WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Lal Kitab Rashifal 2026 : वर्ष 2026 कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष बेहतर साबित हो सकता है बशर्ते कि वे किसी भी तरह से शनिदेव को संभाल लें क्योंकि आपकी कुंडली में शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। राहु और केतु क्रमश: छठे और बारहवें भाव में गोचर करके थोड़ी बहुत परिस्थिति बिगाड़ सकते हैं परंतु एकादश भाव का बृहस्पति इन सभी को शांत रखने की क्षमता रखता है। आपकी कुंडली में बृहस्पति और राहु की पोजीशन स्ट्रांग है। चलिए अब जानते हैं कन्या राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से। वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति :- बृहस्पति गोचर: जून महीने तक बृहस्पति आपके दशम भाव में में रहकर दूसरे, चौथे और छठे भाव पर दृष्टि डालेंगे। हालांकि दृष्टि से यह गोचर सही है परंतु दशम भाव का गुरु शापित माना गया है जो पितृ दोष निर्मित करता है। जून में बृहस्पति का ग्यारहवें भाव में प्रवेश होगा। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन दोनों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। यह दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध और संतान पक्ष के लिए भी लाभदायक है। अक्टूबर में गुरु का दूसरा गोचर होगा। इस दौरान गुरु बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। यह खर्चे बढ़ाने वाला जरूर रहेगा लेकिन नौकरी और व्यापार में तरक्की देगा। शनि देव: शनि देव पूरे साल आपकी कुंडली के सातवें भाव में स्थित रहेंगे। यह शनि दांपत्य जीवन और साझेदारी के कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह नौकरी में सहकर्मियों के साथ संबंधों को बिगाड़ भी सकता है। यह किसी प्रकार के रोग को भी जन्म दे सकता है। सप्तम के शनि के चलते दिलो दिमाग में एक अजीब सी घबराहट रह सकती है। हालांकि ये स्थिति चीजों को स्थिरता भी देगी, लेकिन कई बार कामों में देरी और रुकावट आ सकती हैं। राहु: छाया ग्रह राहु आपकी कुंडली के छठवें भाव में है। यहां स्थित राहु हर समस्या या अनिष्ट का निवारण करता है। कहते हैं कि राहु जिसे तारे उसे कौन मारे और राहु जिसे मारे उसे कौन तारे? तो इस सवाल का जवाब है कि तारने वाला गुरु ही है। ये स्थिति नौकरी या करियर में मतभेद या गलतफहमियां पैदा कर सकती है लेकिन इसी के साथ राहु आपको अपने विरोधियों पर जीत दिलाने में भी मदद करेगा। केतु: छाया ग्रह केतु का गोचर 12 भाव में रहेगा। यहां स्थित केतु क्या करेगा यह कोई नहीं जानता लेकिन यदि गुरु का साथ है तो केतु विदेश यात्रा करवा सकता है या विदेश से लाभ भी दिलवा सकता है। यदि राहु केतु आपकी कुंडली में अशुभ हो रहे हैं तो फिर इसके चलते आपका मन अशांत रह सकता है। आपकी पुरानी सम्पत्ति नष्ट हो सकती है। आपको आँखों से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। पेट के आस-पास कोई रोग हो सकता है या कष्ट रह सकता है, लेकिन यदि गुरु का साथ रहा तो केतु यहां पर शांत बैठा रहेगा। लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है। कन्या राशि करियर और व्यवसाय: Virgo Lal kitab job and business 2026 1.
नौकरी: बृहस्पति जून तक दशम भाव में रहकर थोड़ी बहुत चुनौती पैदा कर सकते हैं लेकिन छठे भाव का राहु नौकरी में आपको उन्नति दिलाएगा। यह नौकरी की सारी बाधा दूर करेगा। फिर जब बृहस्पति एकादश भाव में जाएगा तब तो नौकरी में उन्नति ही उन्नति है। वेतनवृद्धि या प्रमोशन के योग बनेंगे। हालांकि शनि से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 2. व्यवसाय: सप्तम भाव में शनि का गोचर साझेदारी के व्यापार में तरक्की की गारंटी नहीं देता है परंतु एकादश भाव का बृहस्पति आपकी राह आसान करेगा और व्यापार में मुनाफा बढ़ाने का कार्य करेगा। राहु ग्रह व्यापार की बाधाएं दूर करेगा। केतु के कारण विदेश से संबंधित कारोबार में तगड़ा मुनाफा हो सकता है। 3 शत्रु: छठे भाव का राहु आपके सभी शत्रुओं और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर देगा लेकिन शर्त यह है कि आप राहु के मंदे कार्य न करें और गुरु की शरण में ही रहें। पत्नी से किसी भी प्रकार का विवाद न करें। 4. चुनौती: पूरे साल आपको सप्तम भाव के शनि और बारहवें भाव के केतु की ओर से चुनौती प्राप्त हो सकती है। इसके लिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखकर सभी से अच्छा व्यवहार करना होगा। कन्या राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Virgo Lal kitab financial status 2026 1. आय का स्रोत: जून से आय भाव का बृहस्पति आर्थिक हालात बेहतर करेगा। राहु भी इस कार्य में मदद करेगा। आय के मल्टीपल सोर्स आपको नजर आने लगेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और पूरे वर्ष धन की आवक बनी रहेगी। 2. निवेश: आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश कर सकते हैं। यदि आप समझदारी से शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो वहां से भी मुनाफा कमा सकते हैं। वैसे बेहतर होगा कि आप चांदी में पैसा लगाएं। 3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप जुआ, सट्टा या ब्याज के धंधे में पैसा लगाते हैं तो शनि के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। यह हालात बिगाड़ सकता है। प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Virgo Lal kitab Love and Family Relationships 2026 1. पारिवारिक सुख: बृहस्पति के कारण घर परिवार में सुख और शांति का माहौल बन सकता है लेकिन इसके लिए आपको ही प्रयास करना होंगे। राहु भी इसके लिए आपको सहयोग कर सकता है। 2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: सप्तम भाव के शनि के कारण दांपत्य जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जून में एकादश भाव के बृहस्पति का पंचम और सप्तम भाव पर दृष्टि गोचर होगा तब हालात बेहतर होंगे। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष बेहतर है। एकादश और प्रथम भाव में गुरु का गोचर जब होगा तो अविवाहितों के लिए विवाह के प्रबल योग बनेंगे। 3. संतान पक्ष: जून में पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण संतान के योग बन रहे हैं और संतान को लेकर आपकी चिंताएं भी दूर होगी। हालांकि आपको शनि के उपाय करना होंगे। 4. टिप: आपको शनि के मंदे कार्य से दूर रहकर जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ ही शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंदिर में खीर अर्पित करना होगी। कन्या राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा: Virgo Lal kitab Health and Education 2026 1. सेहत: राहु का छठे भाव में गोचर आपकी सेहत को अच्छा बनाकर रखेगा। जून में बृहस्पति की दृष्टि राहु पर रहेगी तो यदि कोई रोग होगा तो उसमें सुधार का कार्य करेगी। हालांकि यदि जन्म कुंडली में अशुभ राहु है तो कोई संक्रमण या गुप्त बीमारी हो सकती है। 2. शिक्षा: जून तक आपको कड़ी मेहनत से पढ़ाई करना होगी और अपने करियर को लेकर गंभीर रहना होगा अन्यथा लापरवाही आपको असफल कर सकती है। हालांकि जून के बाद एकादश भाव का बृहस्पति शिक्षा में आपका सहयोग करेगा। 3. उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें। लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Virgo गुरु को करें बलवान : 1. तांबे का कड़ा पहनें। महिला है तो चूड़ी बहनें। 2. गुरुवार या एकादशी का व्रत रखें। 3. लगातार 43 दिनों तक गाय को हल्दी वाले आलू खिलाएं। 4. परोपकार और गरीबों की मदद करने के मौके चुके नहीं। शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय: 1. शनि: रात को सिरहाने पानी रखें और उसे सुबह कीकर, आंक या खजूर के वृक्ष पर चढ़ा आएं। 2. राहु: अपनी जेब में काला सुरमा रखें या काले कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाते रहें। 3. केतु: किसी मंदिर में सफेद ध्वज अर्पित करें। कन्या राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Virgo 1. किसी भी जानवर को सताएं नहीं। 2. झूठ ना बोलें और वादाखिलाफी न करें। 3. संतान और भाई-बहन के साथ विवाद ना करें। 4. पराई स्त्री के मोह में न रहे। 5. व्यर्थ में ही रुपया पानी की तरह ना बहाएं। लाल किताब का सबसे खास उपाय: Lal Kitab upay for Virgo 1. काल भैरव जी के मंदिर जाकर उनसे अपने पापों की क्षमा मांगे और उन्हें शराब अर्पित करें। 2. यथाशक्ति कन्याओं को स्टेशनरी का सामान दान करते रहें। तुलसी माता का पौधा हर जगह लगाते रहें। यदि आपकी तुला राशि है तो आगे क्लिक करें:-ALSO READ: Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि - राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपाय ALSO READ: Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि - राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण ALSO READ: Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि - राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगा ALSO READ: Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि - शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल ALSO READ: Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि - शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से
Horoscope 2026 In Hindi Lal Kitab Kanya Rashi 2026 Lal Kitab Kanya Rashi Ke Upay Virgo Horoscope Lal Kitab Astrology Astrology 2026 Kanya Rashi 2026 Lal Kitab Yearly Horoscope 2026 Virgo Horoscope 2026 Lal Kitab Virgo Horoscope 2026 Lal Kitab Remedy 2026 For Virgo Rashi Sinh Rashi 2026 Rashifal Lal Kitab Rashifal 2026 कन्या राशि 2026 लाल किताब लाल किताब भविष्यवाणी लाल किताब राशिफल 2026 कन्या राशि का राशिफल 2026 लाल किताब कन्या राशि 2026 कन्या राशि भविष्यफल कन्या राशि के लिए लाल किताब उपाय 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lal Kitab Horoscope Prediction 2026 : लाल किताब से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल...Lal Kitab Yearly Horoscope Prediction 2026: लाल किताब 2026 आपको बताएगी कि किस राशि को जीवन के कौन से क्षेत्र वर्ष 2026 में नई उम्मीद और तरक्की लेकर आएंगे, आपको वर्ष 2026 में आपके लिए बनने वाली सभी संभावनाओं की जानकारी मिलेगी. इससे आपको काफी फायदा होगा.
Read more »
Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं सेWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फलWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि (Cancer)- शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकरWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo)- राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगाWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
