LIVE: जौनपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 9.07% मतदान दर्ज

United States News News

LIVE: जौनपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 9.07% मतदान दर्ज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 298 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 जौनपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी उम्मीदवार के बीच है

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर आज छठे चरण के दौरान वोटिंग हो रही है. सुबह 9 बजे तक इस सीट पर 9.07 % फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. यहां पर 2014 में कुल 54.34 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर महज 45.

97 फीसद वोट पड़े थे. सात चरणों में संपन्न किए जा रहे 2019 के लोकसभा चुनावों के इस छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटें शामिल हैं.इन 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 9.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. 11 बजे तक ये आंकड़ा 16.25 फीसदी पहुंच गया. इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी उम्मीदवार के बीच है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कृष्णा प्रताप सिंह पर दांव लगाया है, जबकि बीएसपी से श्याम सिंह यादव और कांग्रेस से देवव्रत मिश्रा मैदान में हैं. कुल 20 उम्मीदवार इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.जहां तक जौनपुर संसदीय सीट का सवाल है तो यहां से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णा प्रताप सिंह सांसद हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय सीट से 21 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें कृष्णा प्रताप सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के सुभाष पांडे से चुनौती से पार पाते हुए जीत हासिल की थी. कृष्णा ने 1,46,310 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. कृष्णा को 3,67,149 मत मिले जबकि सुभाष को 2,20,839 मत मिले. चुनाव में सपा तीसरे और आम आदमी पार्टी पांचवें स्थान पर रही थी. बीजेपी ने 2014 में 15 साल बाद यह सीट अपने नाम किया था. इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के धनंजय सिंह ने सपा के पारसनाथ को हराया था. इस सीट से कांग्रेस ने जीत की शुरुआत की थी, लेकिन 1984 के बाद उसे यहां से एक बार भी जीत नहीं मिली है. 1962 में जनसंघ के ब्रह्मजीत भी विजयी रहे हैं. बीजेपी ने 1989 में राजा यघुवेंद्र दत्ता के रूप में यहां से पहली बार जीत हासिल की थी. हालांकि 1991 में जनता दल ने बीजेपी से यह सीट छीन ली थी. 1996 में बीजेपी ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया. 1996 से लेकर यहां की लड़ाई द्वीपक्षीय रही है और 4 चुनावों में एक बार बीजेपी तो एक बार सपा ने यह सीट जीता. 2009 में यह सिलसिला बसपा की जीत के बाद टूट गया. 2014 में बीजेपी ने यह सीट फिर से अपने नाम की. 1957 से लेकर 2014 तक 15 बार यहां लोकसभा चुनाव हो चुके हैं.जौनपुर उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहरों में शामिल है. इतिहासकारों के अनुसार गुप्त काल के दौरान यहां पर बौद्ध धर्म का प्रभाव रहा और चन्‍द्रगुप्‍त वि‍क्रमादि‍त्‍य के काल में यह शहर 'मनइच' तक जुड़ा रहा. मुस्लिम आक्रमणकारियों के आक्रमण से पहले यहां भार, कोइरी गुज्जर, प्रतिहार और गहरवारों का आधिपत्य बना रहा. इस शहर की महत्ता सल्तनत काल में तुगलक शासनकाल में काफी बढ़ गई थी. शहर की स्थापना 14वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने अपने चचेरे भाई सुल्तान मुहम्मद की याद में की थी. सुल्तान मुहम्मद का असली नाम जौना खां था. उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम जौनपुर रखा गया.14वीं सदी के अंत में मलिक सरवर शर्की ने जौनपुर को शर्की साम्राज्य में शामिल किया और उसे अपने साम्राज्य की राजधानी बनाई. इस शहर की महत्ता सल्तनत युग के अलावा मुगल काल में बनी रही. सन 1526 में बाबर ने पानीपत की लड़ाई में इब्राहि‍म लोदी को हराने के बाद जौनपुर पर वि‍जय पाने के लि‍ए उन्होंने अपने पुत्र हुमायूं को वहां भेजा जहां उसने जीत हासिल की थी. करीब डेढ़ सदी तक मुगल सल्‍तनत का अंग रहने के बाद 1722 ई में जौनपुर अवध के नवाब के हिस्से में आ गया. 1775 से लेकर 1788 ईस्वी तक जौनपुर वाराणसी के अधीन रहा. बनारस के अंग्रेजों के कब्जे में जाने के बाद यह शहर भी अंग्रेज हुकूमत के अधीन आ गया. सन 1818 में जौनपुर पहली बार डिप्टी कलेक्टरशिप बना और बाद में इसे अलग जिला बना दिया गया. 1820 में आजमगढ़ को जौनपुर जिले के अधीन लाया गया, लेकिन पहले 1822 में आजमगढ़ के कुछ हिस्से को अलग कर दिया गया, बाद में 1830 में इसे जौनपुर से पूरी तरह से अलग कर दिया गया.गोमती नदी के किनारे बसा ऐतिहासिक रूप से चर्चित यह शहर अपने चमेली के तेल, तंबाकू की पत्तियों, इमरती और मिठाइयों के लिए लिए प्रसिद्ध है. जौनपुर जिला वाराणसी मंडल के उत्‍तरी-पश्‍चि‍मी भाग में स्‍थि‍त है. जौनपुर जिले में 2 संसदीय क्षेत्र और कुल 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जौनपुर के अलावा मछलीशहर एक और संसदीय क्षेत्र है. जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. बदलापुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद्र मिश्रा विधायक हैं. उन्होंने 2017 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के लालजी यादव को 2.372 मतों के अंतर से हराया था. शाहगंज विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र यादव का कब्जा है जिन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राणा अजित प्रताप सिंह को 9,162 मतों के अंतर से हराया था. जौनपुर से भारतीय जनता पार्टी ने 2017 चुनाव में जीत हासिल की है. बीजेपी की ओर से गिरीश चंद्र यादव ने कांग्रेस के नदीम जावेद को 12,284 मतों के अंतर से धूल चटाई थी. मल्हानी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की पकड़ है और यहां से पारसनाथ यादव विधायक हैं. पारसनाथ ने निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को 21,210 मतों के अंतर से हराया था. 2017 विधानसभा चुनाव में मुंगरा बादशाहपुर से बहुजन समाज पार्टी की सुषमा पटेल ने बीजेपी की सीमा द्विवेदी को 5,920 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी. जौनपुर संसदीय क्षेत्र के 5 विधानसभा सीटों पर कड़ी लड़ाई है यहां के 2-2 सीटों पर बीजेपी और सपा का कब्जा है तो एक पर बसपा ने पकड़ बनाए रखी है. अब सपा-बसपा का गठबंधन हो जाने से यहां का मुकाबला रोचक हो गया है.2011 के जनगणना के आधार पर जौनपुर की कुल आबादी 44 लाख से ज्यादा है, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. 2,220,465 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 2,273,739 है. यहां पर लिंगानुपात भी सकारात्मक है क्योंकि एक हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 1,024 है. जिले की साक्षरता दर भी राष्ट्रीय औसत के करीब है और यह 71.55 फीसदी है जिसमें शिक्षित पुरुषों की संख्या 83.80 फीसदी और महिलाओं की संख्या 59.81 फीसदी है. जौनपुर जिले में धर्म आधारित आबादी के लिहाज से देखा जाए तो यहां पर हिंदू बहुसंख्यक हैं और उनकी संख्या 88.59 फीसदी है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 10.76 फीसदी है. बाकी अन्य धर्म वालों की संख्या नगण्य है.जौनपुर के सांसद कृष्णा प्रताप सिंह किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की हुई है. कृष्णा प्रदेश के युवा सांसदों में से एक हैं. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. बतौर सांसद कृष्णा प्रताप सिंह की उपस्थिति संसद में बेहद शानदार रही है. वह पहली बार संसद के लिए चुने गए हैं. कृष्णा केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी हैं. लोकसभा में 8 जनवरी 2019 तक उनकी उपस्थिति 93 फीसदी रही है. अब तक के 16 सत्रों में 6 बार वो 100 फीसदी उपस्थित रहे, जबकि 2016 के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उनकी उपस्थिति 75 फीसदी रही जो उनके संसदीय करियर का न्यूनतम उपस्थिति रिकॉर्ड है. उनकी लोकसभा में उपस्थिति शानदार तो रही है, लेकिन उन्होंने बहस में ज्यादा हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने महज 5 बहस में भाग लिया, जबकि 112 बार सवाल पूछे. सवाल पूछने के मामले में उत्तर प्रदेश के सांसदों का औसत 193 और राष्ट्रीय औसत 285 है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है. इसी क्रम में देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है.
Read more »

LIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंLIVE: Loksabha Election-होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंमध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर आज 6 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है. इस सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने उदय प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने एमपी चौधरी, कांग्रेस पार्टी ने शैलेंद्र दिवान चंद्रभान सिंह, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ने दिनेश कटारे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भवानी शंकर सैनी उर्फ मोनू सैनी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजेश कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

ब्राह्मण बनाम ठाकुर में बंटा सीवान, किसका नफा-किसका नुकसान?ब्राह्मण बनाम ठाकुर में बंटा सीवान, किसका नफा-किसका नुकसान?सीवान लोकसभा सीट पर ब्राह्मण बनाम ठाकुर की जंग deepak841226 LoksabhaElections2019 VotingRound5 Phase5
Read more »

हाजीपुर सीट पर वोटिंग संपन्न, 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे रिजल्टहाजीपुर सीट पर वोटिंग संपन्न, 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे रिजल्टबिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है. इस लोकसभा सीट से दासाई चौधरी (नेशनल कांग्रेस पार्टी), उमेश दास (बहुजन समाज पार्टी), पशुपति कुमार पारस (लोकजनशक्ति पार्टी), शिवचंद्र रामब (राष्ट्रीय जनता दल), कुमारी आशिकी (साथी और आपका फैसला पार्टी), जिबास पासवान (सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया), बलेंद्र दास (जय प्रकाया जनता दल) और राजगीर पासवान (बज्ज‍िकांचल विकास पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: अपने को ही वोट नहीं दे पाएंगे ये दिग्गज– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: अपने को ही वोट नहीं दे पाएंगे ये दिग्गज– News18 हिंदी2019 का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में जिन 2 चरणों में मतदान बाकि है, उन सीटों के उम्मीदवारों पर नजर डाले तो ज्यादातर उम्मीदवार अपने लोकसभा सीट पर वोटर नहीं है. चंदौली, गाजीपुर, राबर्टसगंज और लालगंज सीटों पर तो सभी मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार बाहरी हैं.
Read more »

सिरसा लोकसभा: कांग्रेस-इनेलो में वर्चस्व की लड़ाई, भाजपा को चाहिए पहली जीत– News18 हिंदीसिरसा लोकसभा: कांग्रेस-इनेलो में वर्चस्व की लड़ाई, भाजपा को चाहिए पहली जीत– News18 हिंदी1962 से अब तक इस सीट पर कांग्रेस को 9 बार जीत मिली है, जबकि INLD को यहां 1989, 1998, 1999 और 2014 में विजय का सेहरा बंधवाने का मौका मिला था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव पर LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 SubrataMukherjee moonmoonsen Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

LIVE: सिंहभूम लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंLIVE: सिंहभूम लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी कतारेंझारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहे हैं. छठवें चरण में सिंहभूम के अलावा 7 राज्यों की 58 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »

LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामLIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »

LIVE: सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, दांव पर मेनका गांधी की साखLIVE: सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, दांव पर मेनका गांधी की साखसुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने यहां से चंद्र भद्र सिंह को मैदान में उतारा है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कमाल देवी चुनौती पेश कर रही हैं. 5 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, प्रवेश वर्मा की प्रतिष्ठा दांव परLIVE: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, प्रवेश वर्मा की प्रतिष्ठा दांव परराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण की वोटिंग के तहत रविवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:58:27