Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियां

Weather News News

Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियां
WeatherWeather Update
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, केरल में खराब मौसम ने छीनी 4 जिंदगियां Weather Update Today News in hindi know your State Condition

मॉनसून इस बार समय से पहले ही आ गया है. इस वजह से केरल से लेकर महाराष्ट्र और अमस में बारिश ने कोहराम मचा दिया है. जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने इस बीच, एक बार फिर से रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है. आज दिल्ली में शाम को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. Advertismentअसम में भारी बारिश का रेड अलर्ट असम के अधिकतर क्षेत्रों में अत्याधिक बारिश हो रही है. इसलिए विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम की मार के बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का रिएक्शन सामने आया. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. असम के पड़ोसी राज्य मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है. दोनों राज्यों की भारी बारिश के चलते भी असम प्रभावित हुआ है. गुरुवार रात से गुवाहाटी में भारी बारिश हो रही है. शहर के करीबन सभी इलाके भारी जलभराव का सामना कर रहे हैं. नौ लाख लोगों के घरों की बिजली काट दी गई है. केरल में पांच लोगों की मौत केरल के सभी 14 जिलों में एक दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है. मलप्पुरम जिले से दो लोगों लापता हो गए हैं. प्रदेश के लोग भारी बारिश से त्रस्त हो गए हैं. दो हजार घरों को राज्यभर में आंशिक नुकसान हुआ है. कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. दो हजार लोगों को 60 राहत शिविरों में ठहराया गया है. केरल में शुक्रवार को अधिकांश ट्रेनें देर से ही चलीं. मेघालय में 3 लोगों की मौत केरल की तरह ही मेघालय में भी भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक नाबालिग और एक वृद्ध महिला भी शामिल हैं. मेघालय के 25 गांव के एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इन राज्यों में हो रही बारिश पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश हो रही है. तटीय कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके अलावा, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Weather Weather Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली एनसीआर में हुई जबरदस्त बारिश, इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सामने आई सुहाने मौसम की VIDEOदिल्ली एनसीआर में हुई जबरदस्त बारिश, इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सामने आई सुहाने मौसम की VIDEOदिल्ली एनसीआर में हुई जबरदस्त बारिश, इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सामने आई सुहाने मौसम की VIDEO Delhi NCR Rain and Thunderstroms friday morning news in hindi देश
Read more »

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटदिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटIMD Weather Today Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

ठीक 10 से 15 दिन बाद..., केरल से झारखंड में प्रवेश करेगा मॉनसून!ठीक 10 से 15 दिन बाद..., केरल से झारखंड में प्रवेश करेगा मॉनसून!Meteorological Department: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि 23 मई के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »

बूंदी में भीषण गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत: जोधपुर-उदयपुर समेत 4 जिलों में बरसात; जैसलमेर में छाया रेत का...बूंदी में भीषण गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत: जोधपुर-उदयपुर समेत 4 जिलों में बरसात; जैसलमेर में छाया रेत का...Rajasthan Weather Tracker Today Latest Update;मौसम विभाग ने 7 जिलों ( जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़) में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है
Read more »

यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.
Read more »

MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:48:36