महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट पर हुई 48.24 फीसदी वोटिंग LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4
इस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद कपिल पाटिल को फिर टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश तावड़े को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं.
महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट पर साल 2014 में 51.07 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां महज 39.40 फीसदी वोट पड़े थे.महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई थी. इसके बाद यहां पहला चुनाव 2009 में हुआ. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के कपिल पाटिल ने चुनाव जीता था. उन्हें 4,11,070 वोट हासिल हुए थे. उन्होंने कांग्रेस के विश्वनाथ पाटिल को चुनाव हराया. उन्हें 3,01,620 वोट हासिल हुए थे. वहीं, मनसे के सुरेश महात्रे तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 93,647 वोट मिले थे. बता दें कि भिवंडी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण किसी भी एक पार्टी की एकतरफा जीत नहीं हो पाती है. पिछले कुछ चुनाव से यहां कांग्रेस और बीजेपी का खेल मनसे बिगाड़ती रही है. 2009 के लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही समीकरण उलझा था. यहां कांग्रेस के सुरेश तावरे चुनाव जीते थे. उन्हें 1,82,789 वोट मिले. तावरे ने बीजेपी के जगन्नाथ पाटिल को चुनाव हराया. पाटिल को 1,41,425 वोट मिले. वहीं, तीसरे स्थान पर रहे देवराज महरात्रे उन्हें 1,07,090 वोट मिले थे.ठाणे जिले में आने वाली भिवंडी सीट परिसीमन के पहले डहाणू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा थी. डहाणू से अलग होने के बाद भिवंडी में वो तीन विधानसभा आई जहां बीजेपी का दबदबा रहा. यही वजह है कि शिवसेना से गठबंधन के बाद बीजेपी इस सीट को अपने पास ही रखती आई है. मालूम हो कि 1999 में बीजेपी के चिंतामन वनगा ने डहाणू लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डी एम शिंगडा को हराया. उसके बाद से डहाणू में बीजेपी का दबदबा बढ़ा. लेकिन परिसीमन के बाद जिन इलाकों में बीजेपी का दबदबा था उनमें से तीन विधानसभा सीट जवाहर, डहाणू और इगतपुरी भिवंडी लोकसभा से कट गई. जिसका असर भिवंडी में 2009 के लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दिया. यहां बीजेपी की हार हुई कांग्रेस के सुरेश तावरे जीते. जबकि बीजेपी के जगन्नाथ पाटिल को हार का सामना करना पड़ा.भिवंडी लोकसभा सीट की 6 विधानसभा सीटों पर हमेशा ही कांग्रेस और एनसीपी का दबदबा रहा है. लेकिन पिछले कुछ चुनाव से यहां शिवसेना और बीजेपी ने दम भरा है. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां समीकरण बदले हैं. भिवंडी ग्रामीण और भिवंडी ईस्ट विधानसभा पर शिवसेना का राज है. तो भिवंडी वेस्ट, कल्याण वेस्ट और मुर्बाद पर बीजेपी का राज है. जबकि एनसीपी यहां की शाहपुर सीट पर काबिज है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »
LIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में गुवाहाटी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रबर्ती का टिकट काटकर क्वीन झा को टिकट दिया है. क्वीन झा का मुकाबला कांग्रेस की 'ब्यूटी क्वीन' कही जा रही बोबीता शर्मा से हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस से मनोज शर्मा मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोलिंग बूथ पर निकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
आणंद लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न, BJP-कांग्रेस में सीधी टक्करबीजेपी ने यहां से मितेश रमेशभाई पटेल को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से भरतभाई माधव सिंह सोलंकी मैदान में हैं. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने वंकर रमेशभाई वल्जीभाई को प्रत्याशी बनाया है.
Read more »
जाजपुर लोकसभा सीट: बीजेडी-कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, BJP का पुराने कैंडिडेट पर दांवजाजपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. बीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है.
Read more »
भिवंडी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, 15 उम्मीदवार मैदान मेंइस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद कपिल पाटिल को फिर टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश तावड़े को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »
ठाणे लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, शाम 5 बजे तक 44.57 फीसदी मतदानठाणे लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक ठाणे लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 44.57 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, 5 बजे तक 50.19 फीसदी वोटिंगमुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 50.19 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
कल्याण लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, शाम 5 बजे तक 40.83 फीसदी मतदानकल्याण लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक कल्याण लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 40.83 फीसदी मतदान हुआ. वहीं महाराष्ट्र में 50.72 फीसदी वोटिंग हुई.
Read more »
