जानिए उत्तर प्रदेश की बांदा सीट का इतिहास
उत्तर प्रदेश की यहां पर बीजेपी की ओर से आरके सिंह पटेल मैदान में हैं तो कांग्रेस ने यहां से बालकुमार पटेल को टिकट दिया है. वहीं सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की ओर से श्याम चरण गुप्ता प्रत्याशी हैं. फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
बीजेपी के भैरो प्रसाद मिश्रा यहां के सांसद हैं. 2014 के चुनाव में उन्होंने बसपा के आरके सिंह पटेल को एक लाख 15 हजार 788 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.बांदा लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से अभी तक 15 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है. इसके अलावा बीजेपी , सीपीआई , बसपा , सपा , लोकदल और जनसंघ भी यहां से जीत हासिल करने में कामयाब रही है. बांदा लोकसभा सीट पर पहली बार 1957 में लोकसभा चुनाव हुए और राजा दिनेश सिंह सांसद चुने गए. इसके बाद 1962 में हुए चुनाव में सावित्री निगम कांग्रेस से सांसद बनीं. बांदा में कांग्रेस के विजयी रथ पर 1967 में ब्रेक लगा और यहां से वामपंथी दल सीपीआई के जागेश्वर सांसद चुने गए. इसके बाद 1971 में हुए चुनाव में जनसंघ अपना खाते खोलने में कामयाब रहा. 1977 में यहां फिर से उलटफेर देखने को मिला और लोकदल के अंबिका प्रसाद ने जीत हासिल की. हालांकि 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की और रामनाथ दूबे सांसद बने. इसके बाद 1984 में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद से अभी तक कांग्रेस वापसी नहीं कर सकी है. 1989 में सीपीआई दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रही. बांदा लोकसभा सीट पर बीजेपी का कमल पहली बार 1991 में खिला. प्रकाश नारायण यहां से सासंद चुने गए, लेकिन 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के राम सजीवन सिंह सांसद बने. इसके बाद 1998 में बीजेपी ने रमेश चंद्र द्विवेदी को मैदान में उतारकर वापसी की, लेकिन एक साल के बाद ही 1999 में हुए चुनाव में बसपा ने बीजेपी को मात देकर ये सीट छीन ली. 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा ने श्यामाचरण गुप्ता को मैदान में उतारा और चुनाव जीतकर वो संसद तक पहुंचे. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के आरके पटेल सांसद बने. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार बीजेपी के टिकट पर भैरो प्रसाद मिश्रा यहां से सांसद चुने गए.2014 के लोकसभा चुनाव में बांदा संसदीय सीट पर 53.59 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट पर बीजेपी के भैरो प्रसाद मिश्रा ने बसपा के आरके सिंह पटेल को एक लाख 15 हजार 788 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.सपा के बाल कुमार पटेल को 1,89,730 वोट मिलेचुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: कानपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, यूपी में 9 बजे तक 9.59 फीसदी मतदानKanpur Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चरण के लिए आज 29 अप्रैल सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने सीनियर लीडर और वर्तमान सांसद मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर सत्यदेव पचौरी को दिया है. वहीं, समाजवादी पार्टी से राम कुमार चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को उतारा है.
Read more »
LIVE: शिरडी लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 12 बजे तक 19.82 फीसदी वोटिंगमहाराष्ट्र की शिरडी लोकसभा सीट पर साल 2014 में 63.24 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां 50.45 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »
LIVE: लोहरदगा सीट पर दोपहर तक 47% वोटिंग, 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंझारखंड की लोहरदगा लोकसभा सीट पर मतदान जारी है. इस सीट पर लगातार दो बार से बीजेपी जीत रही है. बीजेपी ने तीसरी बार सांसद सुदर्शन भगत को लोहरदगा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: रानाघाट सीट पर 1 बजे तक 47.14% वोटिंग, चुनाव मैदान में 7 उम्मीदवारRanaghat lok sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की रानाघाट सीट से कुल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जगन्नाथ सरकार को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टिकट पर रुपाली बिस्वास चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
उजियारपुर सीट पर वोटिंग खत्म, बीजेपी-आरएलएसपी के बीच कड़ा मुकाबलाबिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर सोमवार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई. यहां से 18 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं. साल 2014 के चुनाव में बीजेपी से नित्यानंद राय ने उजियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. इस बार उनके सामने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं.
Read more »
मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, 5 बजे तक 50.19 फीसदी वोटिंगमुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 50.19 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
अजमेर लोकसभा सीट पर 67% वोटिंग, कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबले की उम्मीदराजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान हुए. इस सीट से बीजेपी ने भगीरथ चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रिजू झुनझुनवाला को टिकट दिया है. इस सीट पर 23 मई को वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »
भिवंडी लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, 5 बजे तक 48.24 फीसदी वोटिंगभिवंडी लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक भिवंडी लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
जालना लोकसभा सीट: BJP-शिवसेना में इस सीट को लेकर था विवाद– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की ओर से चार बार कि विजेता राव साहेब दानवे को ही फिर मैदान में उतारा गया है. जबकि कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने महेंद्र कचरु सोनवणे को टिकट दिया है.
Read more »
फरीदाबाद लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर, 12 मई को वोटिंगफरीदाबादा लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गु्र्जर मैदान में हैं जबकि उनके सामने चार बार सांसद रह चुके कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना हैं.
Read more »
LIVE : धौरहरा लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, मैदान में 8 उम्मीदवारधौरहरा संसदीय सीट पर 8 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेखा वर्मा मैदान में हैं जिनके जवाब में बहुजन समाज पार्टी के अरशद इलियास सिद्दीकी, कांग्रेस के कुंवर जतिन प्रसाद और शिवसेना के मुकेश कुमार प्रमुख उम्मीदवार हैं. शिवपाल सिंह की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मलखान सिंह राजूपत को मैदान में उतारा है.
Read more »
