WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Lal Kitab Rashifal 2026 : वर्ष 2026 तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष बेहतर और कर्म प्रधान साबित हो सकता है। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में गोचर कर रहा है जो शत्रु और रोगों को नियंत्रित करेगा। राहु और केतु क्रमश: पांचवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करके धन, शिक्षा और प्रेम संबंधों में बड़ी परिस्थिति बिगाड़ सकते हैं, परंतु एकादश भाव का बृहस्पति और छठे भाव का शनि परिस्थिति को सुधार सकता है। चलिए अब जानते हैं तुला राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से। वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति :- 1.
बृहस्पति: बृहस्पति का गोचर तीन चरणों में करियर, लाभ और भाग्य को मजबूत करेगा। जून तक 9वें भाव में रहेगा जिसके चलते भाग्य का साथ मिलेगा। व्यक्तित्व, छोटे भाई-बहनों और प्रेम/संतान संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जून से अक्टूबर में यह 10वें भाव में रहकर करियर और कर्म क्षेत्र में मनोकामना पूर्ण करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना शुभ रहेगा। अक्टूबर के बाद 11वें भाव गोचर होगा जो धन लाभ के लिए बेहद शुभ समय है। इससे निवेश, आय के स्रोत और भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। 2. शनि गोचर: शनि देव पूरे साल आपकी कुंडली के छठे भाव अर्थात रोग, शत्रु, ऋण भाव में स्थित रहेंगे। यह शनि आपके विरोधियों को शांत रखेगा और रोगों से मुक्ति देगा। यह गोचर आपके करियर में प्रगति के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ और निवेशों में स्थिरता को जन्म देगा। हालांकि, इसका असर आपकी शारीरिक सेहत पर पड़ सकता है और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 3. राहु गोचर: छाया ग्रह राहु आपकी कुंडली के पांचवें भाव अर्थात प्रेम, शिक्षा, संतान के भाव में रहेगा। ये स्थिति शिक्षा, प्रेम या संतान से जुड़े मामलों में नकारात्मक असर डाल सकती है। यह स्थिति आपके मानसिक स्वास्थ्य और पिता के साथ संबंधों के लिए भी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। लेकिन नवम और एकादश भाव के गुरु की जब पंचम भाव पर दृष्टि रहेगी तो सब कुछ सकारात्मक ही होगा। 4. केतु: छाया ग्रह केतु का गोचर ग्यारहवें अर्थात लाभ के भाव में रहेगा। यदि केतु यहां अशुभ हो तो जातक को पेट में समस्या बनी रहेगी। हमेशा भविष्य की चिंता लगी रहेगी। हालांकि एकादश भाव के गुरु के साथ रहने से केतु का प्रभाव शुभ ही रहेगा। लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है। तुला राशि करियर और व्यवसाय: Libra Lal kitab job and business 2026: 1. नौकरी: बृहस्पति के नवम भाव में होने से आपको नौकरी में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। छठे भाव का शनि भी इस मामले में सहयोग करेगा। हालांकि जब बृहस्पति दशम भाव में गोचर करेगा तब थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट तय मानकर चलें। हालांकि राहु और केतु खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। 2. व्यवसाय: जून तक आप अपने व्यापार में कड़ी मेहनत करेंगे तो इसका आपको बेहतर फल मिलेगा। क्योंकि नवम भाव का बृहस्पति जून तक भाग्य को जागृत रखेगा। इसके बाद दशम भाव यानी कर्म भाव में बृहस्पति का गोचर कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि पहले ही योजना बनाकर जून के पहले ही सबकुछ फिनिश कर दें। हालांकि शनि ग्रह व्यापार की बाधा दूर करेगा। 3 शत्रु: छठे भाव का शनि आपके सभी शत्रुओं और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने की क्षमता रखता है बशर्ते की आपके कर्म अच्छे हों। 4. चुनौती: पूरे साल आपको पंचम भाव के राहु और एकादश भाव के केतु के साथ ही दशम भाव के बृहस्पति से चुनौती मिल सकती है। यह सभी प्रेम संबंध, शिक्षा और संतान पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। तुला राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Libra Lal kitab financial status 2026: 1. आय का स्रोत: नवम और एकादश भाव का बृहस्पति आय के सभी सोर्स खोल देगा। पूरे वर्ष आपके आर्थिक हालात बेहतर रहेंगे। आपको बस करना ये है कि अनावश्यक कर्ज लेने से बचना होगा और अपने कर्म को अच्छा बनाकर रखना होगा। 2. निवेश: आपको मकान या चांदी में निवेश करना चाहिए। आप चाहे तो भूमि भी खरीद सकते हैं। हालांकि सबसे बेहतर होगा मकान खरीदना। 3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप अपने कार्य में लापरवाही और टालमटोल करते हैं तो नुकसान उठाएंगे। आपको चाहिए कि किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें और आलस्य से बचें। तुला राशि प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Libra Lal kitab Love and Family Relationships 2026: 1. पारिवारिक सुख: बृहस्पति के कारण घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। घर परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। 2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: बृहस्पति के गोचर के चलते दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे परंतु यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह वर्ष चुनौती भरा रह सकता है। बेहतर होगा कि प्रेम संबंधों को लेकर आप गंभीर रहें या सतर्क रहें। 3. संतान पक्ष: संतान को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे और आपके उपर इसको लेकर जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। हालांकि बृहस्पति की नवम और एकादश भाव से पंचम भाव पर दृष्टि संबंध बनने से सब कुछ अच्छा ही होगा। 4. टिप: आपको राहु के मंदे कार्य से दूर रहकर संतान पर ध्यान देगा होगा। शराब, मांसाहार, अंडे के सेवन और व्यभिचार से बचना होगा। तुला राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा: Libra Lal kitab Health and Education 2026: 1. सेहत: छठे भाव का शनि पीठ दर्द, सांस की समस्या और पेट से संबंधित रोग दे सकता है। हालांकि दशम भाव का गुरु इसे रोकने का प्रयास करेगा। यदि शनि शुभ हुआ तो आप निरोगी रहेंगे। 2. शिक्षा: छात्रों के लिए जून तक का समय अच्छा है इसके बाद कड़ी मेहनत करना होगी। बेहतर होगा कि अभी से ही पढ़ाई पर फोकस करना प्रारंभ कर दें अन्यथा पंचम का राहु पढ़ाई पर ब्रेक लगा सकता है। 3. उपाय: छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करना चाहिए और रोगियों को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए। तुला राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Libra: गुरु को करें बलवान : 1. प्रतिदिन मंदिर जाना जरूरी है। 2. बहते पानी में चावल बहाएं। 3. शरीर सोना धारण करें। 4. नाक को अच्छे से साफ करते रहें। शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय: 1. शनि: दुर्गा माता की पूजा करें, बहनों की सेवा करें और कन्याओं को भोजन कराते रहें। 2. राहु: शुक्र की चीजें घर में स्थापित करें और किचन में बैठकर ही भोजन करें। 3. केतु: प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाते रहें या माथे पर केसर का तिलक लगाएं। तुला राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026: Lal Kitab Caution 2026 for Libra: 1. चमड़ा, लोहा आदि शनि से संबंधित वस्तुएं खुद नहीं खरीदें। 2. माता-पिता और सास-ससुर से खराब व्यवहार न रखें। 3. पैतृक संपत्ति को न बेचें। 4. ब्याज का धंधा न करें और व्यर्थ का खर्च न करें। 5. कोयले का एकत्रीकरण, शौचालय फेरबदल, जमीन में तंदूर बनाना, घर में पखाना बनवाना, जमीन के अंदर पानी की टंकी बनवाना, बोरियां इकट्ठी करना और छ्त में फेरबदल करना हानिकारक होगा। लाल किताब का सबसे खास उपाय: Lal Kitab upay for Libra: 1. अंगूठे बराबर का ठोस चांदी का छोटा सा हाथी घर में रखें। 3. शरीर के समस्त अंगों, वस्त्रों और घर को साफ-सुथरा रखें और शुक्रवार के दिन पानी में दही या फिटकरी मिलाकर स्नान करें। ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से ALSO READ: Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि - शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी ALSO READ: Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि - शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल ALSO READ: Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि - शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकर ALSO READ: Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि - राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगा ALSO READ: Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि - राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण
Horoscope 2026 In Hindi Lal Kitab Tula Rashi 2026 Lal Kitab Tula Rashi Ke Upay Libra Horoscope Lal Kitab Astrology Astrology 2026 Tula Rashi 2026 Lal Kitab Yearly Horoscope 2026 Libra Horoscope 2026 Lal Kitab Libra Horoscope 2026 Lal Kitab Remedy 2026 For Libra Rashi Tula Rashi 2026 Rashifal Lal Kitab Rashifal 2026 तुला राशि 2026 लाल किताब लाल किताब भविष्यवाणी लाल किताब राशिफल 2026 तुला राशि का राशिफल 2026 लाल किताब तुला राशि 2026 तुला राशि भविष्यफल तुला राशि के लिए लाल किताब उपाय 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lal Kitab Horoscope Prediction 2026 : लाल किताब से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल...Lal Kitab Yearly Horoscope Prediction 2026: लाल किताब 2026 आपको बताएगी कि किस राशि को जीवन के कौन से क्षेत्र वर्ष 2026 में नई उम्मीद और तरक्की लेकर आएंगे, आपको वर्ष 2026 में आपके लिए बनने वाली सभी संभावनाओं की जानकारी मिलेगी. इससे आपको काफी फायदा होगा.
Read more »
Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं सेWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फलWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि (Cancer)- शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकरWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo)- राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगाWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
