LPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है
LPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर बीती शाम एलपीजी सिलिंडर को लेकर फिर से नया नियम लागू कर दिया गया। नए नियम के मुताबिक, अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी 35 दिन में होगी। जबकि, पहले ही इस समय सीमा को 21 दिन से बढ़कार 25 दिन किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना से जुडे लोगों के लिए नियम अलग हैं। ऐसे में लोग उलझन में हैं कि वो कितने दिन में बुक कर पाएंगे गैस सिलिंडर? चलिए नियमों के तहत इस पर जानने की कोशिश करते हैं.
.. बीती शाम क्या नया नियम आया? बीती शाम नया नियम ये आया है कि अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के डिलीवरी समय को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है नियम ये बताता है कि आप एक सिलिंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलिंडर 35 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे 35 दिन में कौन बुक कर पाएगा सिलिंडर बुक? ये नियम उन गैस कनेक्शन वाले लोगों के लिए है जिनके पास एक कनेक्शन पर दो सिलिंडर है अगर आपके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है यानी आप एक सिलिंडर इस्तेमाल करते हैं और दूसरा भरवाकर घर रख लेते हैं, तो अब आप 25 नहीं बल्कि 35 दिन में सिलिंडर बुक कर पाएंगे बुकिंग के लिए 25 दिनों का इंतजार किसे करना होगा? ये नियम उन लोगों के लिए है जिनके पास एक कनेक्शन पर सिर्फ एक ही सिलिंडर है अगर आपके पास सिंगल बॉटल कनेक्शन है यानी अगर आपके पास एक ही सिलिंडर है, तो आप 25 दिनों में नया सिलिंडर बुक कर सकेंगे 45 दिनों में कौन बुक कर सकता है सिलिंडर? ये नियम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए है अगर आपका कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत है, तो आप 45 दिनों के इंतजार के बाद ही रिफिल बुक कर सकते हैं 5-10 किलो वाले गैस सिलिंडर कितने दिन में बुक हो सकेंगे? अगर आपके पास 5 किलो वाला गैस सिलिंडर है तो आप इसकी बुकिंग 9 से 16 दिनों के गैप में कर सकते हैं 10 सिलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग आप 18 से 32 दिनों के गैप में कर सकते हैं
Lpg Gas Cylinder Delivery Rules In India Lpg Gas Cylinder Delivery Time Lpg Gas Cylinder Kyc Lpg Gas Cylinders Lpg Gas Cylinder Crisis Lpg Gas New Rule Lpg Gas 35 Days Delivery Time एलपीजी गैस सिलेंडर कितने दिन में डिलिवर होता है एलपीजी गैस सिलेंडर
