US Steel Import Tariff डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में यूएस स्टील प्लांट में घोषणा की कि वे स्टील पर आयात शुल्क को 25 से बढ़ाकर 50 कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी स्टील उद्योग को सुरक्षित करने के लिए है। व्हाइट हाउस के अनुसार नए शुल्क अगले हफ्ते से लागू होंगे। ट्रंप ने कहा कि यूएस स्टील अमेरिकी नियंत्रण में ही...
एजेंसी,पेंसिल्वेनिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया के एक मोन वैली वर्क्स-इरविन स्टील प्लांट में बोलते हुए ऐलान किया कि वह स्टील पर आयात शुल्क को पच्चीस फीसदी से बढ़ाकर पचास फीसदी कर देंगे। यह ऐलान उन्होंने ऐसे समय किया जब वह जापान की कंपनी निप्पॉन स्टील और यूएस स्टील के बीच हुई साझेदारी का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने मजदूरों से भरी एक सभा में कहा, हम इसे पच्चीस फीसदी से बढ़ाकर पचास फीसदी करने जा रहे हैं, ताकि अमेरिका में स्टील इंडस्ट्री को और सुरक्षित किया जा सके। कोई इस नियम को बाईपास नहीं कर पाएगा। 'अगले हफ्ते लागू होंगे नए शुल्क' व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये नए शुल्क अगले हफ्ते से लागू होंगे। ट्रंप ने सत्ता में लौटने के बाद से कई देशों पर आयात शुल्क लगाए हैं, जिनमें अमेरिका के सहयोगी और विरोधी दोनों शामिल हैं। इससे वैश्विक व्यापार व्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है। स्टील, एल्यूमीनियम और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पहले ही पच्चीस फीसदी का टैक्स लगाया जा चुका है। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि ये शुल्क अमेरिकी कंपनियों को बचाते हैं और ये प्लांट आज इसलिए चल रहा है क्योंकि पहले भी उन्होंने धातुओं के आयात पर शुल्क लगाया था। 'यूएस स्टील पर अमेरिका का ही नियंत्रण रहेगा' अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी कहा कि यूएस स्टील अब भी अमेरिकी नियंत्रण में ही रहेगा, चाहे साझेदारी जापान की निप्पॉन स्टील से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद न तो किसी की नौकरी जाएगी और न ही कोई काम विदेश जाएगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, अमेरिका का भविष्य 'शंघाई के घटिया स्टील' पर निर्भर रहने के बजाय 'पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव' के साथ निर्मित किया जाना चाहिए। यूएस स्टील को निप्पॉन स्टील को बेचने का पहले चौदह अरब डॉलर का प्रस्ताव आया था, जिसे डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों ने खारिज कर दिया था। जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर रोक दिया था। अब भी साफ नहीं है सौदे की सच्चाई: मजदूर संघ हालांकि, इस नई साझेदारी को लेकर अब भी काफी सवाल उठ रहे हैं। यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स यूनियन ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, निप्पॉन अब भी कहता है कि वह सिर्फ तभी निवेश करेगा जब वह यूएस स्टील का पूरा मालिक बन जाएगा। हमें ऐसा कुछ नहीं पता जिससे हम कह सकें कि उनकी राय बदली है। बता जें ट्रंप पहले निप्पॉन की पूरी तरह से यूएस स्टील को खरीदने की योजना के खिलाफ थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि निवेश को लेकर वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से अमेरिका में सत्तर हजार नौकरियां पैदा होंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चौदह अरब डॉलर का फायदा होगा। हालांकि यूनियन का कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि चौदह अरब डॉलर में से कितना पैसा यूनियन से जुड़े वर्क स्टेशन पर खर्च होगा। यह भी पढ़ें:'हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक के बीच सीजफायर का क्रेडिट.
एजेंसी,पेंसिल्वेनिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया के एक मोन वैली वर्क्स-इरविन स्टील प्लांट में बोलते हुए ऐलान किया कि वह स्टील पर आयात शुल्क को पच्चीस फीसदी से बढ़ाकर पचास फीसदी कर देंगे। यह ऐलान उन्होंने ऐसे समय किया जब वह जापान की कंपनी निप्पॉन स्टील और यूएस स्टील के बीच हुई साझेदारी का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने मजदूरों से भरी एक सभा में कहा, हम इसे पच्चीस फीसदी से बढ़ाकर पचास फीसदी करने जा रहे हैं, ताकि अमेरिका में स्टील इंडस्ट्री को और सुरक्षित किया जा सके। कोई इस नियम को बाईपास नहीं कर पाएगा। 'अगले हफ्ते लागू होंगे नए शुल्क' व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये नए शुल्क अगले हफ्ते से लागू होंगे। ट्रंप ने सत्ता में लौटने के बाद से कई देशों पर आयात शुल्क लगाए हैं, जिनमें अमेरिका के सहयोगी और विरोधी दोनों शामिल हैं। इससे वैश्विक व्यापार व्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है। स्टील, एल्यूमीनियम और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पहले ही पच्चीस फीसदी का टैक्स लगाया जा चुका है। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि ये शुल्क अमेरिकी कंपनियों को बचाते हैं और ये प्लांट आज इसलिए चल रहा है क्योंकि पहले भी उन्होंने धातुओं के आयात पर शुल्क लगाया था। 'यूएस स्टील पर अमेरिका का ही नियंत्रण रहेगा' अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी कहा कि यूएस स्टील अब भी अमेरिकी नियंत्रण में ही रहेगा, चाहे साझेदारी जापान की निप्पॉन स्टील से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद न तो किसी की नौकरी जाएगी और न ही कोई काम विदेश जाएगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, अमेरिका का भविष्य 'शंघाई के घटिया स्टील' पर निर्भर रहने के बजाय 'पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव' के साथ निर्मित किया जाना चाहिए। यूएस स्टील को निप्पॉन स्टील को बेचने का पहले चौदह अरब डॉलर का प्रस्ताव आया था, जिसे डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों ने खारिज कर दिया था। जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर रोक दिया था। अब भी साफ नहीं है सौदे की सच्चाई: मजदूर संघ हालांकि, इस नई साझेदारी को लेकर अब भी काफी सवाल उठ रहे हैं। यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स यूनियन ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, निप्पॉन अब भी कहता है कि वह सिर्फ तभी निवेश करेगा जब वह यूएस स्टील का पूरा मालिक बन जाएगा। हमें ऐसा कुछ नहीं पता जिससे हम कह सकें कि उनकी राय बदली है। बता जें ट्रंप पहले निप्पॉन की पूरी तरह से यूएस स्टील को खरीदने की योजना के खिलाफ थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि निवेश को लेकर वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से अमेरिका में सत्तर हजार नौकरियां पैदा होंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चौदह अरब डॉलर का फायदा होगा। हालांकि यूनियन का कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि चौदह अरब डॉलर में से कितना पैसा यूनियन से जुड़े वर्क स्टेशन पर खर्च होगा। यह भी पढ़ें:'हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक के बीच सीजफायर का क्रेडिट
Import Tariff Donald Trump Steel Industry Nippon Steel US Steel Plant Pennsylvania Trade Agreement Steel Import Duties US Economy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप को टैरिफ ढांचा बदलने का पूरा अधिकार, अमेरिका में और क्या बोल आए थे राहुल गांधी, अब सामने आई बातराहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों पर कहा कि उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। लेकिन, भारत में भी अच्छा समझौता करने की क्षमता है।
Read more »
ट्रंप के विदेशी फ़िल्मों पर टैरिफ़ लगाने पर क्या बोले शेखर कपूर?फ़िल्म निर्माता शेखर कपूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेशी फ़िल्मों पर टैरिफ़ लगाने पर प्रतिक्रिया दी है.
Read more »
ट्रंप ने चीन पर लगाया टैरिफ लेकिन नुकसान झेल रहा भारत, डंपिंग ने बढ़ाई चिंता!अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भारी टैरिफ लगाया है जिस कारण अमेरिका में चीनी सामान बेतहाशा महंगे हो गए हैं. इसे देखते हुए चीन ने अपने सामानों की डंपिंग भारतीय बाजार में शुरू कर दी है. इससे भारत के घरेलू उद्योगों को नुकसान हो रहा है.
Read more »
ट्रंप ने ईयू के आयात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की सिफारिश कीअमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (23 मई) को व्यापार वार्ता में गतिरोध का हवाला देते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) से आने वाले सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की सिफारिश की बात की.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ के बाद भी सस्ते रहेंगे भारत में बने iPhone- रिपोर्टडोनाल्ड ट्रंप ने भारत या किसी और देश में बने iPhone को अमेरिका में बेचने पर कंपनी पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. हालांकि, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव का मानना है कि भारत में बने iPhone, अमेरिका में बनने वाले iPhone के मुकाबले काफी सस्ते होंगे. इसका एक बड़ा कारण दोनों देशों में लेबर कॉस्ट का अंतर है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
Read more »
'शंघाई के घटिया स्टील पर निर्भर नहीं करेगा US का भविष्य', ट्रंप ने इस्पात आयात पर 50% टैरिफ का किया ऐलानयदि प्रस्तावित टैरिफ वृद्धि लागू की गई तो इससे आवास, मोटर वाहन और निर्माण क्षेत्र सहित उन उद्योगों की लागत बढ़ सकती है जो इस्पात पर बहुत अधिक निर्भर हैं. यह घोषणा ट्रंप द्वारा मजबूत व्यापार सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे आह्वान के बीच की गई है.
Read more »
