नवंबर के दूसरे हफ्ते एमपी में बढ़ेगी ठंड: पचमढ़ी में पारा 12.6°; भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में भी असर बढ़ा

Cold Will Increase In MP In The Second Week Of Nov News

नवंबर के दूसरे हफ्ते एमपी में बढ़ेगी ठंड: पचमढ़ी में पारा 12.6°; भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में भी असर बढ़ा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते में सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।

मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और दूसरे शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा। यहां सीजन में पहली बार रात का टेम्प्रेचर 12.

6मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होने लगती है। खासकर रातें ज्यादा सर्द हो जाती हैं। दूसरे सप्ताह में हवाओं का असर तेज होगा। इससे पारे में गिरावट आएगी। हालांकि, दिन में पारा 30 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।अभी इन शहरों में 20 डिग्री से नीचे रात का पारा दिवाली की रात पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 15.6 डिग्री, मलाजखंड में 16.1 डिग्री, बैतूल में 16.5 डिग्री, राजगढ़ में 17.4 डिग्री, रीवा-रायसेन में 17.5 डिग्री, उमरिया में 17.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18 डिग्री, टीकमगढ़ में 18.2 डिग्री, भोपाल-खंडवा में 18.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में 18.6 डिग्री, ग्वालियर-नर्मदापुरम में 18.8 डिग्री, जबलपुर, नौगांव, सिवनी-उज्जैन में 19 डिग्री, गुना-इंदौर में 19.4 डिग्री, खजुराहो-रतलाम में 19.5 डिग्री और धार-नर्मदापुरम में 19.8 डिग्री पहुंच गया।दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्यत: शांत होता है, लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। अक्टूबर की तरह उमस महसूस नहीं होती है। रात के पारे में गिरावट आने लगती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई संभागों में हल्की बारिश हो जाती है। दिन में पारा 30 डिग्री और रात में 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता है।भोपाल: 10 साल में 2 बार बारिश हो चुकी नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है।पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है।पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है।यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है, जबकि दिन में यह 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।'अंग्रेज चाहते थे, भारत में गृह युद्ध..'पता नही चला कब गोलगप्पे 10 के 4 हो गए'दो मासूम बेटों का हत्यारा तीसरे बेटे केजंगल में चौकीदार के सामने आया टाइगरसरगुजा में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरूअमृतसर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल40 साल से सीढ़ी के नीचे चल रहा कदमकुआं थाना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्वालियर-पचमढ़ी में रात का पारा 19° से नीचे पहुंचा: एमपी में 20 अक्टूबर से बढ़ेगी सर्दी; 12 जिलों में दो दिन ...ग्वालियर-पचमढ़ी में रात का पारा 19° से नीचे पहुंचा: एमपी में 20 अक्टूबर से बढ़ेगी सर्दी; 12 जिलों में दो दिन ...मध्यप्रदेश के ग्वालियर, पचमढ़ी, रीवा और राजगढ़ में रातें सर्द होने लगी है। यहां पारा 19 डिग्री के नीचे है। भोपाल-इंदौर में टेम्प्रेचर 21-22 डिग्री है। आने वाले दिनों में यहां रातें और सर्द होंगी।
Read more »

इस हफ्ते एमपी के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार: सर्दी की दस्तक, पचमढ़ी सबसे ठंडा; भोपाल, इंदौर में 20° पहु...इस हफ्ते एमपी के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार: सर्दी की दस्तक, पचमढ़ी सबसे ठंडा; भोपाल, इंदौर में 20° पहु...मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में रात का टेम्प्रेचर 20 डिग्री के आसपास है, जबकि ग्वालियर समेत अन्य शहरों में 18-19 डिग्री के बीच है। हिल स्टेशन पचमढ़ी दिन-रात दोनों ही समय सबसे ठंडा है।
Read more »

चक्रवाती तूफान 'दाना' का एमपी में 2 दिन असर: इस हफ्ते जबलपुर समेत 8 जिलों में बारिश; भोपाल-इंदौर में धूप खि...चक्रवाती तूफान 'दाना' का एमपी में 2 दिन असर: इस हफ्ते जबलपुर समेत 8 जिलों में बारिश; भोपाल-इंदौर में धूप खि...चक्रवाती तूफान 'दाना' का मध्यप्रदेश में 2 दिन असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 26 और 27 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से के जबलपुर समेत 8 जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत अन्य शहरों में धूप खिली रहेगी।
Read more »

भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का; पचमढ़ी सबसे ठंडा: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड, 10 साल से यही ट्रेंड; MP में...भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का; पचमढ़ी सबसे ठंडा: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड, 10 साल से यही ट्रेंड; MP में...अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
Read more »

MP Weather: एमपी के पचमढ़ी में ठंडक से गिरा पारा, भोपाल इंदौर में बारिश बिगाड़ेगी दिवाली का मजा, मौसम विभाग जारी किया अलर्टMP Weather: एमपी के पचमढ़ी में ठंडक से गिरा पारा, भोपाल इंदौर में बारिश बिगाड़ेगी दिवाली का मजा, मौसम विभाग जारी किया अलर्टMP Rain Alert: दाना तूफान के चक्रवात में बदलते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। इस चक्रवात के प्रभाव के चलते सोमवार से पूर्वी एमपी समेत रीवा, जबलपुर में रिमझिम बारिश की संभावना है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 14.8 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान 26.
Read more »

कल का मौसम 02 नवंबर 2024: नवंबर में भी गर्मी निकाल रही दिल्ली-NCR का दम, यूपी में कब दस्तक देगी ठंड, जानिए वेदर अपडेटकल का मौसम 02 नवंबर 2024: नवंबर में भी गर्मी निकाल रही दिल्ली-NCR का दम, यूपी में कब दस्तक देगी ठंड, जानिए वेदर अपडेटWeather Forecast, कल का मौसम 02 नवंबर 2024: नवंबर में भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी पहुंचेगा। दिल्ली में कल तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:08