.RahulGandhi की प्रेस कांफ्रेंस: राफेल को लेकर सरकार पर किया करारा प्रहार.
राफेल सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने बुधवार को बताया कि इससे संबंधित अति महत्वपूर्ण दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि एक नई लाइन निकली है"गायब हो गया", 2 करोड़ युवाओं को रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम, डोकलाम गायब हो गया, जीएसटी से फायदा गायब हो गया, राफेल की फाइलें भी गायब हो गईं. राहुल गांधी ने कहा कि अब मीडिया की जांच करने की बात हो रही है, लेकिन जिसने 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है, उसके खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है. किसी भी चीज़ को मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य सिर्फ चौकीदार को बचाना है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कागज गायब हुए हैं तो इसका मतलब ये है कि कागजों में सच्चाई है. इनमें साफ लिखा है कि नरेंद्र मोदी सौदेबाजी कर रहे थे, अब ये बात हर कोई कह रहा है. उन्होंने कहा कि राफेल डील में नरेंद्र मोदी ने बाईपास सर्जरी की तरह हैं. इस सरकार के राज में रोजगार-किसानों के मुद्दे के साथ राफेल की फाइलें भी गायब है. मोदी सरकार का काम सबकुछ गायब करना है. उन्होंने कहा कि जिनका नाम कागजों में है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. They say they want to investigate media for missing Rafale files, but they don't want to investigate the person who stole ₹30,000Cr, and who conducted parallel negotiations in Rafale deal, for which there is proof: Congress President @RahulGandhi #FileChorChowkidar pic.twitter.com/M5OWbRETEN — Congress March 7, 2019राहुल गांधी ने कहा कि आपको जिस पर कार्रवाई करनी है कीजिए, लेकिन प्रधानमंत्री पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने ही ही सीबीआई के चीफ को हटाया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई. उन्होंने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए. उन्होंने कहा कि अगर न्याय की बात कर रहे हैं तो न्याय सबके साथ होना चाहिए. फाइल में साफ लिखा है कि पीएमओ ने सौदे की ‘समानान्तर बातचीत’ की. प्रधानमंत्री ने राफेल की डिलेवरी में देरी कराई, अपने दोस्त की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले. ‘समानान्तर बातचीत’ क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि फाइल में लिखा है कि प्रधानमंत्री की समानान्तर बातचीत ने राफेल के भारत आने में देरी की है. हमारी डील में ये पहले आता. सच्चाई तो ये है कि राफेल इसलिए समय से नहीं आया क्योंकि प्रधानमंत्री जी अनिल अंबानी को पैसा देना चाह रहे थे.कोई न कोई कारण तो होगा? कारण ये है कि मोदी जी नरेन्द्र मोदी को 30 हजार करोड़ रुपये देना चाहते थे, इससे उनको भी फायदा होगा.राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में आपराधिक जांच उन सब पर हो सकती है जो पीएम का विरोध करते हैं, लेकिन जब पीएम का नाम आता है तो उन पर नहीं हो सकती. क्यों? बता दें कि बुधवार को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये वही दस्तावेज हैं, जो मीडिया में दिखाए गए और 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर शीर्ष न्यायायल द्वारा 14 दिसंबर को सरकर को दी गई क्लीन चिट को वापस लेने की मांग करने के लिए याचिकाकर्ताओं ने इन्हीं का हवाला दिया है. भारतीय वार्ताकार दल के तीन सदस्यों द्वारा आठ पृष्ठों के नोट में व्यक्त की गई असहमति का जिक्र करते हुए अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के.एम. जोसेफ की पीठ को बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि दस्तावेजों को पूर्व कर्मचारियों ने चुराया या वर्तमान कर्मचारियों ने.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाक ने माना- मसूद हमारे देश में है, अमेरिका की चेतावनी- आतंकियों की पनाहगाह न बनेंUS again asks Pakistan to deny safe havens to terrorists | एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाक विदेश मंत्री ने कहा- मसूद की इतनी तबीयत खराब कि वह घर के बाहर निकल नहीं सकता अमेरिकी सांसद स्टेन होयर ने दोनों देशों के बीच तनाव के लिए पाक के आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया
Read more »
उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 32 लोगों की मौतSeveral died in firing in Northern Nigeria उत्तरी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 32 लोगों की मृत्यु हो गई. वहीं कई लोग जख्मी हो गए.
Read more »
Ind vs Aus: धौनी व केदार की शतकीय साझेदारी से भारत को मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरायाभारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने धौनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Read more »
राहुल गांधी का PM मोदी को जवाब- राफेल लाने में देर आपकी सरकार ने कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ाकू विमान राफेल डील न लाने के आरोप का जवाब दिया है. राहुल ने पीएम से कहा है कि राफेल डील में देरी करने वाली सरकार आपकी ही है.
Read more »
प.बंगाल में BJP ने शुरू किया उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन सर्वेक्षणप. बंगाल में BJP4India ने शुरू किया उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन सर्वेक्षण
Read more »
माल्या मामले में सेबी ने कंपनी कानून में संशोधन की मांग की- Amarujalaअयोग्य करार दिए जाने के बाद विजय माल्य के निदेशक के पद से नहीं हटने के मद्देनजर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सरकार से कंपनी
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राफेल विवादः 'दस्तावेजों की चोरी' के बाद उठ रहे हैं ये सवाल, जिनके जवाब जानना आपके लिए है जरूरी– News18 हिंदीनरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि राफेल फाइटर प्लेन के सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षामंत्रालय से चोरी हो गए हैं. सरकार ने कहा कि अखबारों ने लीक्ड जानकारी प्रकाशित की है जोकि ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की तीन सदस्यीय बेंच ने राफेल डील की जांच से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि सरकारी दस्तावेजों के बाहर आने की वजह से 2जी और कोल गेट मामलों की सुनवाई हुई थी.
Read more »
राफेल विवादः 'दस्तावेजों की चोरी' के बाद उठ रहे हैं ये सवाल, जानें क्या है ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट?– News18 हिंदीनरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि राफेल फाइटर प्लेन के सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षामंत्रालय से चोरी हो गए हैं. सरकार ने कहा कि अखबारों ने लीक्ड जानकारी प्रकाशित की है जोकि ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की तीन सदस्यीय बेंच ने राफेल डील की जांच से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि सरकारी दस्तावेजों के बाहर आने की वजह से 2जी और कोल गेट मामलों की सुनवाई हुई थी.
Read more »
