WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Lal Kitab Rashifal 2026 : वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला वर्ष साबित हो सकता है क्योंकि बृहस्पति देव बारहवें और प्रथम भाव में गोचर करके पहले खर्चा कराएंगे और बाद में धन-समृद्धि को बढ़ाएंगे। वहीं शनि नवम भाव में बैठकर आपके हर क्षेत्र में सहयोग करने का कार्य करेंगे, परंतु शनि की दशम दृष्टि छठे भाव पर होने के कारण आपको स्वास्थ्य और शत्रु पक्ष के मामलों में छानबीन कर आगे बढ़ना होगा। दूसरी ओर, राहु और केतु का गोचर क्रमशः 8वें और 2रे भाव में होकर कई तरह की चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। हालांकि बृहस्पति के गोचर के चलते आप इन चुनौतियों से पार पा लेंगे। कुंडली में शनि और गुरु की सकारात्मक स्थिति के चलते आप अपना पराक्रम दिखा सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि आपको शराब से बचकर रहना होगा। चलिए अब जानते हैं कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से। वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति :- 1.
बृहस्पति: बृहस्पति ग्रह जून तक आपकी कुंडली के 12वें भाव में रहेगा जो इस अवधि में खर्चों में वृद्धि करेगा। लंबी दूरी की यात्राएं या विदेश से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। 2 जून के बाद बृहस्पति लग्न में गोचर करेगा तब व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और ज्ञान में वृद्धि करेगा। जीवन में सकारात्मकता, धन लाभ और भाग्य को बढ़ाएगा। विवाह के योग भी बन सकते हैं। गुरु का दूसरा बड़ा गोचर अक्टूबर महीने में लग्न भाव में होगा, यह गोचर आर्थिक रूप से बहुत शुभ रहेगा। 2. शनि: शनि पूरे वर्ष नवम यानी भाग्य भाव में रहेंगे। कड़ी मेहनत के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनि की दृष्टि से आय में वृद्धि होगी, पराक्रम बढ़ेगा और शत्रु परास्त होंगे। उच्च शिक्षा या धार्मिक यात्राएं संभव हैं। पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रखें। 3. राहु: राहु अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे जीवन में अचानक घटनाएं हो सकती हैं। शोध और गुप्त विषयों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, वाहन चलाने और ससुराल पक्ष के रिश्तों पर विशेष ध्यान दें। अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 4. केतु: छाया ग्रह केतु का गोचर धन और वाणी के दूसरे भाव में चल रहा है। यह आपकी वाणी और पारिवारिक धन को प्रभावित कर सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है ताकि परिवार में अनावश्यक विवाद से बच सकें। धन संचय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है। कर्क राशि करियर और व्यवसाय: Cancer Lal kitab job and business 2026 1. नौकरी: नवम भाव में शनि का गोचर आय भाव, पराक्रम भाव और छठे भाव पर दृष्टि डाल रहा है। यह नौकरी में आ रही रुकावटें दूर करता जाएगा। वेतनवृद्धि या प्रमोशन के प्रबल योग भी यह बनाएगा। हालांकि आपको हर कार्य जांच परख कर और छानबीन कर करना होगा तभी आप सफल हो पाएंगे। 2. व्यवसाय: शनि के कारण व्यापार के सिलसिले में की जा रही यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। वर्ष की शुरुआत से मध्य तक द्वादश भाव का गुरु भी नौकरी और व्यापार में सहयोग करेगा। बृहस्पति के कारण अच्छी डील पक्की हो सकती है। 3 शत्रु: नवम भाव के शनि की दृष्टि छठे भाव पर होगी जो आपके शत्रुओं को परास्त कर देगी। वैसे द्वादश भाव के बृहस्पति की दृष्टि भी छठे भाव पर रहेगी जो आपको शत्रुओं से मुक्ति दिलाएगी। 4. चुनौती: 8वें राहु और 2रे केतु के कारण पारिवारिक मामलों में चुनौतियां खड़ी हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। बेकार के तंत्र-मंत्र से बचकर रखें। चोट और दुर्घटना से बचकर रहना होगा। हालांकि द्वादश भाव के गुरु की नवम दृष्टि आपको राहु से बचाएगी। कर्क राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Cancer Lal kitab financial status 2026 1. आय का स्रोत: शनि आपकी कुंडली के भाग्य भाव में गोचर कर रहा है जिसकी आय भाव पर भी दृष्टि है। इसी प्रकार वर्ष की शुरुआत से मध्य तक बृहस्पति द्वादश भाव में रहकर आय बढ़ाने के साथ खर्चे भी कराएगा। हालांकि दोनों मिलकर आया के स्रोत को बरकरार रखेंगे। जून के बाद आय में बढ़ोतरी होगी। 2. निवेश: आपको मकान में निवेश करना चाहिए। कहीं पर नया मकान खरीदना चाहिए। यह कार्य नहीं कर सकते हैं तो हीरा खरीदना चाहिए। 3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। भाग्य भाव के शनि का वह फल नहीं मिलेगा जो वह देना चाहता है। कम से कम शनिवार, अमावस्या, पूर्णिमा और पवित्र दिनों में तो इससे परहेज करना चाहिए। दूसरा यह कि यदि आप गुरु के अच्छे फल चाहते हैं तो आपको झूठ बोलने या किसी को मिसगाइड करने से बचना होगा। प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Cancer Lal kitab Love and Family Relationships 2026 1. पारिवारिक सुख: राहु के दूसरे भाव पर दृष्टि और केतु के दूसरे भाव में गोचर के चलते यह पारिवारिक सुख और ससुराल पक्ष में मतभेद उत्पन्न करता है। हालांकि गुरु का उपाय इससे आपको बचा सकता है। 2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: द्वादश भाव का बृहस्पति पंचम पर दृष्टि डाल रहा है जो प्रेम संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। बाद में प्रथम भाव का बृहस्पति सप्तम भाव पर दृष्टि डालकर आपके दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा। तब अविवाहितों के लिए विवाह के प्रबल योग बनेंगे। 3. संतान पक्ष: पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि रहने पर बच्चों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान संबंधी समस्या का निराकरण होगा। 4. टिप: आपको अपने आचरण को उत्तम रखकर माथे पर नित्य केसर का तिलक लगाना चाहिए और शराब के सेवन से बचना होगा। कर्क राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा: Cancer Lal kitab Health and Education 2026 1. सेहत: नवम भाव का शनि आपको रोगों से मुक्त करने का कार्य करेगा। राहु के कारण सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शराब और तामसिक भोजन से बचकर रहें। पैदल चलने की आदत बनाएं। 2. शिक्षा: द्वादश भाव में गुरु का गोचर औसत परिणाम देगा परंतु इसके बाद प्रथम भाव में गुरु जब गोचर करेगा तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको शनि के उपाय भी करना चाहिए। 3. उपाय: माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं और नित्य एक लोटा जल रात को सिरहाने रखकर सुबह उस पानी को बाहर ढोल दें। लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Cancer गुरु को करें बलवान : 1. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। 2. लगातार 43 दिनों तक गाय और अछूतों की सेवा करनी चाहिए। 3. रात में अपने बिस्तर के सिरहाने पानी और सौंफ रखें। 4. नाक साफ और सूखी रखें। शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय: 1. शनि: धर्म, देवी, देवता, पितृ आदि का अपमान न करें। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते रहें। 2. राहु: चांदी का एक चौकोर टुकड़ा पास रखें। 3. केतु: काले कुत्ते को रोटी खिलाते रहें और धार्मिक यात्रा करते रहें। कर्क राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Cancer: 3. आपको शराब पीने से बचकर रहना होगा क्योंकि शनि आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। 4. चमड़े की वस्तुओं का उपयोग करने से बचकर रहें। 5. घर की छत बदलने या सुधारने का कार्य कतई न करें। 6. परिवार के बुजुर्गों, ब्राह्मणों, पुरोहित और पिता का अपमान न करें। लाल किताब का सबसे खास उपाय | Lal kitab ke upay आपको चावल, दूध और अनार का रस शिव मंदिर में अर्पित करना चाहिए, बहते पानी में चावल या बादाम बहाएं और हो सके तो कहीं पर रुद्राक्ष का पौधा लगाएं पुरा वर्ष अच्छा रहेगा। यदि आपकी मिथुन राशि है तो आगे क्लिक करें:- ALSO READ: Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि - शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल यदि आपकी मेष राशि है तो आगे क्लिक करें:- ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से यदि आपकी वृषभ राशि है तो आगे क्लिक करें:- ALSO READ: Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि - शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी
Horoscope 2026 In Hindi Lal Kitab Kark Rashi 2026 Lal Kitab Kark Rashi Ke Upay Cancer Horoscope Lal Kitab Astrology Astrology 2026 Kark Rashi 2026 Lal Kitab Yearly Horoscope 2026 Cancer Horoscope 2026 Lal Kitab Cancer Horoscope 2026 Lal Kitab Remedy 2026 For Cancer Rashi Kark Rashi 2026 Rashifal Lal Kitab Rashifal 2026 कर्क राशि 2026 लाल किताब लाल किताब भविष्यवाणी लाल किताब राशिफल 2026 कर्क राशि का राशिफल 2026 लाल किताब कर्क राशि 2026 कर्क राशि भविष्यफल कर्क राशि के लिए लाल किताब उपाय 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Horoscope Today: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिएAstrology | Horoscope Today | Astroly News in Hindi | Aaj Ka Panchang | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Zodiac Signs | Rashifal | 25 December Ka Rashifal | Horoscope 25 December | Astrology News |
Read more »
Lal Kitab Horoscope Prediction 2026 : लाल किताब से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल...Lal Kitab Yearly Horoscope Prediction 2026: लाल किताब 2026 आपको बताएगी कि किस राशि को जीवन के कौन से क्षेत्र वर्ष 2026 में नई उम्मीद और तरक्की लेकर आएंगे, आपको वर्ष 2026 में आपके लिए बनने वाली सभी संभावनाओं की जानकारी मिलेगी. इससे आपको काफी फायदा होगा.
Read more »
Aaj Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का पंचांग और राशिफलAstrology News | Aaj Ka Rashifal | Astrology News in Hindi | Horoscope Today | Rashifal | Astrology | Horoscope | 26 December Ka Rashifal | Aaj Ka Panchang | Horoscope 26 December | Zodiac Signs |
Read more »
Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं सेWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फलWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
