महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 65 हुए , केरल में हालात बेकाबू, सख्‍त की गई पाबंदियां

United States News News

महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 65 हुए , केरल में हालात बेकाबू, सख्‍त की गई पाबंदियां
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 53%

इस राज्य में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 65 हुए , केरल में हालात बेकाबू, सख्‍त की गई पाबंदियां CoronavirusPandemic DeltaPlusVarient

महाराष्‍ट्र में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी हैै। केरल में कोरोना का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने से ही राज्य में देश में मिल रहे कुल मामलों के आधे से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट देने पर सर्वोच्च अदालत से फटकार खा चुकी राज्य की विजयन सरकार ने ओणम से पहले सख्त लाकडाउन लगा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां संक्रमण दर आठ फीसद से ज्यादा है। ओणम 20 अगस्त को है। अगर हम पूरे देश की बात करें तो एक दिन पहले के मुकाबले नए मामलों में करीब 10 हजार की वृद्धि हुई है, लेकिन सक्रिय मामले 140 दिन बाद सबसे नीचे आ गए हैं।केरल में संक्रमण को काबू में करने के लिए सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 15 अगस्त तक कम से कम टीके की एक डोज लगा देने का फैसला किया है। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र के ऐसे मरीजों को भी 15 अगस्त तक टीके लगाए जाएंगे जो चलने-फिरने में लाचार हैं।15 अगस्त के बाद सबरीमाला मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर 15 हजार प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही ओणम, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और मुहर्रम जैसे त्योहारों के लिए सिर्फ जरूरी गतिविधियों को करने की ही छूट दी गई है।इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल में कोरोना के संदिग्‍ध नए वेरिएंट फैलने की खबरों को गलत बताया है। मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि केरल में कोरोना के संदिग्ध नए वेरिएंट की खबरें बेबुनियाद और बिल्कुल झूठी हैं।वहीं केरल के आठ जिलों का दौरा कर चुकी छह सदस्यीय एक केंद्रीय टीम ने बड़े खतरे के संकेत दिए हैं। केंद्रीय टीम ने कहा है कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य में कोरोना संक्रमण के करीब 4.

6 लाख मामले सामने आ सकते हैं। केंद्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डा. सुजीत सिंह ने कहा कि ओणम का त्योहार नजदीक आने के साथ पाबंदियां हटाने की गतिविधियों और पर्यटन स्थलों को खोलने से चुनौतिपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है।इस बीच महाराष्‍ट्र में चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक महराष्‍ट्र में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में डेल्‍टा वैरिएंट के मामले बढ़कर 65 हो गए हैं।महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि नए मामलों में सात मुंबई से, तीन पुणे से, नांदेड़, गोंदिया, रायगढ़, पालघर से दो-दो और चंद्रपुर, अकोला से एक-एक केस शामिल हैं। राज्‍य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब तक मिले डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के 65 मामलों में से सबसे ज्यादा 33 मामले 19 से 45 साल के लोगों में पाए गए हैं। ऐसे 17 मामले 46 से 60 साल की उम्र के लोगों में मिले हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 38 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं, एक दिन पहले 28 हजार मामले मिले थे। नए मामलों में 21 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। सक्रिय मामले 3.86 लाख रह गए हैं जो कुल मामलों का 1.21 फीसद है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

370 के बाद दूसरे राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने खरीदी J&K में जमीन- केंद्र370 के बाद दूसरे राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने खरीदी J&K में जमीन- केंद्रलोकसभा में ये सवाल सांसद रामलिंगम और गनेशमूर्ति ने उठाया था। मंत्री के जवाब से ये साफ हो गया है कि देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे लोग वहां बसने या कारोबार करने के इच्छुक नहीं हैं। यानि सरकार का मंसूबा पूरा नहीं हो सका।
Read more »

राज्यसभा में BJP सांसदों की गैरहाजिरी पर PM सख्त, गैरमौजूद सांसदों के नाम मांगे :सूत्रराज्यसभा में BJP सांसदों की गैरहाजिरी पर PM सख्त, गैरमौजूद सांसदों के नाम मांगे :सूत्रपीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा है कि जो एक धारणा है कि खिलाड़ी स्कूल में पढ़ाई नही करते, ऐसा नही है. हर सांसद अपने अपने क्षेत्र में खिलाड़ियों को बढ़ावा दें. ग्रामीण प्रतिभा को बढ़ावा दे. उन्‍होंने कि सांसद, आजादी के 75 साल के कार्यक्रम में भाग लें और तंदरुस्त बेटा-बेटी प्रतियोगिता कराएं.
Read more »

करीना कपूर के बेटे जहांगीर के नाम पर हंगामा, बचाव में उतरीं ननद सबा अली खानकरीना कपूर के बेटे जहांगीर के नाम पर हंगामा, बचाव में उतरीं ननद सबा अली खानकरीना की किताब 'करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल' में इस बात का खुलासा हो गया है कि करीना के दूसरे बेटे का नाम क्या है. मगर हालात इस बार भी पहले जैसे नजर आ रहे हैं. लोगों को करीना के दूसरे बेटे का नाम कुछ रास नहीं आया है.
Read more »

ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धिब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धिब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में 2021 के दौरान भारत से रिकॉर्ड संख्या में 3,200 छात्रों के आवेदन
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:53