपनी ड्रोन क्षमता बढ़ाने की कोशिश में लगा है. रिपोर्ट तो ये भी हैं कि चीन से नए तरीके के आर्म्ड ड्रोन खरीदकर पाकिस्तान एलओसी पर भारी संख्या में तैनाती करने में जुटा है. इस रिपोर्ट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा चौकन्नी हो गई हैं और बीएसएफ, सेना और वायु सेना को अलर्ट कर दिया गया है.
Read more »

क्या भारत में बेरोज़गारी बढ़ रही है?क्या भारत में बेरोज़गारी बढ़ रही है?हाल के दिनों में सरकार पर नौकरियों से जुड़े आंकड़े छुपाने के आरोप लगाए गए हैं.
Read more »

फिर काशी के रण में मोदी, लेकिन इस बार 2014 से अलग हैं जमीनी हालातफिर काशी के रण में मोदी, लेकिन इस बार 2014 से अलग हैं जमीनी हालातनरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में काशी से उतरकर पूर्वांचल में विपक्षी दलों का सफाया कर दिया था. लेकिन इस बार काशी के रण में नरेंद्र मोदी की राह पिछले चुनाव की तरह आसान नजर नहीं आ रही है. सपा-बसपा-आरएलडी जहां एक तरफ गठबंधन के तौर पर उम्मीदवार उतारकर मोदी को घेरने की कवायद में हैं. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की काशी में एंट्री के बाद राजनीतिक हालत बदले हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »

ये हैं जदयू के संभावित उम्मीदवार, इन लोकसभा सीटों से ठोक सकते हैं ताल– News18 हिंदीये हैं जदयू के संभावित उम्मीदवार, इन लोकसभा सीटों से ठोक सकते हैं ताल– News18 हिंदीबता दें कि आज ही बिहार में पहले दो चरण के लिए महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई. इसके तहत आरजेडी 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3, वीआईपी 3, राजद के कोटे से भाकपा माले एक सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वहीं, पहले चरण की चार सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी गई है. इसके तहत पहले फेज की गया और औरंगाबाद की सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में गई है. जबकि जमुई सीट आरएलएसपी और नवादा आरजेडी के खाते में.
Read more »

Lok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोलLok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोललोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आईएएनएस और सीवोटर ट्रैकर पोल के सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के काम से झारखंड, राजस्थान और गोवा के मतदाता सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पीएम के काम से राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 13 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जताई। पीएम के काम से तमिलनाडु और केरल के लोग खुश नहीं हैं।
Read more »

डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा के खिलाफ मथुरा से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनावडांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा के खिलाफ मथुरा से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनावहरियाणा की मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी अब राजनीति के मैदान में दिखेंगी. उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
Read more »

सपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें, जिसकी वजह से लाखों हैं उनके दीवानेसपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें, जिसकी वजह से लाखों हैं उनके दीवानेहरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी इन दिनों काफी चर्चा में है। गायन से लेकर डांस और अदा तक उनकी हर बात ही निराली है। कभी वह अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहती है तो कभी बयानों की वजह से। आइए जानते हैं सपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें जिसकी वजह से उनके लाखों ‍दीवाने हैं...
Read more »

बीजेपी में टिकट कटने से ज्यादा उसके तरीके से 'बेहद दुखी' हैं लालकृष्ण आडवाणी: सूत्रबीजेपी में टिकट कटने से ज्यादा उसके तरीके से 'बेहद दुखी' हैं लालकृष्ण आडवाणी: सूत्रलोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में टिकट कटने से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी काफी दुखी हैं.
Read more »

डिजिटल पहुंच के मामले में विरोधियों से आगे हैं PM नरेंद्र मोदी : रविशंकर प्रसादडिजिटल पहुंच के मामले में विरोधियों से आगे हैं PM नरेंद्र मोदी : रविशंकर प्रसादडिजिटल स्पेस के लिए छिड़ी गहन लड़ाई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी सहित अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल है, क्योंकि उनके अभियान ने युवाओं और जीवन के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को बहुत प्रभावित किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:31:07