गाजियाबाद के वकीलों की मांगों के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के वकीलों ने अपने जिलों में धरना दिया और प्रमुख सड़कों पर रास्ता जाम कर दिया।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जनपद न्यायाधीश के तबादले और निलंबन की मांग को लेकर यातायात जाम करने के आरोप में अज्ञात वकीलों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये हैं। वकीलों ने गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बहिष्कार का भी एलान किया है। वे 16 नवंबर को महापंचायत करेंगे जिसमें वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को वकीलों ने दोपहर में दो घंटे तक पुलिस कार्यालय और कविनगर कॉलोनी की सर्विस रोड को जाम कर रास्ता जाम किया। इस दौरान उन्होंने जिला न्यायाधीश अमन कुमार का पुतला फूंका तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की।उन्होंने बताया कि वकील जिला न्यायाधीश तथा 29 अक्टूबर को अदालत परिसर में उन पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले और निलंबन की मांग कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में मंगलवार रात कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकी प्रताप विहार कॉलोनी निवासी दुर्वेश चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। शर्मा ने उसमें आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब वह अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस कार्यालय के पास सर्विस रोड पर कुछ अज्ञात वकीलों ने उसके साथ मारपीट की और ईंटों से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।सिंह ने बताया कि अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 , 115 और 324 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसी थाने में तरुण तोमर ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 , 189 , 126 के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिला बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वकील आगामी उपचुनाव का सभी जिलों में कार्य बहिष्कार करेंगे। शर्मा ने कहा कि हड़ताल 16 नवंबर को होने वाली 22 जिलों के वकीलों की महापंचायत तक जारी रहेगी।.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जनपद न्यायाधीश के तबादले और निलंबन की मांग को लेकर यातायात जाम करने के आरोप में अज्ञात वकीलों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये हैं। वकीलों ने गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बहिष्कार का भी एलान किया है। वे 16 नवंबर को महापंचायत करेंगे जिसमें वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को वकीलों ने दोपहर में दो घंटे तक पुलिस कार्यालय और कविनगर कॉलोनी की सर्विस रोड को जाम कर रास्ता जाम किया। इस दौरान उन्होंने जिला न्यायाधीश अमन कुमार का पुतला फूंका तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की।उन्होंने बताया कि वकील जिला न्यायाधीश तथा 29 अक्टूबर को अदालत परिसर में उन पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले और निलंबन की मांग कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में मंगलवार रात कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकी प्रताप विहार कॉलोनी निवासी दुर्वेश चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। शर्मा ने उसमें आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब वह अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस कार्यालय के पास सर्विस रोड पर कुछ अज्ञात वकीलों ने उसके साथ मारपीट की और ईंटों से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।सिंह ने बताया कि अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 , 115 और 324 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसी थाने में तरुण तोमर ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 , 189 , 126 के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिला बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वकील आगामी उपचुनाव का सभी जिलों में कार्य बहिष्कार करेंगे। शर्मा ने कहा कि हड़ताल 16 नवंबर को होने वाली 22 जिलों के वकीलों की महापंचायत तक जारी रहेगी।
गाजियाबाद न्यूज Ghaziabad News In Hindi Up News Uttarpradesh News यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश न्यूज Up Crime News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में बज गया चुनावी बिगुल, देखें 2014 और 2019 में किस पार्टी का कैसा रहा था परफॉर्मेंसJharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: ECE राजीव कुमार के मुताबिक, झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »
ईरान के लिए जासूसी करने वाले 7 इजराइली गिरफ्तार: इनमें एक सैनिक; इन्होंने जिन जगहों की जानकारी भेजी, वहां ह...Iran Spy Israeli Arrest Case Update; इजराइल में ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में सात नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इन पर आरोप है
Read more »
Yamuna Expressway: छुट्टी का मजा किरकिरा, जेवर टोल पर 2 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसी सैकड़ों गाड़ियांजाम की सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा की सुरक्षा टीम के साथ मिलकर जाम को हटाने में जुट गई.
Read more »
दिल्ली की आबोहवा हुई जहरीली, कई जगहों के AQI का बुरा हाल, देखिए पूरी लिस्टअक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.
Read more »
13वें दिन लगातार, 400 पार, जरा सुबह-सुबह दिल्ली में हवा की हालत देखिएअक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.
Read more »
Advocate Strike Video: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वकीलों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने को लेकर वकीलों में झड़पBaghpat Video: गाजियाबाद की घटना के विरोध में बागपत के वकीलों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लगाकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
