Mumbai Rain Today: मुंबई में 3 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

Mumbai News

Mumbai Rain Today: मुंबई में 3 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
Mumbai WeatherMumbai RainMumbai Weather Alert
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

IMD Red Alert For Mumbai: IMD ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण मुंबई में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि नवी मुंबई में पहले से ही बारिश शुरू हो चुकी है.

मुंबई : मुंबई में एक बार फिर आसमान से आफत बरसने को तैयार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों के लिए अगले तीन घंटे का ‘Nowcast रेड अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, खासकर साउथ मुंबई में.

बीते कुछ दिनों से मुंबई में मानसून धीमा पड़ा हुआ था, लेकिन अब फिर से बादल सक्रिय हो चुके हैं. नवी मुंबई में बारिश शुरू भी हो चुकी है. यह अलर्ट 2 जून से जारी सूखे मौसम के बाद आया है, जिससे लोग ज्यादा सतर्क हो गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन घंटे मुंबई के लिए बेहद अहम होंगे. रायगढ़ में लगातार भारी बारिश मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पहले ही शनिवार सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रायगढ़ के लिए भी तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अलीबाग और मुरुड इलाके में सुबह से ही मूसलधार बारिश जारी है. मुंबई-गोवा हाईवे पर कोलाड के पास जलभराव की खबरें हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हाईवे पर ट्रैफिक स्लो हो गया है और कई जगह गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं. मुंबई और उपनगरों में अगले 3 घंटे तक झमाझम बारिश की चेतावनी. महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान IMD पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों में भी बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है. पुणे जिले के बारामती, दौंड और इंदापुर में गर्जन के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए भी भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं. इन जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें शामिल हैं – पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, रायगढ़, नासिक, जलगांव, बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, अहमदनगर, धुले और जालना. इन सभी जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. पिंपरी-चिंचवड़ में सड़कों पर बहा पानी पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में शनिवार को हुई तेज बारिश ने हिनजवाड़ी IT पार्क को पानी के पार्क में तब्दील कर दिया. सड़कें पानी से लबालब हो गईं. कुछ ही मिनटों में दोपहिया वाहन बहने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉनसून से पहले नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई थी, जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति बनी है. हिनजवाड़ी IT पार्क के कर्मचारियों को घर लौटने में दिक्कतें पेश आईं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Mumbai Weather Mumbai Rain Mumbai Weather Alert Mumbai News Today Imd Red Alert Mumbai Rain Red Alert मुंबई मुंबई में बारिश मुंबई रेन अपडेट मुंबई का मौसम मौसम विभाग रेड अलर्ट आईएमडी न्यूज़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MI vs DC Weather Report: बारिश डालेगी मुंबई-दिल्ली के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानिएMI vs DC Weather Report: बारिश डालेगी मुंबई-दिल्ली के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानिएMumbai Rain Chances MI vs DC मुंबई में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। AccuWeather के अनुसार शहर में बारिश की 80 संभावना है जिसमें कुल 1.
Read more »

सावधान! बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्टसावधान! बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्टBihar Rain Alert: सीवान, पश्चिम चंपारण...बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट
Read more »

सावधान! बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आज मौसम काटेगा गदरसावधान! बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आज मौसम काटेगा गदरBihar Weather Today: बिहार के 27 जिलों में होगी भारी बारिश, आज मौसम काटेगा गदर, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट
Read more »

5 दिन में 2,840 मिमी वर्षा: ये सामान्य से 6 गुना अधिक, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत;आज भी भारी बार...5 दिन में 2,840 मिमी वर्षा: ये सामान्य से 6 गुना अधिक, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत;आज भी भारी बार...Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Hail Storm Alert Raipur Durg Bilaspur Bastar Surguja अंबिकापुर में बाढ़ जैसे हालात, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत; आज भी भारी बारिश का अलर्ट
Read more »

उत्तराखंड के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, रहें सावधानउत्तराखंड के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, रहें सावधानUttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, रहें सावधान, IMD जारी की चेतावनी
Read more »

Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियांWeather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियांमौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियां Weather Update Today News in hindi know your State Condition
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:15