राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि एलपीजी पंपों पर ऑटो और कार
राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि एलपीजी पंप ों पर ऑटो और कार चालकों को सीमित मात्रा में ही गैस दी जा रही है। ऑटो चालक ों को 250 रुपये और कार चालकों को 500 रुपये तक की एलपीजी ही मिल रही है। गैस भरवाने के लिए लगी लंबी लाइनें शहर के एलपीजी पंप ों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। चालकों को गैस भरवाने के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सीकर रोड स्थित एक पंप पर लाइन में खड़े ऑटो चालक किशन ने बताया कि सुबह 6 बजे लाइन में लगने के बाद दोपहर तक गैस मिल पाती है, वह भी सीमित मात्रा में। 250 की गैस में सिर्फ 50-100 किमी ही चल रहे ऑटो इधर, ऑटो चालक ों का कहना है कि 250 रुपये की गैस में ऑटो 50 से 100 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चल पा रहा। ऐसे में दिनभर की कमाई प्रभावित हो रही है। कई चालक लंबी दूरी की सवारी लेने से भी मना कर रहे हैं, क्योंकि वापसी में गैस खत्म होने का डर बना रहता है। शहर में 5 हजार ऑटो बंद मानसरोवर स्थित आतिश मार्केट के पास एक पंप पर खड़े ऑटो चालक बाबू भाई के अनुसार, गैस की कमी के कारण शहर में करीब 5 हजार एलपीजी ऑटो बंद हो चुके हैं। जयपुर में कुल करीब 38 हजार ऑटो हैं, जिनमें से लगभग 10 हजार एलपीजी से संचालित होते हैं। किश्त चुकाने का संकट ऑटो चालक ों का कहना है कि कमाई ठप होने से बैंक की किश्त चुकाना मुश्किल हो गया है। यदि किश्त बाउंस होती है तो डिफॉल्टर घोषित होने का खतरा है, जिससे भविष्य में लोन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। चालकों के सामने परिवार का पालन-पोषण बड़ा सवाल बन गया है। ये भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ट्रेनों के ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग रखी 14 एलपीजी पंप ों के भरोसे शहर कई चालकों ने बताया कि वे गांव छोड़कर शहर आए थे, लेकिन अब शहर में भी काम नहीं बचा। मजबूरी में गांव लौटने की नौबत आ रही है, जहां रोजगार के सीमित साधन ही उपलब्ध हैं। जयपुर शहर में कुल 14 एलपीजी पंप हैं। जिन पर भारी दबाव बना हुआ है। गैस की सप्लाई करने वाली कंपनियां- इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस पूरे शहर भर में गैस सप्लाई करती हैं। शहर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सीतापुरा और विश्वकर्मा स्थित बॉटलिंग प्लांट से होती है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ऑटो किराए में भी इजाफा किया गया है, लेकिन सीमित गैस और कम सवारी के कारण चालकों को कोई खास राहत नहीं मिल रही।.
राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि एलपीजी पंपों पर ऑटो और कार चालकों को सीमित मात्रा में ही गैस दी जा रही है। ऑटो चालकों को 250 रुपये और कार चालकों को 500 रुपये तक की एलपीजी ही मिल रही है। गैस भरवाने के लिए लगी लंबी लाइनें शहर के एलपीजी पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। चालकों को गैस भरवाने के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सीकर रोड स्थित एक पंप पर लाइन में खड़े ऑटो चालक किशन ने बताया कि सुबह 6 बजे लाइन में लगने के बाद दोपहर तक गैस मिल पाती है, वह भी सीमित मात्रा में। 250 की गैस में सिर्फ 50-100 किमी ही चल रहे ऑटो इधर, ऑटो चालकों का कहना है कि 250 रुपये की गैस में ऑटो 50 से 100 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चल पा रहा। ऐसे में दिनभर की कमाई प्रभावित हो रही है। कई चालक लंबी दूरी की सवारी लेने से भी मना कर रहे हैं, क्योंकि वापसी में गैस खत्म होने का डर बना रहता है। शहर में 5 हजार ऑटो बंद मानसरोवर स्थित आतिश मार्केट के पास एक पंप पर खड़े ऑटो चालक बाबू भाई के अनुसार, गैस की कमी के कारण शहर में करीब 5 हजार एलपीजी ऑटो बंद हो चुके हैं। जयपुर में कुल करीब 38 हजार ऑटो हैं, जिनमें से लगभग 10 हजार एलपीजी से संचालित होते हैं। किश्त चुकाने का संकट ऑटो चालकों का कहना है कि कमाई ठप होने से बैंक की किश्त चुकाना मुश्किल हो गया है। यदि किश्त बाउंस होती है तो डिफॉल्टर घोषित होने का खतरा है, जिससे भविष्य में लोन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। चालकों के सामने परिवार का पालन-पोषण बड़ा सवाल बन गया है। ये भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ट्रेनों के ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग रखी 14 एलपीजी पंपों के भरोसे शहर कई चालकों ने बताया कि वे गांव छोड़कर शहर आए थे, लेकिन अब शहर में भी काम नहीं बचा। मजबूरी में गांव लौटने की नौबत आ रही है, जहां रोजगार के सीमित साधन ही उपलब्ध हैं। जयपुर शहर में कुल 14 एलपीजी पंप हैं। जिन पर भारी दबाव बना हुआ है। गैस की सप्लाई करने वाली कंपनियां- इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस पूरे शहर भर में गैस सप्लाई करती हैं। शहर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सीतापुरा और विश्वकर्मा स्थित बॉटलिंग प्लांट से होती है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ऑटो किराए में भी इजाफा किया गया है, लेकिन सीमित गैस और कम सवारी के कारण चालकों को कोई खास राहत नहीं मिल रही।
Lpg Crisis Auto Drivers Livelihood Transport System Gas Shortage Long Queues Lpg Pumps Fare Hike City Traffic Jaipur News Jaipur News In Hindi Latest Jaipur News In Hindi Jaipur Hindi Samachar जयपुर Lpg संकट ऑटो चालक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था गैस की कमी लंबी कतारें एलपीजी पंप किराए में बढ़ोत्तरी शहर की यातायात जयपुर न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG Crisis: गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; सिलिंडर के लिए करना होगा सिर्फ ये कामरसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में तेल कंपनियों ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय
Read more »
LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? ऐसे करें चेकLPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है
Read more »
LPG Crisis: पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध होने पर कनेक्शन से मना करने पर एलपीजी आपूर्ति होगी बंद, सरकार का आदेशवैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच, भारत सरकार ने रसोई गैस से जुड़े एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। आवश्यक वस्तु अधिनियम
Read more »
कहीं आपका LPG कनेक्शन ब्लॉक तो नहीं हो गया? ऐसे झटपट कराएं फिर से चालूLPG Crisis: झारखंड में नौ महीने या इससे अधिक समय से से रसोई गैस (LPG) का रिफिल नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक किए जा रहे हैं। ऐसे गैस उपभोक्ता ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करके अपना कनेक्शन फिर से चालू कर सकते हैं।
Read more »
LPG Crisis: PNG उपलब्ध होने पर भी कनेक्शन से मना किया तो तीन महीने में एलपीजी मिलना होगी बंद, पढ़ें पूरा आदेशपश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी जंग से वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यावधान आया है। होर्मुज के प्रभावित होने से पेट्रोलियम पदार्थों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस बीच, सरकार ने देश
Read more »
LPG Crisis: पीएनजी और सीएनजी आपूर्ति पर सरकार का जोर, उपभोक्ताओं को 100% सप्लाई सुनिश्चित कराने का दावापश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता के दौरान देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पाइप्ड
Read more »
