केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पीएम मोदी की तारीफ की, डिजिटल पहुंच में बताया नंबर वन!
डिजिटल स्पेस के लिए छिड़ी बड़ी लड़ाई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी सहित अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल है.
रविशंकर ने कहा कि पीएम के अभियान ने युवाओं और जीवन के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को बहुत प्रभावित किया है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल संचार दृष्टिकोण आकर्षक, व्यापक और अनुकरणीय रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और पेशेवरों से लेकर गृहिणियों तक विविध लोगों को संबोधित किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए अभी तक अपने समर्थन के बारे में फैसला नहीं करने वाले लोगों तक भी पहुंचे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रमुख दल जमीन के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा ले रहे हैं. साथ ही सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचने के लिए अपने सोशल मीडिया अभियानों को आगे बढ़ा रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि 10 से 22 मार्च की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 125 ट्वीट किए, जो 11.24 लाख बार रीट्वीट हुए. उनके ट्वीट पर 57 लाख ट्विटर इंगेजमेंट हुए और 1,94,640 इंप्रेशन भी हासिल किए. रविशंकर प्रसाद ने यह दावा किया कि इसकी तुलना में, राहुल गांधी ने 19 ट्वीट किए, जो 1.72 लाख रीट्वीट हुए. नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर भाजपा के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के ट्वीट ने ट्विटर पर 9.8 लाख इंगेजमेंट हासिल किये और 25,220 इंप्रेशन हासिल किए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2 हफ्ते पहले किसी जनसभा को संबोधित किया था चौकीदारों के साथ संवाद के अलावा शायद ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोला हो लेकिन दो सप्ताह से रोजाना नैरेटिव पर हावी होने में वह कामयाब रहे हैं. गौरतलब है कि ट्विटर पर प्रधानमंत्री के 4 करोड़ 60 लाख फॉलोवर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी को किसी जनसभा को संबोधित किये हुए दो सप्ताह बीत गए हैं. चौकीदारों के साथ संवाद के अलावा शायद ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोला है. फिर भी पिछले दो सप्ताह से रोजाना नैरेटिव पर हावी होने में वह कामयाब रहे हैं. फिलहाल ट्विटर पर प्रधानमंत्री के 4 करोड़ 60 लाख फॉलोवर हैं.भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद पहली बार किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. भाजपा ने उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा के जगह पर पटना साहिब से टिकट दिया है. फिलहाल वो अभी केंद्रीय कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश मनमोहन के हाथों में सुरक्षित था या मोदी केविपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार में भारत में चरमपंथ बढ़ा है, लेकिन आंकड़े क्या बताते हैं?
Read more »
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »
LIVE: विंध्याचल मंदिर में प्रियंका के सामने लगे मोदी के नारेप्रियंका गांधी ने विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने से पहले ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह में जियारत भी की.
Read more »
प्रियंका के विंध्याचल मंदिर पहुंचते ही लगे मोदी-मोदी के नारे..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मोदी- मोदी के नारे लगाने लगे।
Read more »
मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »
लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के पास मिले इन तीन देशों के पासपोर्टलंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला.
Read more »
मोदी की बायोपिक पर बैन को लेकर विवेक ओबरॉय ने दिया ये जवाबविपक्ष की फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा कि हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है.
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंध हुए मधुर: अमेरिकी अधिकारी- Amarujalaप्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंध हुए मधुर: अमेरिकी अधिकारी narendramodi BJP4India realDonaldTrump
Read more »
