अजमेर लोकसभा सीट पर 67% वोटिंग, कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबले की उम्मीद

United States News News

अजमेर लोकसभा सीट पर 67% वोटिंग, कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबले की उम्मीद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

कौन जीतेगा Ajmer इस बार? Phase4 VotingRound4 LokSabhaElections2019

राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोट डाले गए. कुल 66.81 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यहां से बीजेपी ने भगीरथ चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रिजू झुनझुनवाला को टिकट दिया है.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. लिहाजा विधानसभा चुनाव के परिणाम का लोकसभा चुनावों पर असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. हाल ही में 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें से कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार बना ली थी और बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी. अब बीजेपी 73 सीटों के साथ विपक्ष में है. साल 2013 का विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतकर आई बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाया था. हालांकि 2018 की शुरूआत में हुए अजमेर और अलवर के उपचुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के सामने हार का सामना करना पड़ा. लिहाजा इस समय लोकसभा में राजस्थान से बीजेपी के 23 सांसद हैं. अजमेर लोकसभा सीट पर 1998-99 छोड़ दें तो 1989 से बीजेपी के रासा सिंह रावत पांच बार सांसद रहें. लेकिन 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस के सचिन पायलट ने बीजेपी की किरण माहेश्वरी को हराकर इस सीट पर कब्जा जमा लिया. वहीं 2014 की मोदी लहर में पायलट यह सीट बीजेपी के जाट नेता सांवर लाल जाट के हाथों गंवा बैठे. केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की. केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के देहांत के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी और सांवर लाल जाट के पुत्र राम स्वरूप लांबा को 84,414 मतों से पराजित किया था. कांग्रेस को इस सीट पर 51 फीसदी और बीजेपी को 44 फीसदी वोट मिले थे. सांसद रघु शर्मा फिलहाल केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-13 की बात की जाय तो यह सीट हिंदू और मुस्लिम समुदाय की धार्मिक आस्था का केंद्र है. जहां एक तरफ अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है, तो वहीं पुष्कर में ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर है. अजमेर के जातीय समीकरण की बात की जाए तो इस सीट पर SC/ST की आबादी लगभग 22 फीसदी है. इसके बाद आते हैं जाट जो कि लगभग 16-17 प्रतिशत हैं. यहां मुस्लिमों की आबादी भी करीब 12 फीसदी है. जबकि कुछ क्षेत्रों में राजपूत, वैश्य समुदाय का दबदबा है. साल 2018 की शुरूआत में हुए लोकसभा उपचुनाव के आंकड़ों के मुताबिक अजमेर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 18,42,2992 है ,जिसमें 9,43,546 पुरुष और 8,99,424 महिला मतदाता हैं. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में अजमेर जिले की कुल 7 विधानसभा सीट- पुष्कर, अजमेर नॉर्थ, अजमेर साउथ, नसीराबाद सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की, तोवहीं मसूदा और केकड़ी सीट पर कांग्रेस, जबकि किशनगढ़ सीट और जयपुर की दूदू सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सांवर लाल जाट ने कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट को 171,983 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. बीजेपी के सांवरलाल जाट को 637,874 और कांग्रेस से सचिन पायलट को 465,891 वोट मिले थे. फरवरी 2018 में अजमेर से उपचुनाव जीतकर सांसद बने रघुशर्मा 2008-2013 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहें. डॉ रघु शर्मा बीएससी, एलएलबी, एमबीए और पीएचडी होल्डर हैं. उनके सांसद बनने के बाद कुल 53 दिन चली संसद में उनकी उपस्थिति 46 दिन रही. इस दौरान उन्होंने 17 सवाल पूछे और 8 बहस में हिस्सा लिया. वहीं अपनी सांसद विकास निधि का 83.6 फीसदी उन्होंने अपने क्षेत्र में खर्च किया. रघु शर्मा के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 2 करोड़ 48 लाख की चल-अचल संपत्ति है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलLIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीLIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: पुरी में 10 बजे तक 7.25% वोटिंग, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्राLIVE: पुरी में 10 बजे तक 7.25% वोटिंग, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्रासंबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है. पुरी की जंग में बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सीपीआई (एमल) और कलिंग सेना के प्रत्याशी भी मैदान में है. 2014 में इस सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ था. यहां से इसबार कुल 8 मतदाता टक्कर में हैं.
Read more »

दादर नागर हवेली सीट पर मतदान, कांग्रेस के लिए चुनौतीदादर नागर हवेली सीट पर मतदान, कांग्रेस के लिए चुनौतीदेश की सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दादर नागर हवेली लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. दादर नागर हवेली लोकसभा सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर बीजेपी ने पटेल नाटू भाई गोमाभाई को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने टोकरिया प्रभुभाई को अपना प्रत्याशी बनाया है. बहुजन समाज पार्टी ने जनाथिया प्रवीनभाई को उम्मीदवार बनाया है. वहीं भारतीय ट्राइबल पार्टी की तरफ भीखलभाई वनासभाई खुलत चुनाव मैदान में हैं.
Read more »

भिवंडी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, 15 उम्मीदवार मैदान मेंभिवंडी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, 15 उम्मीदवार मैदान मेंइस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद कपिल पाटिल को फिर टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश तावड़े को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »

'चुनाव तक लें छुट्टी और आ जाएं दिल्ली, सातों सीट पर BJP को हराना है''चुनाव तक लें छुट्टी और आ जाएं दिल्ली, सातों सीट पर BJP को हराना है''चुनाव तक लें छुट्टी और आ जाएं दिल्ली, सातों सीट पर BJP को हराना है', CM केजरीवाल की इन लोगों से अपील -
Read more »

ANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीऐसे में बीजेपी ने इस सीट की चक्रव्यू रचना में पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्मल तिवारी को अपने पाले में कर लिया है , निर्मल तिवारी को पिछले चुनाव में एक लाख 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. बीजेपी की कोशिश इस सीट पर यादव वोटों में सेध लगाने के साथ-साथ अन्य पिछड़े वोटों को अपने पाले में करने की है. हालांकि, शिवपाल यादव द्वारा यहां से उम्मीदवार न खड़ा करने के फसैले ने बीजेपी की राह मुश्किल कर दी है लेकिन बीजेपी इस सीट को किसी कीमत पर जीतने की तैयारी में है.
Read more »

TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप- बीजेपी को वोट देने पर गांव वालों को दे रहे धमकीTMC कार्यकर्ताओं पर आरोप- बीजेपी को वोट देने पर गांव वालों को दे रहे धमकीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले गांव वालों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गांव वालों का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता रात में आते हैं और उन्हें धमकी देते हैं।
Read more »

हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख? VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »

केंद्रपाड़ा सीट पर 64.56% मतदान, BJD से अलग होने के बाद पांडा की परीक्षाकेंद्रपाड़ा सीट पर 64.56% मतदान, BJD से अलग होने के बाद पांडा की परीक्षाबीजेपी ने इस सीट पर कब्जे के लिए बैजयंत पांडा को मैदान में उतारा है. बैजयंत पांडा पिछली बार बीजेडी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़े और जीते. अपने पुराने सिपहसालार को टक्कर देने के लिए नवीन पटनायक ने अनुभव मोहंती को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट पर धरणीधर नायक को टिकट दिया है. बता दें कि इस सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने रबींद्र नाथ बेहेरा को टिकट दिया है. इस सीट से दो निर्दलीय समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »

जालौर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म, अब 23 मई को होगी वोटों की गिनतीजालौर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म, अब 23 मई को होगी वोटों की गिनतीराजस्थान की जालौर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए. इस सीट पर 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जालौर लोकसभा सीट कभी बूटा सिंह का संसदीय क्षेत्र रहा है. इस बार यहां से कांग्रेस ने पूर्व विधायक रतन देवासी को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने लगातार दो बार से सांसद रहे देवजी पटेल पर तीसरी बार दांव लगाया है. इस सीट पर 23 मई को मतगणना होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:33