जालौर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म, अब 23 मई को होगी वोटों की गिनती

United States News News

जालौर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म, अब 23 मई को होगी वोटों की गिनती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

इस सीट पर कुल 65.54 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4 (VShailesh)

राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट पर सोमवार 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान हुए. इस सीट पर कुल 65.54 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पूरे राजस्थान में 66.44 प्रतिशत मतदान रहा. इस चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए.

चौथे चरण में मतदान का प्रतिशत 61.97 रहा. अब 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. वहीं, चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्त बंदोबस्त किए थे. जालौर संसदीय क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. जालौर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यह सीट कभी बूटा सिंह का गढ़ रही है. इस बार यहां से कांग्रेस ने पूर्व विधायक रतन देवासी को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने लगातार दो बार से सांसद देवजी पटेल पर तीसरी बार दांव लगाया है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान चढ़ा राजनीतिक पारा अब तक बरकरार है. विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी उत्साहित है और लोकसभा चुनाव में जीत का दम भर रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में मिली हार की भरपाई करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया था, लेकिन 2018 में हुए लोकसभा उपचुनाव में अलवर और अजमेर सीट कांग्रेस ने हथिया ली थी. राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन साल 2004 से यहां पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी के देवीजी पटेल पिछले दो बार से यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं. जालौर लोकसभा सीट आजादी के बाद से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट थी, लेकिन 2009 से यह सीट सामान्य हो गई है. इस सीट पर कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें से 8 बार कांग्रेस, 4 बार बीजेपी, एक बार स्वतंत्र पार्टी, एक बार भारतीय लोक दल और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. यहां से साल 1952 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भवानी सिंह जीते थे. इसके बाद 1957,1962, 1971, 1980, 1984, 1991, 1996, 1998, 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. साल 1967 में स्वतंत्र पार्टी, 1977 में बीएलडी जीती थी, तो वहीं 1989, 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना झंडा गड़ा था. इस लिहाज से पिछले 3 बार से जालौर सीट पर लगातार बीजेपी का कब्जा है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण जालौर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह जालौर लोकसभा का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. बूटा सिंह के वर्चस्व को तोड़ने के लिए बीजेपी में उनके कद का कोई बड़ा दलित नेता नहीं था. लिहाजा साल 1999 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दक्षिण भारत से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को दलित चेहरे के तौर पर बूटा सिंह के खिलाफ खड़ा किया था. हालांकि बंगारू लक्ष्मण को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बंगारू लक्ष्मण की पत्नी सुशीला बंगारू को जालौर में बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया. साल 2004 के चुनाव में सुशीला बंगारू ने बूटासिंह हराकर जालौर की पहली महिला सांसद बनीं. इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें से 6 सीटों पर पटेल और चौधरी समाज का अच्छा खासा प्रभाव है. इसके बाद यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोट निर्णायक माने जाते हैं. इन 8 विधानसभा सीटों में से 5 सीटें जालौर जिले और 3 सीटें सिरोही जिले में आती हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 8 में से 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी. इस लिहाज से जालौर-सिरोही के मौजूदा सियासी समीकरण में बीजेपी का पलड़ा भारी है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक जालौर की जनसंख्या 28 लाख 65 हजार 076 है, जिसका 87.42 प्रतिशत हिस्सा शहरी और 12.58 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण है. वहीं 19.51 फीसदी आबादी अनुसूचित और 16.45 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलLIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीLIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: ढेंकनाल में 7.25% वोटिंग, क्या BJD को फिर मिलेगा वोटर्स का 'प्यार'LIVE: ढेंकनाल में 7.25% वोटिंग, क्या BJD को फिर मिलेगा वोटर्स का 'प्यार'ओडिशा की दूसरी सीटों की तरह इस सीट से भी 2014 में बीजेडी कैंडिडेट ने जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी इस सीट को जीतने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस बार इस सीट से बीजेडी और कांग्रेस तीनों ने ही अपना कैंडिडेट बदल दिया है. कांग्रेस ने यहां से कामाख्या प्रसाद सिंह देव को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी को अपने पुराने कैंडिडेट रुद्र नारायण पानी पर ही भरोसा है.
Read more »

जाजपुर लोकसभा सीट: बीजेडी-कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, BJP का पुराने कैंडिडेट पर दांवजाजपुर लोकसभा सीट: बीजेडी-कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, BJP का पुराने कैंडिडेट पर दांवजाजपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. बीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है.
Read more »

भिवंडी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, 15 उम्मीदवार मैदान मेंभिवंडी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, 15 उम्मीदवार मैदान मेंइस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद कपिल पाटिल को फिर टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश तावड़े को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »

ANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीऐसे में बीजेपी ने इस सीट की चक्रव्यू रचना में पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्मल तिवारी को अपने पाले में कर लिया है , निर्मल तिवारी को पिछले चुनाव में एक लाख 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. बीजेपी की कोशिश इस सीट पर यादव वोटों में सेध लगाने के साथ-साथ अन्य पिछड़े वोटों को अपने पाले में करने की है. हालांकि, शिवपाल यादव द्वारा यहां से उम्मीदवार न खड़ा करने के फसैले ने बीजेपी की राह मुश्किल कर दी है लेकिन बीजेपी इस सीट को किसी कीमत पर जीतने की तैयारी में है.
Read more »

TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप- बीजेपी को वोट देने पर गांव वालों को दे रहे धमकीTMC कार्यकर्ताओं पर आरोप- बीजेपी को वोट देने पर गांव वालों को दे रहे धमकीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले गांव वालों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गांव वालों का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता रात में आते हैं और उन्हें धमकी देते हैं।
Read more »

हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख? VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »

LIVE: मयूरभंज सीट पर 3 बजे तक 54.38% मतदान, BJD-BJP के बीच सीधी टक्करLIVE: मयूरभंज सीट पर 3 बजे तक 54.38% मतदान, BJD-BJP के बीच सीधी टक्करओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गया है. मतदान को लेकर यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वोटिंग के लिए यहां पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. गर्मी होने की वजह से यहां पर सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है. यहां पर इस बार तीन निर्दलीय समेत 8 कैंडिडेट मैदान में हैं. इस सीट पर इस बार बीजेपी और बीजेडी दोनों ने ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है.
Read more »

LIVE: ओडिशा के जाजपुर सीट पर 55.38% वोटिंग, 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाLIVE: ओडिशा के जाजपुर सीट पर 55.38% वोटिंग, 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाबीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है. इस सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी, फ्रीथॉट पार्टी ऑफ इंडिया, जय प्रकाश जनता दल के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है.
Read more »

केंद्रपाड़ा सीट पर 64.56% मतदान, BJD से अलग होने के बाद पांडा की परीक्षाकेंद्रपाड़ा सीट पर 64.56% मतदान, BJD से अलग होने के बाद पांडा की परीक्षाबीजेपी ने इस सीट पर कब्जे के लिए बैजयंत पांडा को मैदान में उतारा है. बैजयंत पांडा पिछली बार बीजेडी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़े और जीते. अपने पुराने सिपहसालार को टक्कर देने के लिए नवीन पटनायक ने अनुभव मोहंती को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट पर धरणीधर नायक को टिकट दिया है. बता दें कि इस सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने रबींद्र नाथ बेहेरा को टिकट दिया है. इस सीट से दो निर्दलीय समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:59:09