पंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम ने कशिश कालरा और अंकित नाम के आरोपियों को गिरफ्तार की है. यह दोनों पश्चिम विहार इलाके के रहने वाले हैं.
पंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम ने कशिश कालरा और अंकित नाम के आरोपियों को गिरफ्तार की है. यह दोनों पश्चिम विहार इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से कशिश भारती विद्यापीठ से एमबीए करके एक प्राइवेट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पोस्ट पर काम करता है.
आरोपियों ने पश्चिम विहार से पीतमपुरा जाने के लिए एक ओला कैब बुक कराया. मादीपुर इलाके में उसने ड्राइवर के गले में हाथ डालकर उसे फंसा लिया और फिर उसकी पिटाई करके उससे 4500 रुपए लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कैब से फरार हो गए. इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली और उसके बाद पंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने इसके बाद ड्राइवर से पूछताछ और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन शुरू की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार में पिछले दिनों जिस तरीके से अपराध में वृद्धि हुई है, उसकी एक बड़ी वजह जेल में बैठे अपराधी और वहां से उनके द्वारा संचालित हो रही अपराधिक घटनाएं हैं और इसी को लेकर सरकार की नजर खासतौर पर जेल पर है.
Read more »
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दावा किया था कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77 के पार– News18 हिंदीपेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी. सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त.
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, हादसे में CISF के एक अफसर की मौतदिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद आज बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग लग गई है. यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
Read more »
