Ananya Birla-Shubman Gill: क्यों चर्चा में अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम तो खुद ही शेयर कर दी मीम!

Ananya Birla News

Ananya Birla-Shubman Gill: क्यों चर्चा में अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम तो खुद ही शेयर कर दी मीम!
Shubman GillViral MemeSocial Media Reaction
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

एकतरफ जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला

एकतरफ जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला भी चर्चा में हैं। सोमवार और मंगलवार को अनन्या अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। उनका नाम शुभमन गिल संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अनन्या ने इसे काफी हल्के दिल से लिया और खुद ही शुभमन के साथ वाली मीम्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दीं। उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी बनाए। दरअसल, सोमवार 23 मार्च को गुजरात टाइटंस ने शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें जीटी के कोच, खिलाड़ी, मालिक और मीडिया पार्टनर्स समेत तमाम लोग जमा हुए थे। इस मौके पर उद्यमी और सिंगर अनन्या बिड़ला, शुभमन गिल के साथ एक ही सोफे पर बैठी नजर आईं। इसी के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं। इस दौरान गिल ने अनन्या को साइन की हुई जर्सी भेंट की, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। मीम्स की बाढ़, फैंस की क्रिएटिविटी इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हुए क्रिकेट और पॉप कल्चर का मजेदार मिश्रण पेश किया। यह एक सामान्य कॉर्पोरेट इवेंट था, लेकिन मीम कल्चर ने इसे वायरल सनसनी बना दिया। अनन्या का मजेदार रिएक्शन मीम्स से बचने के बजाय अनन्या बिड़ला ने खुद इनका आनंद लिया। उन्होंने कई क्रिएटिव मीम्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर भी किया। उन्होंने माना कि फैंस की क्रिएटिविटी ने उन्हें हैरान कर दिया और इस पूरे घटनाक्रम को एक मजेदार मोड़ दे दिया। एक यूजर ने शुभमन की भावनाओं का जिक्र मजाकिया ढंग से करते हुए लिखा, 'अब तो हमारे पास भी सुंदर मालकिन है। काव्या मारन से टक्कर।' इसके जवाब में अनन्या ने लिखा, 'मैं मालकिन नहीं हूं, बल्कि प्रिंसिपल पार्टनर हूं। आप लोग ऐसी मीम बनाकर मुझे काफी हंसा रहे हैं।' इसके बाद अनन्या ने एक और मजेदार मीम शेयर की। Ananya birla shared her and Shubman Gill meme on her story 🤣😭 pic.

twitter.com/eNRRh8BTrN — Jeet March 24, 2026 ब्रांड पार्टनरशिप का बड़ा कनेक्शन इस मुलाकात के पीछे एक बड़ा बिजनेस एंगल ये है कि अनन्या बिड़ला की कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के साथ प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में साझेदारी की है। यह साझेदारी खेल, बिजनेस और एंटरटेनमेंट के बढ़ते मेल को दर्शाती है। गुजरात टाइटंस की नई जर्सी के बीचोंबीच बिड़ला स्टेट्स लिखा है। हालांकि, मंगलवार रात आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को ही खरीद लिया। कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इस तरह फैन की बात सही हुई और अनन्या गुजरात टाइटंस की तो नहीं, लेकिन आरसीबी टीम की मालकिन जरूर बन गईं। इसको लेकर भी अनन्या ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फैन ने लिखा था कि अब वह अनन्या को टीवी पर भी देख सकेगा और अनन्या उनकी पसंदीदा भी हैं। आरसीबी फ्रेंचाइजी अब आदित्य बिड़ला के पास आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वामित्व बदल गया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के पास चला गया है। आरसीबी के नए संभावित चेयरमैन के बारे में खबर है कि वह टीम के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं। आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन यूएस डॉलर में खरीदा है। View this post on Instagram A post shared by Ananya Birla

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Shubman Gill Viral Meme Social Media Reaction Cricket News Celebrity Buzz Instagram Story Trending News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Shubman Gill Injury Update: আচমকাই বিরাট ধাক্কা ভারতীয় দলে! গুরুতর চোটে মাঠ ছাড়লেন শুভমন, যন্ত্রণায় কাতরাচ্ছেন ক্যাপ্টেন...Shubman Gill Injury Update: আচমকাই বিরাট ধাক্কা ভারতীয় দলে! গুরুতর চোটে মাঠ ছাড়লেন শুভমন, যন্ত্রণায় কাতরাচ্ছেন ক্যাপ্টেন...Shubman Gill retires hurt with injury India vs South Africa 1st Test at Kolkata
Read more »

அடுத்த டெஸ்ட்டில் சுப்மன் கில் விளையாட மாட்டார்? அவருக்கு பதில் இந்த வீரர்தான்!அடுத்த டெஸ்ட்டில் சுப்மன் கில் விளையாட மாட்டார்? அவருக்கு பதில் இந்த வீரர்தான்!Shubman Gill Injury Update: சுப்மன் கில் காயம் காரணமாக தற்போது அவசர சிகிச்சையில் அனுமதிக்கப்பட்டுள்ளதாக தகவல் வெளியாகி உள்ளன.
Read more »

Suryakumar Yadav: ওকে অনেক সুযোগ দেওয়া হয়েছে, বিস্ফোরক সূর্য! বিশ্বকাপে জায়গা হারালেন কোন তারকা?Suryakumar Yadav: ওকে অনেক সুযোগ দেওয়া হয়েছে, বিস্ফোরক সূর্য! বিশ্বকাপে জায়গা হারালেন কোন তারকা?Suryakumar Yadav On Sanju Samson vs Shubman Gill Debate
Read more »

कौन हैं Aryaman Birla? कभी IPL में 30 लाख में बिका था, अब बना 16,706 करोड़ की RCB का चेयरमैनकौन हैं Aryaman Birla? कभी IPL में 30 लाख में बिका था, अब बना 16,706 करोड़ की RCB का चेयरमैनRCB New Owner 2026 Aryaman Birla: आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बने हैं। आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैक स्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स ने 16706 करोड़ में मिलकर खरीदा है।
Read more »

Aryaman Birla Net Worth: कितने अमीर हैं आरसीबी के नए बॉस आर्यमन बिड़ला? नेटवर्थ कोहली से 70 गुना ज्यादाAryaman Birla Net Worth: कितने अमीर हैं आरसीबी के नए बॉस आर्यमन बिड़ला? नेटवर्थ कोहली से 70 गुना ज्यादाAryaman Birla Net Worth: आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बने हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने आरसीबी को 16,706 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
Read more »

अनन्या बिरला की लग्जरी कारें देख दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, 5 करोड़ की रेंज रोवर से लेकर लैम्बोर्गिनी उरुस तकअनन्या बिरला की लग्जरी कारें देख दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, 5 करोड़ की रेंज रोवर से लेकर लैम्बोर्गिनी उरुस तकAnanya Birla: अनन्या बिरला देश के सबसे प्रमुख कारोबारियों में से एक कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं और आंत्रप्रेन्योर के साथ ही एक ट्रेंड सिंगर और म्यूजिशियन हैं। सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों के साथ ही बिजनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करने वाली अनन्या लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं और उनके पास रेंज रोवर, पोर्शा बॉक्सटर, लैम्बोर्गिनी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:16