Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य

Lal Kitab Rashifal In Hindi News

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य
Horoscope 2026 In HindiLal Kitab Vrishchik Rashi 2026Lal Kitab Vrishchik Rashi Ke Upay
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 326 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 204%
  • Publisher: 51%

WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.

Lal Kitab Rashifal 2026 : वर्ष 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष तभी बेहतर बन सकता है जबकि वे अष्टम के बृहस्पति और पंचम के शनि के उपाय करेंगे। हालांकि जून में बृहस्पति का नवम भाव में गोचर अच्छे परिणाम देगा। राहु और केतु क्रमश: चतुर्थ और दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। दिसंबर तक ये इसी भाव में रहेंगे। यदि बृहस्पति का साथ मिलेगा तो दोनों ग्रह शांत रहेंगे। कुंडली में एकमात्र बृहस्पति की स्थिति ही सही बन रही है। चलिए अब जानते हैं वृश्चिक राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से। वृश्चिक राशि वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति : 1.

बृहस्पति : जून तक अष्टम भाव अर्थात सेहत, गुप्त धन और घटना दुर्घटना के भाव में रहकर अप्रत्याशित लाभ दे सकता है, पर समस्याएं भी खड़ी कर सकता है। जून से अक्टूबर तक नवम भाव में गोचर से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, रिश्ते सुधरेंगे और नौकरी-व्यापार में लाभ होगा। अक्टूबर के बाद दशम भाव में प्रवेश कर करियर में मेहनत से सफलता दिलाएंगे, लेकिन शापित होने के कारण दशम के बृहस्पति के उपाय जरूर करें। 2. शनि गोचर: शनि: पूरे साल पंचम भाव अर्थात संतान, शिक्षा, प्रेम के भाव में रहेंगे। यह स्थिति शिक्षा में रुकावट, प्रेम संबंधों में परीक्षा और संतान संबंधी मामलों में गंभीरता की मांग करेगी। शनि की दृष्टि दांपत्य, आय और कुटुंब में अनुशासन बनाए रखने पर जोर देगी। यहां स्थित शनि आपको आलसी और शरीर को निर्बल बना सकता है। आपके व्यवहार में कुछ हद तक कुटिलता आ सकती है, लेकिन बृहस्पति के प्रभाव के चलते सब कुछ ठीक हो सकता है। 3. राहु गोचर: राहु साल भर आपकी कुंडली के चौथे भाव में रहेंगे। चतुर्थ भाव में गोचर परिवार में सामंजस्य की कमी के कारण समस्याएं खड़ी कर सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, खासकर लग्ज़री चीजों पर। हालांकि लाल किताब के अनुसार यहां पर राहु शांत रहता है इस लिहाज से निवेश में लाभ हो सकता है या जीवन में सकारात्मक बदलाव के मौके मिल सकते हैं। नौकरी के मामले में राहू राहत देता है और साझेदारी के व्यापार के मामलों में भी यहां स्थित राहू अच्छे परिणाम दे सकता है। 4. केतु गोचर: केतु के दशम भाव में रहने से आपको अपने करियर में अप्रत्याशित या असामान्य सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो रहस्यमय, गहन शोध, लेखन, कला, अध्यात्म, हीलिंग, गुप्त विज्ञान या विदेश से जुड़े हैं। हालांकि दशम भाव का केतु आपको ऑफिस के कार्य के प्रति उदासीन भी बनाता है जो कि आपको असफलता की ओर धकेल सकती है। पिता या बॉस जैसे उच्चाधिकारियों से भावनात्मक दूरी या वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जब भी आप अच्छे काम के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें कुछ व्यवधान आ सकते हैं। वाहनादि सावधानी से चलाएं। लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है। वृश्चिक राशि करियर और व्यवसाय: Scorpio Lal kitab job and business 2026: 1. नौकरी: बृहस्पति के कारण नौकरी में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने वाली है परंतु दशम भाव का केतु आपको कार्य के प्रति लापरवाह बना सकता है जो कि एक खराब स्थिति है। हमारी सलाह है कि अपने कार्य पर ही फोकस करेंगे तो आप चार गुना ज्यादा उन्नति करेंगे और वेतन भी अच्छा मिलेगा। 2. व्यवसाय: केतु आपके कर्म भाव में स्थित है और शनि पंचम भाव में और बृहस्पति जून तक अष्टम भाव में रहने वाला है। इसका अर्थ यह है कि जून तक तो आपको अपने व्यापार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की होगी तो ही आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जून से नवम भाव का बृहस्पति सब कुछ संभाल लेगा। 3 शत्रु: वैसे आपको आपके किसी भी प्रकार से शत्रु परेशान नहीं करेंगे लेकिन आप खुद ही आ बैल मुझे तू मार करेंगे। इस चीज से आपको बचना होगा। दशम भाव का बृहस्पति छठे भाव पर दृष्टि डालकर सब कुछ आपके पक्ष में कर देगा। 4. चुनौती: पूरे साल आपको पंचम भाव के शनि और चतुर्थ भाव के राहु के बुरे प्रभाव से बचकर रहना होगा। आपका व्यवहार ही आपके लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है। आपको अपनी संतान को लेकर गंभीर और जिम्मेदार बने रहना होगा। कार्य में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Scorpio Lal kitab financial status 2026: 1. आय का स्रोत: अष्टम भाव का बृहस्पति पैतृक संपत्ति से लाभ दिला सकता है। फिर नवम भाव का बृहस्पति नौकरी या व्यापार में आय के सोर्स बढ़ा सकता है या धन का प्रभाव बरकरार रख सकता है। हालांकि पंचम शनि और चतुर्थ राहु बहुत खर्चा करा सकते हैं। इसलिए सतर्कता से काम लेना होगा। 2. निवेश: आपको गोल्ड या भूमि में निवेश करना चाहिए। हालांकि शेयर बाजार में जोखिम से बचना होगा। बेहतर होगा आप कोई भूमि खरीद लें। 3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप अपने कार्य में लापरवाही और अपने बॉस से बहस करते हैं तो नौकरी खो सकते हैं। यदि कारोबारी हैं तो नुकसान उठा सकते हैं। माता पिता से संबंध खराब रखेंगे तो भी नुकसान उठाएंगे। वृश्चिक राशि प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन | Scorpio Lal kitab Love and Family Relationships 2026: 1. पारिवारिक सुख: राहु चतुर्थ भाव में रहेगा तो जून तक अष्टम भाव के बृहस्पति की उस पर दृष्टि रहेगी। इसके चलते घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और आप लक्जरी आइटम पर बहुत खर्चा करेंगे। फिर दशम भाव का बृहस्पति राहु को शांत रखेगा। कुल मिलाकर घर परिवार में माहौल आपके व्यवहार पर ही डिपेंड करेगा। आपको अपनी माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। 2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: दांपत्य जीवन में मिलाजुला साल रहेगा। हालांकि जीवनसाथी आपका हर मौके पर साथ देगा लेकिन आप ही इस बात को समझने में भूल करेंगे। दूसरी ओर पंचम का शनि प्रेम संबंधों में खटास भर सकता है। यह अनबन करवा सकता है। बेहतर होगा कि प्रेम संबंधों को लेकर आप गंभीर रहें या सतर्क रहें। 3. संतान पक्ष: पंचम के शनि के कारण संतान को कष्ट हो सकता है। उसकी शिक्षा में रुकावट आ सकती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इसको लेकर गंभीर रहें और इसके उपाय करें। हालांकि नवम भाव के बृहस्पति का प्रभाव इस परिस्थिति को बदल सकता है। 4. टिप: आपको शनि के मंदे कार्य से दूर रहकर संतान पर ध्यान देना होगा। इसी के साथ ही आपको राहु के उपाय भी करना चाहिए। सबसे बेहतर यह है कि आप अपने व्यवहार और कार्य के प्रति गंभीर हो जाएं। वृश्चिक राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा | Scorpio Lal kitab Health and Education 2026: 1. सेहत: चतुर्थ भाव का राहु आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। राहु के कारण छाती में संक्रमण हो सकता है और अष्टम भाव के गुरु के कारण पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप संक्रमण से बचने के उपाय करें और हाइजीनिक रहें। 2. शिक्षा: पंचम के शनि और राहु के कारण प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में कुछ बाधाएं या रुकावट आ सकती हैं। पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करना होगी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। 3. उपाय: छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करना चाहिए और मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026 | Lal Kitab Remedies 2026 for Scorpio: गुरु को करें बलवान : 1. मंदिर में गुरुवार को घी, आलू और कपूर दान करें। 2. गुरुवार के दिन कहीं पर भी एक पीपल का पेड़ लगाएं। 3. गुरुवार का उपवास करें या सूर्यास्त तक नमक का सेवन न करें। 4. नाक को अच्छे से साफ करते रहें। शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय: 1. शनि: ग्यारह शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें। 2. राहु: राहु से संबंधित चीजें जैसे गेहूं, जौ, सत्तू, नारियल आदि पानी में बहाएं। 3. केतु: 400 ग्राम धनिया या बादाम दान करें अथवा दोनों को बहते पानी में बहाएं। वृश्चिक राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Scorpio: 1. अपने बच्चों की इच्छाओं का ध्यान रखें और उनके प्रति लापरवाह न बनें। 2. शौचालय, सीढ़ियां और स्नानघर को गंदा रखने से बर्बादी होगी। 3. वर्तमान में खुद का मकान ना बनाएं परदादाओं के मकान में ही रहें। 4. अपने कर्म स्थान पर या कार्यों में लापरवाही न बरतें। 5. यदि पराई स्त्री से संबंध रखा तो जड़ सहित उखड़ जाओगे। लाल किताब का सबसे खास उपाय | Lal Kitab upay for Scorpio: 1. चांदी के बर्तन में शहद भरकर घर में रखना चाहिए। 3. 10 अंधे लोगों को भोजन कराएं या गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

Horoscope 2026 In Hindi Lal Kitab Vrishchik Rashi 2026 Lal Kitab Vrishchik Rashi Ke Upay Scorpio Horoscope Lal Kitab Astrology Astrology 2026 Vrishchik Rashi 2026 Lal Kitab Yearly Horoscope 2026 Scorpio Horoscope 2026 Lal Kitab Scorpio Horoscope 2026 Lal Kitab Remedy 2026 For Scorpio Rashi Vrishchik Rashi 2026 Rashifal Lal Kitab Rashifal 2026 वृश्चिक राशि 2026 लाल किताब लाल किताब भविष्यवाणी लाल किताब राशिफल 2026 वृश्चिक राशि का राशिफल 2026 लाल किताब वृश्चिक राशि 2026 वृश्चिक राशि भविष्यफल वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब उपाय 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं सेLal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं सेWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरीLal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फलLal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फलWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo)- राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगाLal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo)- राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगाWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्णLal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्णWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपायLal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपायWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:25