शिरडी लोकसभा सीट पर 12 बजे तक 19.82 फीसदी वोटिंग हुई LokSabhaElections2019
महाराष्ट्र की शिरडी लोकसभा सीट पर चौथे चरण के दौरान आज वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र की शिरडी लोकसभा सीट पर शिवसेना ने मौजूदा सांसद सदाशिव लोखंडे को उम्मीदवार बनाया है. जबकि इनके खिलाफ कांग्रेस ने भाउसाहिब काम्बले को मैदान में उतारा है.
इस सीट पर 11 निर्दलीय समेत 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. - महाराष्ट्र में 9 बजे तक 6.82 फीसदी वोटिंग हुई है. महाराष्ट्र की शिरडी लोकसभा सीट 2008 में आस्तित्व में आई और 2009 में इस सीट पर पहला लोक सभा चुनाव हुआ. भले ही यहां की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी और बीजेपी का वर्चस्व है. लेकिन लोकसभा सीट पर 2009 से शिवसेना के उम्मीदवार जीतते आए हैं. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने वाली बात होगी कि इस बार भी यही समीकरण रहता है या फिर कुछ उलटफेर हो सकता है. वर्तमान में इस सीट से सांसद शिवसेना के सदाशिव लोखंडे हैं. शिरडी लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीट आती हैं. शिरडी लोक सभा सीट पर, विधानसभा सीट के मिजाज के हिसाब से कांग्रेस-एनसीपी का वर्चस्व है. कोपरगांव और नेवासा में बीजेपी, अकोले में एनसीपी, संगमनेर, शिरडी और श्रीरामपुर में कांग्रेस के विधायक हैं.शिरडी लोकसभा 1952 से 2008 तक कोपरगांव संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रही थी. 2009 में इस सीट से पहली बार शिवसेना के भाऊसाहेब वाकचौरे और 2014 में शिवसेना के ही सदाशिव लोखंडे सांसद बने.2009 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार भाऊसाहेब वाकचौरे को 359,921 वोट मिले. वहीं, दूसरे स्थान पर आरपीआई के दलित नेता रामदास अठावले रहे जिन्हें 227,170 वोट मिले. 2014 के लोक सभा चुनाव में शिवसेना के सदाशिव लोखंडे भारी वोटों से जीतकर संसद पहुंचे. इन्हें 532,936 वोट मिले. वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भाऊसाहेब वाकचौरे रहे जिन्हें 333,014 वोट मिले. वाकचौरे पिछले लोक सभा चुनाव में शिवसेना के टिकट पर लड़कर संसद पहुंचे थे. तीसरे स्थान पर आप पार्टी के नितिन उदमाले रहे जिन्हें 11,580 वोट मिले थे.रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामदास अठावले वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं. अपनी वाकपटुता के लिए ये संसद में फेमस हैं. दलित नेता के रूप में देश भर में इनका सम्मान हैं. अठावले 1999 से 2009 तक दो बार पंढरपुर लोक सभा सीट से सांसद रहे. महाराष्ट्र सरकार में भी यह मंत्री रहे. इन्हीं रामदास अठावले को 2009 में शिवसेना के उम्मीदवार भाऊसाहेब वाकचौरे के हाथों हार मिली थी. बाद में वे बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के साथ चले गए. 2014 में राज्यसभा के माध्यम से संसद पहुंचे और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने.वर्तमान सांसद सदाशिव लोखंडे बीजेपी के टिकट पर तीन बार के विधायक और शिवसेना के टिकट पर एक बार के सांसद हैं. लोखंडे ने अपना राजनीतिक करियर 1995 में अहमदनगर जिले की कर्जत विधानसभा सीट से विधायक बनकर शुरू किया. उसके बाद 1999 और 2004 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने. 2014 में सदाशिव ने शिवसेना में चले गए और लोक सभा का चुनाव लड़ा. शिरडी लोकसभा में इन्हें भारी जीत मिली. लोखंडे ने भाऊसाहेब वाकचौरे को हराया जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर इस चुनाव को लड़ा था. इससे पहले 2009 में वाकचौरे शिवसेना के टिकट पर इसी सीट से सांसद का चुनाव जीते थे. लोखंडे 10वीं पास हैं और खेती, समाजसेवा के व्यवसाय से जुड़े हुए है. इनकी 2004 में 45 लाख संपत्ति थी जो 2014 में बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो गई. इनके ऊपर 1 आपराधिक केस दर्ज है. संसद में इनकी उपस्थिति 74 फीसदी रही. इन्होंने 20 बहसों में हिस्सा लिया और 536 प्रश्न संसद में पूछे. ये 5 प्राइवेट मेंबर्स बिल्स लेकर भी आए. इनके संसदीय क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान है जिसमें से उन्होंने अपने बजट का 81.02 फीसदी खर्च किया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »
Live: बेलगाम सीट पर मतदान, 4 दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान मेंबेलगाम सीट से नामांकन के बाद जिन नामों को चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल गई है. उनमें अनगड़ी सुरेश (भाजपा), डॉक्टर साधुनवार (कांग्रेस), बदरूद्दीन कमोद (बहुजन समाज पार्टी), मंजूनाथ एच राजप्पानवार (उत्तमा प्रजाकिय पार्टी), दिलशाद सिकंदर (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) शामिल हैं. साथ ही यहां से करीब चार दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो प्रमुख दलों का सियासी गणित बिगाड़ सकते हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: रायचूर सीट पर मतदान, जानिए वोटिंग से जुड़े अपडेटलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. रायचूर संसदीय सीट से नामांकन के बाद चुनाव आयोग से जिन नामों को हरी झंडी मिल गई है. उनमें बीवी नाइक (कांग्रेस), राजा अमरेश्वर नाइक (भारतीय जनता पार्टी), बी वेंकणा गौडा नायका (बहुजन समाज पार्टी), निरंजन नायक (उत्तमा प्रजाकिय पार्टी), के सोमशेखर यादागिरी (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्युनिस्ट) शामिल हैं.
Read more »
LIVE एटा लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 23.00 फीसदी मतदानएटा संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया और समाजवादी पार्टी के देवेंद्र सिंह यादव के बीच है. इस सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. कांग्रेस ने यूपी में 3 क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रखा है.
Read more »
LIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में गुवाहाटी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रबर्ती का टिकट काटकर क्वीन झा को टिकट दिया है. क्वीन झा का मुकाबला कांग्रेस की 'ब्यूटी क्वीन' कही जा रही बोबीता शर्मा से हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस से मनोज शर्मा मैदान में हैं.
Read more »
LIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंग2009 और 2014 के चुनाव में मलप्पुरम सीट पर आईयूएमएल के चर्चित नेता ई. अहमद चुने गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने 2014 में 1,94,000 वोट से जीत हासिल की. 2017 में उनका निधन हो गया. लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
Read more »
LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोलिंग बूथ पर निकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE खगड़िया लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदानबिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर इस बार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और लोक जन शक्ति पार्टी के चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कांटे का मुकाबला है. मुकेश साहनी बॉलीवुड के फेमस सेट डिजाइनर हैं और निषादों की राजनीति में इनका बड़ा दखल है.
Read more »
LIVE सुपौल लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 38.66 फीसदी मतदानबिहार की सुपौल सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की सुपौल लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला है. कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीत रंजन फिर से सुपौल में चुनावी मैदान में उतरी हैं तो वहीं जेडीयू से दिलेश्वर कमैत फिर से एक बार उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं. इस बार यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी गठबंधनों के बीच में है.
Read more »
LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »
