नवंबर में पिछले साल से भी सर्द भोपाल: एमपी में पचमढ़ी सबसे ठंडा; इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पारा

Madhya Pradesh Weather Latest Updates News

नवंबर में पिछले साल से भी सर्द भोपाल: एमपी में पचमढ़ी सबसे ठंडा; इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पारा
Madhya Pradesh NewsMadhya Pradesh IMD Weather ForecastMadhya Pradesh Weather Real-Time
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 234 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh Weather Latest Updates; Follow MP Bhopal Indore Ujjain Jabalpur Gwalior IMD Cold Waves Alert News, Headlines On Dainik Bhaskar. उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड का असर है। भोपाल और जबलपुर में टेम्प्रेचर सामान्य से 2.

उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड का असर है। भोपाल और जबलपुर में टेम्प्रेचर सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। भोपाल की रातें पिछले साल से ज्यादा सर्द हैं। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुपचमढ़ी में दिन-रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे सर्द रही हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात में यहां पारा 7.

8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार सुबह मौसम में ठंडक की वजह से झील किनारे धुंध छाई रही। निचले मैदानी इलाकों में घास पर ओस जमी दिखी।भोपाल में टेम्प्रेचर 12.6 डिग्री पिछले साल 14 नवंबर को भोपाल में रात का टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह रात नवंबर की सबसे सर्द रात थी जबकि इस बार शुक्रवार-शनिवार की रात में पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी भोपाल में नवंबर का महीना पिछले साल से भी सर्द है।भोपाल के अलावा जबलपुर में भी रात का पारा सामान्य से कम है। यहां तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में पारा 15 डिग्री या इससे अधिक है।मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक प्रदेश में ठंड का दौर बना रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ेगी जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। इसकी वजह उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होना है। वहीं, पहाड़ों में जेटस्ट्रीम का चलना है। ये हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी आ रही हैं। इस वजह से शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जो अगले कुछ दिन और बना रहेगा।रात के टेम्प्रेचर में गिरावट और सुबह के समय ठंड का असर होने के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। पिछले 3 दिन से भोपाल समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा देखने को मिल रहा है। रविवार को भी ऐसा मौसम रह सकता है।इससे पहले शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के 16 शहरों में टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पचमढ़ी में 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मंडला में 10.5 डिग्री, शहडोल में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.2 डिग्री, बालाघाट में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.4 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल में 12.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, राजगढ़ में 13.4 डिग्री, रीवा-रायसेन में 13.5 डिग्री, खंडवा में 14 डिग्री और खरगोन में पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 12.6 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 15.3 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेटस्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। वहीं, दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। जेटस्ट्रीम हवाओं की रफ्तार तेज होने से प्रदेश में इसका असर रहेगा। अभी हवा तो आ रही हैं, लेकिन उनकी रफ्तार कम है।नवंबर में पिछले 10 साल जैसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिन गर्म हैं और रातें ठंडी। हालांकि, 15-16 नवंबर से पारे में ज्यादा गिरावट देखने को मिलती है। 20 से 25 नवंबर के बीच कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाता है।अधिकांश शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। अभी पचमढ़ी, शाजापुर, मंडला, शहडोल और अमरकंटक में ही तापमान सबसे कम है।आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है।नवंबर में भोपाल में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी तीसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहता है।पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है।पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहता है।यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है जबकि दिन में यह 33 से 35 सेल्सियस डिग्री के बीच पहुंच चुका है।दोस्त ने युवक का गला काटकर नदी में फेंकाहाथियों के लिए खेल का मैदान बना धान का..पंजाब-हरियाणा सरकार से सुप्रीम कोर्ट..कैलाश खेर के शो में धक्का-मुक्कीबच्चे ने बताया अमिताभ बच्चन का भविष्यपंजाब के 14 जिलों में धुंध का अलर्टनवंबर में पिछले साल से भी सर्द भोपालहरियाणा के प्राइमरी स्कूल बंद करने की तैयारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Madhya Pradesh News Madhya Pradesh IMD Weather Forecast Madhya Pradesh Weather Real-Time IMD Madhya Pradesh Weather Predictions Updates Madhya Pradesh Season Updates Madhya Pradesh Weather Forecast Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का; पचमढ़ी सबसे ठंडा: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड, 10 साल से यही ट्रेंड; MP में...भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का; पचमढ़ी सबसे ठंडा: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड, 10 साल से यही ट्रेंड; MP में...अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
Read more »

नवंबर के दूसरे हफ्ते एमपी में बढ़ेगी ठंड: पचमढ़ी में पारा 12.6°; भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में भी असर बढ़ानवंबर के दूसरे हफ्ते एमपी में बढ़ेगी ठंड: पचमढ़ी में पारा 12.6°; भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में भी असर बढ़ामध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते में सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।
Read more »

एमपी के अमरकंटक-पचमढ़ी सबसे ठंडे: भोपाल-जबलपुर में ग्वालियर से ज्यादा सर्दी; इंदौर-उज्जैन में पारा 18 डिग्री...एमपी के अमरकंटक-पचमढ़ी सबसे ठंडे: भोपाल-जबलपुर में ग्वालियर से ज्यादा सर्दी; इंदौर-उज्जैन में पारा 18 डिग्री...नवंबर की शुरुआत होते ही मध्यप्रदेश में रातें ठंडी हो गई हैं। ज्यादातर शहरों में रात का टेम्प्रेचर 20 डिग्री से कम है। अनूपपुर का अमरकंटक और नर्मदापुरम का पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां टेम्प्रेचर 13 डिग्री के नीचे चल रहा है।
Read more »

दिसंबर-जनवरी में आएगा कड़ाके की ठंड का दौर: एमपी में इस बार ज्यादा सर्दी पड़ेगी; 22 दिन चल सकती है कोल्ड वेवदिसंबर-जनवरी में आएगा कड़ाके की ठंड का दौर: एमपी में इस बार ज्यादा सर्दी पड़ेगी; 22 दिन चल सकती है कोल्ड वेवअबकी बार मध्यप्रदेश में मानसून उम्मीद से ज्यादा बरसा। वहीं, नवंबर से ठंड ने दस्तक दे दी। 10 दिन में प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है।
Read more »

एमपी में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड: इंदौर-भोपाल, ग्वालियर में भी लुढ़का पारा; हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा @10.6°एमपी में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड: इंदौर-भोपाल, ग्वालियर में भी लुढ़का पारा; हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा @10.6°नवंबर के दूसरे सप्ताह में मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां के दिन-रात दोनों ही गर्म है। रात का टेम्प्रेचर 11 डिग्री के नीचे चल रहा है।
Read more »

हवाओं के रुख से बढ़ी एमपी में सर्दी: पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 8.8° पहुंचा; भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी पारा लुढ़काहवाओं के रुख से बढ़ी एमपी में सर्दी: पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 8.8° पहुंचा; भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी पारा लुढ़काहवाओं के रुख ने मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। पचमढ़ी में रात का टेम्प्रेचर 8.8 डिग्री पहुंच गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में पारा लुढ़क गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:47