Xiaomi के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते...
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्विटर के जरिए कंपनी के दो स्मार्टफोन्स Mi A2 और Redmi Note 6 Pro की कीमतों में कटौती की जानकारी दी है.
शाओमी Mi A2 अब 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. यानी इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में 2,000 रुपये की कटौती की गई है. ग्राहक नई कीमत में स्मार्टफोन को शाओमी इंडिया ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन एमआई स्टोर्स से खरीद पाएंगे. ग्राहक ध्यान रखें 6GB रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है और ये अभी भी पुरानी कीमत 15,999 रुपये में उपलब्ध है. इस हैंडसेट को पिछले साल अगस्त के महीने में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो Mi A2 5.99-इंच की स्क्रीन दी गई है. ये स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. दूसरे स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro की बात करें तो ये ग्राहकों के लिए 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा. इसके भी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में 2,000 रुपये की कटौती की गई है. और Mi A2 की ही तरह इस स्मार्टफोन के दूसरे वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है. इसकी कीमत 15,999 रुपये ही है. इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 रेश्यो और 1080x2280 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.26-इंच फुल HD + डिस्प्ले मिलता है. यहां 4GB/6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं सेल्फी के लिए यहां 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे मौजूद हैं. इसकी बैटरी 4000mAh की है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट और चार अमेरिकी पर्यटकों की मौत- Amarujalaउत्तर-पश्चिम केन्या में एक बड़ी झील में बने एक टापू पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट और चार अमेरिकी
Read more »
भारतीय मूल की डॉक्टर की ऑस्ट्रेलिया में हत्या, सूटकेस में मिला शव- Amarujalaभारतीय मूल की 32 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ऑस्ट्रेलिया में मृत पाई गई हैं। उनके शरीर पर चाकू के निशान हैं।
Read more »
राहुल गांधी बोले- राफेल पर सबकुछ गायब, मोदी सरकार से पूछे ये 5 सवालराहुल गांधी ने कहा कि राफेल की फाइलें दो करोड़ युवाओं को रोजगार, फसलों की उचित कीमत और 15 लाख रुपये देने के वादे की तरह ही गायब हो गईं. राफेल सौदे में प्रधानमंत्री मोदी ने बायपास सर्जरी की है, अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए खरीद में देरी की गई. रक्षा मंत्रालय की फाइलों में लिखा है कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने समानांतर बातचीत की तो प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच क्यों नहीं हो सकती.
Read more »
दिल्ली में दो हाई प्रोफाइल लुटेरे गिरफ्तार, दिन में नौकरी और रात में करते थे लूटपाटपंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम ने हाई प्रोफाइल दो लुटेरों को गिरफ्तार की है. ये लुटेरे दिन में अच्छी नौकरी करते थे और रात में मौज-मस्ती, काजू, बादाम के साथ शराब पीने के लिए कैब ड्राइवर की पिटाई करके लूटपाट करते थे.
Read more »
सनी लियोन को लड़के देखते भी नहीं थेसनी लियोन को इस समय देख भले ही लोग आहें भरते हो, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि 18 वर्ष की होने तक उनमें लड़के दिलचस्पी नहीं लेते थे। खुद यह बात सनी लियोन ने 'मस्तीज़ादे' के प्रचार के दौरान कही।
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, कार में जलकर मां और दो बच्चियों की मौतकालकाजी मंदिर से दर्शन कर गाजियाबाद की ओर लोट रहा था परिवार. अक्षरधाम मंदिर के पास हुआ हादसा.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
कोलकाताः टीएमसी और कांग्रेस में बीजेपी की 'सेंधमारी' से गरमाई बंगाल की राजनीति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी नेता मुकुल रॉय की बिधाननर के मेयर सब्यसाची गुप्ता से मुलाकात को टीएमसी ने गंभीरता से लिया है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। वहीं नई दिल्ली में रॉय की कांग्रेस नेता अधीर चौधरी की मीटिंग से भी ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। चौधरी ने भी इस आशंका को खारिज किया है।
Read more »
