'फेंगल' तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से अगले 48 घंटे बाद यानी, 3-4 दिसंबर को मध्यप्रदेश में बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
छिंदवाड़ा-सिवनी, बैतूल में गिरेगा पानी; ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में चलेगी बर्फीली हवामध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे बाद यानी 3-4 दिसंबर को बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि बर्फीली हवा से पूरा प्रदेश ठिठुर सकता है। उत्तरी हिस्से के ग्वालियर, चंबलमौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पूर्वी हिस्से में सक्रिय है। इस वजह से हवा का असर बढ़ा है। अनुमान है कि छिंदवाड़ा, सिवनी समेत अन्य जिलों में 3-4 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया- उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से पहाड़ों में बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में तेजी से आएगी। जिससे पूरे प्रदेश में दिन-रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।इस बार नवंबर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी भोपाल में तो 36 साल बाद नवंबर में रात का तापमान सबसे कम रहा। ऐसा ही मौसम दिसंबर में भी रहने का अनुमान है। हालांकि, पहले ही दिन प्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिला। रात के साथ रविवार को दिन में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में रविवार-सोमवार की रात पारा 8.
8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गिरवर में पारा सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज शाजापुर से जुड़े गिरवर में पारा सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 7 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.2 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा में 7.7 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, रायसेन-टीकमगढ़ में 9 डिग्री, खंडवा-खजुराहो में 9.4 डिग्री, उमरिया-बैतूल में 9.5 डिग्री और गुना में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना, रतलाम, खरगोन, रीवा, धार, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सागर, सीधी में टेम्परेचर 12 डिग्री से कम रहा।कड़ाके की ठंड के साथ ही अब कोहरे का असर भी बढ़ेगा। ऐसे में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस भी लगाई है। लोको पायलटों को कुल 341 फॉग सेफ डिवाइस दी गई है। दरअसल, कोहरे के दौरान विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। जिससे लोको पायलटों के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आंकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालात में फॉग सेफ डिवाइस लोको पायलटों की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह पायलट को अलर्ट कर देता है।प्रदेश में इस बार 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर आएगा, जो जनवरी तक बना रहेगा। इन्हीं 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। सबसे ज्यादा ठंड उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में रहेगी। वजह बर्फीली हवाओं का सीधे आना है। दूसरे पखवाड़े में ही मावठा यानी, बारिश भी हो सकती है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ट टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा, लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर में पड़ेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, इस बार ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठिठुरेंगे। यहां कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं भी चलेंगी। साल 2014 से 2023 तक के ट्रेंड पर नजर डाली जाए तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होती है। इन पांच बड़े शहरों में पारे में सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में होती है। पिछले 10 साल में एक बार टेम्परेचर1.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में यह 4.4 डिग्री और उज्जैन में 2.5 डिग्री तक रहा है। भोपाल और इंदौर में भी टेम्परेचर 5 डिग्री से नीचे रहे हैं।MP के 5 बड़े शहरों में दिसंबर में ठंड का ऐसा ट्रेंड...भोपाल में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवर ऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है।इंदौर में दिसंबर में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पिछले साल तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया था। 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में पारा 28 से 31 डिग्री के बीच ही रहता है। इस महीने इंदौर में बारिश भी होती है। पिछले 4 साल से बारिश हो रही है। 31 दिसंबर 2015 को दिन का सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। 27 दिसंबर 1936 की रात में टेम्परेचर 1.1 डिग्री रहा था। सर्वाधिक कुल मासिक बारिश वर्ष 1967 को 108.5 मिमी यानी 4.2 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 53 मिमी यानी 2.1 इंच बारिश 17 दिसंबर 2009 को हुई थी।ग्वालियर में दिन में गर्मी तो रात में ठंड रहती है। पिछले 10 साल में यहां अधिकतम तापमान 26.2 से 31.6 डिग्री तक रह चुका है। वहीं, रात में पारा 1.8 से 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2006 को दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। 26 दिसंबर 1961 को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 1997 में कुल मासिक बारिश 106.6 मिमी यानी 4.1 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 13 दिसंबर 2013 को 32.1 मिमी यानी 1.2 इंच हुई थी।जबलपुर में दिसंबर में बारिश होने का भी ट्रेंड है। 28 दिसंबर 1960 को दिन का तापमान 33.2 डिग्री पहुंच चुका है। 28 दिसंबर 1902 की रात में रात का तापमान 0.6 डिग्री रहा था। यह ओवर ऑल रिकॉर्ड है। साल 1885 में सर्वाधिक मासिक बारिश 125 मिमी यानी 4.9 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 68.1 मिमी यानी 2.6 इंच 16 दिसंबर 1885 का है।उज्जैन में दिन का औसत तापमान 28.2 डिग्री और रात में 9.4 डिग्री सेल्सियस है। इस महीने औसत 4.6 मिमी बारिश होती है। पिछले पांच साल से उज्जैन में दिसंबर में बारिश हो रही है। 18 दिसंबर 2002 को दिन में टेम्परेचर 34.9 डिग्री पहुंच चुका है। यह ओवर ऑल रिकॉर्ड है। 28 दिसंबर 1968 और 29 दिसंबर 1983 को रात में पारा 0.5 डिग्री पहुंच चुका है। वर्ष 1997 में कुल मासिक बारिश 119.4 मिमी यानी 4.7 इंच बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश की बात करें तो 11 दिसंबर 1967 को 35.3 मिमी यानी 1.3 इंच बारिश हुई थी।पानीपत में सुआ घोंप महिला को किया घायलमुस्लिमों का बहिष्कार महिला को पड़ा..पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध नहीं, तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिककम होने के बजाय बढ़ रहा आगरा का तापमानगाजियाबाद में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियसपंजाब में और बढ़ेगी ठंड, कोहरे की संभावना नहीं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu Kashmir में एक और आतंकी हमला, 48 घंटे में पांच आतंकी वारदातेJammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अचानक से बढ़ी आतंकी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं...आज श्रीनगर के संडे मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड ब्लास्ट किया...इस ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए...हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है...
Read more »
मुंबई टेस्ट के बाद पंत और मिचेल आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 मेंमुंबई टेस्ट के बाद पंत और मिचेल आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में
Read more »
दिल्ली की आबोहवा हुई जहरीली, कई जगहों के AQI का बुरा हाल, देखिए पूरी लिस्टअक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.
Read more »
13वें दिन लगातार, 400 पार, जरा सुबह-सुबह दिल्ली में हवा की हालत देखिएअक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.
Read more »
अब तेजी से कम होंगे दिन और रात के तापमान: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में घटेंगे तापमान; 26 नवंबर क...नवंबर माह के मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बन गए हैं। नवंबर माह में ही इसका असर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने केनवंबर माह के मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बन गए हैं। नवंबर माह में ही इसका असर भी देखने को मिला।...
Read more »
गाजा में जंग के बीच बाढ़ का खतरा, बारिश का पानी बढ़ाएगा फिलिस्तीनियों की मुश्किलेंगाजा में जंग के बीच बाढ़ का खतरा, बारिश का पानी बढ़ाएगा फिलिस्तीनियों की मुश्किलें
Read more »
