वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे, फिर भी चली गई जान... मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत CoronaVaccine
डेल्टा प्लस वेरिएंट से मुंबई में हुई महिला की मौतमहाराष्ट्र में डेल्टा प्लस से हो चुकी हैं दो मौतेंमुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जिन्हें फेफडों की बीमारी थी लेकिन वह फुली वैक्सिनेटेड थीं यानी उन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। 63 वर्षीय हाउसवाइफ की जुलाई के आखिर में कोविड से मौत हुई। जीनोम सिक्वेंसिंग की मदद से बुधवार को यह सामने आया कि वह डेल्टा प्लस से संक्रमित थीं। यह मुंबई में पहला और महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का दूसरा मामला है। राज्य में इस वक्त डेल्टा प्लस के 65 केस हैं जिनमें से 11 केवल मुंबई से हैं। बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
मंगला गोमारे ने बताया, ‘डेल्टा प्लस वैरिएंट से ग्रस्त पूर्वी उपनगर की 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।हालांकि अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि इस महिला को लंग्स इंफेक्शन भी था और वह कई महीने से बेड पर थीं। उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज भी लग चुके थे।’ इस मौत के बाद से बीएमसी अब ज्यादा अलर्ट हो गई है। उसने गुरुवार को पांचवां सीरो सर्वे भी शुरू कर दिया है।संक्रमित लोगों में ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे जो डेल्टा से अलग तरह के हों। डेल्टा में पेटदर्द, जी मिचलाना, उलटी, भूख न लगना, सुनने की क्षमता कम होना, जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें देखी गई हैं।भारत सरकार का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट पर भारत में उपलब्ध कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों असरदार हैं। हालांकि विदेश में हुई कुछ स्टडी में कहा गया है कि वैक्सीन इस वैरिएंट के खिलाफ बाकी वैरिएंट की तुलना में कुछ कम ऐंटीबॉडी बनाती हैं।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धिब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में 2021 के दौरान भारत से रिकॉर्ड संख्या में 3,200 छात्रों के आवेदन
Read more »
महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 65 हुए , केरल में हालात बेकाबू, सख्त की गई पाबंदियांकेरल में कोरोना का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट देने पर सर्वोच्च अदालत से फटकार खा चुकी राज्य की विजयन सरकार ने ओणम से पहले सख्त लाकडाउन लगा दिया है।
Read more »
कोरोना : युवाओं और बच्चों में बढ़ रहा खतरा, बंगलूरू में पांच दिन में 250 हुए संक्रमितकर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पिछले पांच दिनों में करीब 250 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। आंकड़े ऐसे समय
Read more »
जानें, इंदौर को कैसे मिला 'वाटर प्लस सिटी' का अवार्ड, इसके मिलने से क्य़ा होगा फायदाIndore, water plus certificate, water plus certificate, Indore Prepration For water plus certificate, Indore News in Hindi, City News in Hindi, इंदौर, इंदौर वाटर प्लस
Read more »
यूपी में बाढ़ का कहर, मिर्जापुर में गंगा नदी में बहता दिखा एक मंजिला मकानमिर्जापुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें गंगा नदी में एक घर बहता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बहते हुए घर को देखकर बरियाघाट पर मौजूद लोग हैरान रह गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिय पर वायरल कर दिया.
Read more »
