MP के 7 जिलों में आज बारिश के आसार: ग्वालियर-चंबल और उज्जैन में रात का पारा लुढ़केगा; इंदौर-जबलपुर में थोड़ी ...

Madhya Pradesh Weather Latest Updates News

MP के 7 जिलों में आज बारिश के आसार: ग्वालियर-चंबल और उज्जैन में रात का पारा लुढ़केगा; इंदौर-जबलपुर में थोड़ी ...
Madhya Pradesh NewsMadhya Pradesh IMD Weather ForecastMadhya Pradesh Weather Real-Time
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 260 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh Weather Latest Updates; Follow MP Bhopal Indore Ujjain Jabalpur Gwalior IMD Cold Waves Alert, News, Headlines On Dainik Bhaskar.

'फेंगल' तूफान के असर से मध्यप्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा समेत 7 जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तरी हवाएं आने से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात में तेज ठंड रहेगी जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर संभाग में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती हैअगले 24 घंटे में बैतूल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं बादल और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इन जगहों पर हवा की रफ्तार भी आम दिनों की तुलना में 3 से 4 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ी हुई रहेगी। 4 दिसंबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, 'चक्रवाती तूफान 'फेंगल' सक्रिय है। इस वजह से हवा का असर बढ़ा है।'मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। इस वजह से पहाड़ों में बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में तेजी से आएंगी, जिससे पूरे प्रदेश में दिन-रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में टेम्परेचर बढ़ जाएगा।इंदौर में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। सोमवार को यहां दिन का तापमान 27.

5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन में भी बीती रात न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले रात में 9.8 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया था।पिछले साल से ठंडा भोपाल, उज्जैन में भी ठंड बढ़ी इस बार नवंबर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी भोपाल में तो 36 साल बाद रात का तापमान सबसे कम रहा। ऐसा ही मौसम दिसंबर में भी है। पहले ही रात पिछले साल से भी ठंडी रही। पिछले साल 8 दिसंबर को तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, जबकि इस बार रविवार-सोमवार की रात में ही तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यानी, भोपाल पिछले साल से भी ठंडा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे पारा लुढ़क जाएगा। उज्जैन में भी ठंड का असर बढ़ा है। यहां पारा 9.8 डिग्री रहा।रविवार-सोमवार की रात में शाजापुर के गिरवर में पारा 5.9 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.8 डिग्री, सीहोर में 7.9 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.3 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी-रीवा में 9.8 डिग्री रहा। खंडवा, खरगोन, रतलाम, खजुराहो, सतना, उमरिया, गुना, दमोह, नरसिंहपुर, धार, सागर और सीधी में तापमान 12 डिग्री से नीचे ही रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में तापमान 8.5 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 11 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सोमवार को दिन में भी कई शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई।कड़ाके की ठंड के साथ ही अब कोहरे का असर भी बढ़ेगा। ऐसे में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस भी लगाई है। लोको पायलटों को कुल 341 फॉग सेफ डिवाइस दी गई हैं। कोहरे के दौरान विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। कोहरे में लोको पायलट के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में फॉग सेफ डिवाइस लोको पायलटों की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह पायलट को अलर्ट कर देता है।प्रदेश में इस बार 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर आएगा, जो जनवरी तक बना रहेगा। इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं की भी स्थिति रह सकती है। सबसे ज्यादा ठंड उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में रहेगी। वजह बर्फीली हवाएं सीधे आना है। दूसरे पखवाड़े में ही मावठा यानी, बारिश भी हो सकती है। बता दें कि नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा, लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर में पड़ेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, इस बार ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठिठुरेंगे। यहां कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं भी चलेंगी।वर्ष 2014 से 2023 तक के ट्रेंड पर नजर डाली जाए तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होती है। इन पांच बड़े शहरों में पारे में सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में होती है। पिछले 10 साल में एक बार टेम्परेचर 1.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में यह 4.4 डिग्री और उज्जैन में 2.5 डिग्री तक रहा है। भोपाल और इंदौर में भी टेम्प्रेचर 5 डिग्री से नीचे रहा है।भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्परेचर भोपाल में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है।इंदौर में दिसंबर में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहता है। पिछले साल तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया था। 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में पारा 28 से 31 डिग्री के बीच ही रहता है। इस महीने इंदौर में बारिश भी होती है। पिछले 4 साल से बारिश हो रही है। 31 दिसंबर 2015 को दिन का सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। 27 दिसंबर 1936 की रात में टेम्प्रेचर 1.1 डिग्री रहा था। सर्वाधिक कुल मासिक बारिश वर्ष 1967 को 108.5 मिमी यानी 4.2 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 53 मिमी यानी 2.1 इंच बारिश 17 दिसंबर 2009 को हुई थी।ग्वालियर में दिन में गर्मी तो रात में ठंड रहती है। पिछले 10 साल में यहां अधिकतम तापमान 26.2 से 31.6 डिग्री तक रह चुका है। वहीं, रात में पारा 1.8 से 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2006 को दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। 26 दिसंबर 1961 को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 1997 में कुल मासिक बारिश 106.6 मिमी यानी 4.1 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 13 दिसंबर 2013 को 32.1 मिमी यानी 1.2 इंच हुई थी।जबलपुर में दिसंबर में बारिश होने का भी ट्रेंड है। 28 दिसंबर 1960 को दिन का तापमान 33.2 डिग्री पहुंच चुका है। 28 दिसंबर 1902 की रात में रात का तापमान 0.6 डिग्री रहा था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वर्ष 1885 को सर्वाधिक मासिक बारिश 125 मिमी यानी 4.9 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 68.1 मिमी यानी 2.6 इंच 16 दिसंबर 1885 को हुई थी।उज्जैन में दिन का औसत तापमान 28.2 डिग्री और रात में 9.4 डिग्री है। इस महीने औसत 4.6 मिमी बारिश होती है। पिछले पांच साल से उज्जैन में दिसंबर में बारिश हो रही है। 18 दिसंबर 2002 को दिन में टेम्प्रेचर 34.9 डिग्री पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 28 दिसंबर 1968 और 29 दिसंबर 1983 को रात में पारा 0.5 डिग्री पहुंच चुका है। वर्ष 1997 को कुल मासिक बारिश 119.4 मिमी यानी 4.7 इंच बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश की बात करें तो 11 दिसंबर 1967 को 35.3 मिमी यानी 1.3 इंच बारिश हुई थी।बरेली में गूगल मैप ने फिर बताया गलत..उद्योगपति की बहू से ठगी मामले में केस दरफेंगल की वजह से चढ़ा न्यूनतम तापमानहरियाणा में 3 दिन ठंडी हवाओं का अलर्टपंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Madhya Pradesh News Madhya Pradesh IMD Weather Forecast Madhya Pradesh Weather Real-Time IMD Madhya Pradesh Weather Predictions Updates Madhya Pradesh Season Updates Madhya Pradesh Weather Forecast Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

​16 नवंबर को महापंचायत... गाजियाबाद में यातायात जाम और मारपीट के आरोप में अज्ञात वकीलों पर मुकदमा​16 नवंबर को महापंचायत... गाजियाबाद में यातायात जाम और मारपीट के आरोप में अज्ञात वकीलों पर मुकदमागाजियाबाद के वकीलों की मांगों के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के वकीलों ने अपने जिलों में धरना दिया और प्रमुख सड़कों पर रास्ता जाम कर दिया।
Read more »

Indore Viral Video: इंदौर में बदमाशों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर की मारपीट; वीडियो वायरलIndore Viral Video: इंदौर में बदमाशों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर की मारपीट; वीडियो वायरलIndore Viral Video: इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में देर रात बदमाशों के आपस में भिड़ते का वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

नवंबर में पिछले साल से भी सर्द भोपाल: एमपी में पचमढ़ी सबसे ठंडा; इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पारानवंबर में पिछले साल से भी सर्द भोपाल: एमपी में पचमढ़ी सबसे ठंडा; इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पाराMadhya Pradesh Weather Latest Updates; Follow MP Bhopal Indore Ujjain Jabalpur Gwalior IMD Cold Waves Alert News, Headlines On Dainik Bhaskar. उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड का असर है। भोपाल और जबलपुर में टेम्प्रेचर सामान्य से 2.
Read more »

सीकर में आज पारा@6.5: कई इलाकों में हल्का कोहरा,फिलहाल तापमान में गिरावट के आसारसीकर में आज पारा@6.5: कई इलाकों में हल्का कोहरा,फिलहाल तापमान में गिरावट के आसारपहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद जिले में अब लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आज सीकर में 1.3 डिग्री की गिरावट होने के बाद 7 डिग्री से कम हो चुका है। हालांकि आज सुबह कुछ ही इलाकों में हल्का कोहरा छाया
Read more »

जबलपुर के आसपास घूमने के लिए बेहद मनमोहक जगहें, वीकेंड में बना लें घूमने का प्लानजबलपुर के आसपास घूमने के लिए बेहद मनमोहक जगहें, वीकेंड में बना लें घूमने का प्लानजबलपुर के आसपास घूमने के लिए बेहद मनमोहक जगहें, वीकेंड में बना लें घूमने का प्लान
Read more »

MP में 48 घंटे बाद बारिश के आसार: छिंदवाड़ा-सिवनी, बैतूल में गिरेगा पानी; ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में चलेगी...MP में 48 घंटे बाद बारिश के आसार: छिंदवाड़ा-सिवनी, बैतूल में गिरेगा पानी; ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में चलेगी...'फेंगल' तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से अगले 48 घंटे बाद यानी, 3-4 दिसंबर को मध्यप्रदेश में बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:20