पंजाब: फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में बीएसएफ के जवान हिस्सा ले रहे हैं। 📸-ANI FitIndiaFreedomRun Anurag_Office
सरकार की तरफ से चार-मंत्री कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। राज्यसभा में हंगामे पर विपक्ष के घेर सकते हैं।देश में दलितों, गरीबों, किसानों, मजदूरों में आपको धीरे-धीरे एक आवाज सुनाई देगी। ये आवाज धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी, फिर एक दिन वो आवाज एक तूफान बन जाएगी और वो तूफान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के घर से उठाकर बाहर फेंक देगी।बाहर से मार्शल्स को लाया गया: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उप राष्ट्रपति वेंकैया से मुलाकात के बाद कहा कि सदन के बारे में घटी घटनाओं के बारे में ठीक से बताया गया। खड़गे ने कहा कि 'हाउस ऑर्डर में ना रहते हुए भी हर 10 मिनट में एक बिल पास हो गया। किसी को बोलने का मौका नहीं मिला।' उन्होंने कहा, "संविधान संशोधन बिल पास होने के बाद उन्होंने इंश्योरेंस बिल पेश किया, उसके विरोध में हमने कहा कि यह बिल तो आज आने वाला नहीं था। हम सभी ने बात की थी कि ओबीसी बिल पास होने के बाद आज इस बिल पर अध्ययन करेंगे और कल लाएंगे। सदन में हमेशा प्रोटेस्ट होते हैं, वेल में जाते हैं, लेकिन सरकार ने ऐसा इंतजाम कर लिया था कि 50-60 मार्शल्स को बाहर से लाया। वो कौन से थे, क्या थे, किसको मालूम? उसी तरह से 15-20 महिलाओं को लाया।"राज्यसभा में हंगामे को लेकर सभापति से मुलाकात खत्म हो गई। बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में घटी हुई घटनाओं को लेकर बताया। खड़गे ने कहा कि उनको जो भी सूचना मिलती है वो एक तरफ की ना हो इस लिए हम आज मेमोरेंडम लेकर पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति ने हमारी बात सुनी। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने जितने बिल हड़बड़ी में पारित कराए, हर 10 मिनट में एक बिल पास हो गया। उन कानूनों में क्या कमियां उसे बताने का भी समय नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सपा नेता राम गोपाल यादव और राजद के मनोज झा भी मौजूद रहे।कराची में एक व्यक्ति कथित तौर पर उस वैन को लेकर फरार हो गया, जिसमें 20 करोड़ रुपये नकद थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वैन का सुरक्षा गार्ड जब नकद जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुंदरीगर रोड पर 'स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान' की इमारत के अंदर गया तो सुरक्षा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुसैन शाह वैन लेकर फरार हो गया।राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और शिवसेना नेता संजय राउत सभापति वेंकैया नायडू से मिलने पहुंचे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी ने 'आत्मानिर्भर नारीशक्ति से संवाद' के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पदोन्नत महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों / सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के साथ बातचीत की।हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान गुरुवार को सुबह फिर शुरू हुआ। इस दौरान चार और शव बरामद हुए हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 14 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन से विजय चौक तक किया मार्चदिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार समारोह में 22 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत सरकार के युवा मामलों और खेल विभाग के माध्यम से युवाओं ने कोविड के समय 6.
45 करोड़ लोगों को घर में मास्क बनाने में प्रशिक्षण दिया।राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर पहुंच आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि आज संविधान पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ 2-3 उद्योगपतियों की ही सुनते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार दलितों पर बात नहीं करने देती। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा है डरो मत...डरो मत।11:50 AMभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सड़क पर कैसे विरोध कर रहे हैं। लोकतंत्र को शर्मसार किया गया है। मैं कहूंगा कि सिर्फ वीपी वेंकैया नायडू ही नहीं रोए बल्कि लोकतंत्र भी रोया। विपक्ष ने पूरे सत्र की बर्बादी सुनिश्चित की, और यह अराजकता की पराकाष्ठा है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को भोपाल में अपने आवास पर सम्मानित किया। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद तोक्यो में ओलिंपिक पदक जीता है।राहुल ने कहा, 'संसद सत्र खत्म हो चुका है। स्पष्ट रूप से जहां तक देश के 60% हिस्से की बात है, तो उनके लिए कोई संसद सत्र नहीं था क्योंकि 60% लोगों की आवाज को दबा दिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और राज्यसभा में उनके साथ बदसलूकी की गई। हमने पेगासस का मुद्दा उठाया, हमने सरकार से इस पर चर्चा करने की मांग की। सरकार ने पेगासस पर चर्चा से इनकार कर दिया।'राहुल ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में बोलने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने किसानों का मुद्दा संसद के बाहर उठाया क्योंकि हमें संसद में इसकी इजाजत नहीं मिली। हमने महंगाई का मुद्दा भी संसद के बाहर ही उठाया और आज हम आपसे बात करने के लिए आए हैं क्योंकि वो हमें संसद में बोलने नहीं देते हैं। यह देश के लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है।'संजय राउत ने कहा कि हमने अपनी आंखों से लोकतंत्र की हत्या देखी है। उन्होंने कहा कि बाहर से प्राइवेट मार्शल लगा कर बिल पास कराए गए। राउत ने पवार के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें एनसीपी नेता ने कहा कि था कि उन्होंने अपने पूरे संसद के कार्यकाल के दौरान ऐसा दृश्य नहीं देखा।विपक्षी दलों के मार्च में राहुल गांधी ने कहा कि संसद का सत्र खत्म हो चुका है। राहुल ने कहा कि संसद में देश के 60 प्रतिशत लोगों की आवाज को दबाया गया। उन्होंने कहा कि हमने पेगासस का मुद्दा उठाया। हमनें इस पर चर्चा की मांग की, सरकार ने उसे नकार दिया। हमने किसानों की आवाज को संसद के बाहर उठाया। यह साफ तौर पर देश में लोकतंत्र की हत्या है।सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की अगुवाई में 15 विरोधी दल मार्च निकाल रहे हैं। विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से विजय चौक तक जाएंगे। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि सरकार ने संसद में विपक्ष की आवाज नहीं सुनी।बिहार : गंगा का जलस्तर बढ़ा, पटना में घाट पर विद्युत शवदाह गृह डूबा, देखें वीडियोसंसद के मॉनसून सत्र के बाद केंद्र के खिलाफ रणनीति को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार सुबह एक मीटिंग की। यह मीटिंग राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में हुई। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहे।10:18 AMउत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अयोध्या राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाले पांचों लोग एक ही परिवार के है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड कार से जा रहा था।शिवसेना संजय राउत ने कहा कि विपक्ष एकजुट है। 20 अगस्त को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगी। राउत ने कहा कि इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे।राज्यसभा में हंगामे को लेकर विपक्ष और सरकार एक दूसरे पर संसद की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि राज्यसभा में साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण के लिए बीमा संशोधन विधेयक पारित करने के दौरान कल सुरक्षा मार्शलों को बुलाया गया था। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आप हमें डराना चाहते हैं? आज हम खड़गे जी के कक्ष में बैठक करेंगे और तय करेंगे कि क्या करना है।राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट लॉक होने की खबर है। इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने समेत पांच कांग्रेस नेताओं का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड किए जाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस का आरोप है कि यह कदम सरकार के दबाव में उठाया गया है।रोहिणी जिले की पुलिस बेगमपुर से ट्रैक करते हुए खजूरी खास पहुंची थी। नॉर्थ ईस्ट जिले से मांगी मदद तो जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो लगातार गोलीबारी करते रहे।असम में टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के स्वागत के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे पर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।दिल्ली के खजूरी खास में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर की खबर है। इस एनकाउंट में दो अपराधी मारे गए। इसके अलावा दो पुलिसवालों के भी जख्मी होने की खबर है। बदमाशों की पहचान आमिर और राजमन के रूप में हुई है। पुलिस को इन बदमाशों की आने की खबर मिली थी जिसके बाद नाकेबंदी की गई थी। चेकिंग के लिए रोके जाने पर इन दोनों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में ये दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद इन दोनों को मृत घोषित किया गया।पीएम मोदी 'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' में सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्यों से बातचीत करेंगेसुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन आज रिटायर होंगेभारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से लॉर्ड्स में खेला जाएगाहिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड के बाद राहत और बचाव कार्य जारी, 2 और शव मिलेहिमाचल प्रदेश में किन्नौर में भूस्खलन स्थल से बस का मलबा और 1 और शव बरामद हुआ है। इसे लेकर मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ITBP के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया,''रात को भी भूस्खलन हो रहा था। बस का इंजन और टायर मिला है। एक और शव मिला है।उत्तर प्रदेश केअलीगढ़ में पुलिस ने गोकश और गैंगस्टर बबुआ की अवैध संपत्ति ज़ब्त की है। SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि छर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले अपराधी गोकश बबुआ की गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14-A के अंतर्गत अपराध से अर्जित संपत्ति, ज़मीन को कुर्क किया गया है।राज्यसभा में कई विपक्षी सदस्यों के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग किए जाने की पृष्ठभूमि में विपक्षी पार्टियों के नेता बृहस्पतिवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में दोनों सदनों के विपक्षी दलों के नेता 12 अगस्त की सुबह बैठक करेंगे।मध्य प्रदेश: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाने गाए।मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवास में कोरोना वैक्सीन के प्रथम डोज़ का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर अधिकारियों के साथ बैठक की।सदन में मौज़ूद मार्शलों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। मार्शलों का गला दबाया गया। हमें भी इन्होंने धक्का दिया।हम मांग करते हैं कि एक कमेटी का गठन किया जाए और जिन्होंने ख़राब व्यवहार किया है उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशीउत्तराखंड: भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया हरिद्वार में अपनी मां से मिलने के बाद भावुक हुईं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अगस्त 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल में 12 SC और 8 ST मंत्री बने हैं,11 महिलाएं मंत्री बनी हैं, युवाओं की संख्या अधिक है। क्या पहले किसी पार्टी में 11 महिला मंत्री हुआ करती थी? कुछ लोगों ने अपने आपको किसान नेता के रूप में साबित करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया: जे.पी.नड्डा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रोलर्स को जवाब: सैफ और करीना के बेटे के नाम को ट्रोल करने वालों को स्वरा भास्कर ने दिया जवाब, लिखा- आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में से एक हैंएक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बुधवार (11 अगस्त) को एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के डिफेन्स में ट्वीट किया, जिन्हें एक बार फिर अपने दूसरे बेटे– जहांगीर अली खान के नाम के बाद ऑनलाइन अब्यूज का सामना करना पड़ा। सैफ और करीना को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था। | Swara Bhaskar replied to those who trolled Saif and Kareena's son's name, wrote- You are one of the biggest donkeys in this world
Read more »
OBC आरक्षण को लेकर राज्यों को मिलेगा अधिकार, विधेयक राज्यसभा में भी हुआ पासओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) जातियों की पहचान करने और सूची बनाने का राज्यों का अधिकार फिर से बहाल होगा। ओबीसी आरक्षण को लेकर विधेयक राज्यसभा में भी पास हो गया। इससे पहले लोकसभा ने ओबीसी से जुड़े इस विधेयक को भारी बहुमत से पारित कर दिया था।
Read more »
ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धिब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में 2021 के दौरान भारत से रिकॉर्ड संख्या में 3,200 छात्रों के आवेदन
Read more »
खट्टर सरकार 7 जिलों में नहीं फहराएगी तिरंगा, अंबाला में HM के विरोध के बाद बवालसरकार का मानना है कि दिल्ली के सिंघु और टिकरी बार्डर पर सबसे ज्यादा किसान इन्हीं 7 जिलों से शिरकत कर रहे हैं। बीते दिनों में इन जिलों में किसानों ने सबसे ज्यादा तल्ख तेवर दिखाए थे।
Read more »
कानपुर में धर्म परिवर्तन पर बवाल: भाजपा विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ आरोपी को पीटा, पिता को भीड़ से बचाने के लिए बच्ची लिपटकर रोती रहीकानपुर के बर्रा-8 की बस्ती में छेड़खानी के एक आरोपी को BJP विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़कर जमकर पीटा। मौके पर खड़ी पुलिस मूक बनकर तमाशा देखते रह गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। | धर्म के नाम पर कानपुर के बर्रा -8 में एक बार फिर दो संप्रदायों के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। धर्मांतरण व छेड़खानी के आरोपी को विधायक के बेटे ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ जमकर बवाल काटा। पहले धार्मिक सामग्री फूंकी गई और फिर आरोपी को घर से खींचकर पुलिस के सामने पीटा गया। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अब वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Read more »
