LokSabhaElection2019 में नहीं दिखेंगे ये दिग्गज नेता, BJP के 10 का दम पर भी संशय JagranSpecial
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के साथ ही देश में राजनीति रस्साकसी जोरों पर है। बदलते मौसम और होली के रंगों के बीच अब देश की राजनीति के भी अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं चिरपरिचित प्रतिद्वंदी गले मिल रहे हैं, तो किसी को मुफ्त की उदारता भी रास नहीं आ रही है। गठबंधन की खींचतान भी रोज नया आकार ले रही। टिकट को लेकर जोड़-तोड़ भी जोरों पर है। इन सबके बीच कई दिग्गज नेताओं ने इस लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली है। किसी ने इसके लिए अपनी उम्र तो किसी ने स्वास्थ्य को वजह बताया है। चर्चा है कि कुछ दिग्गज नेताओं को तेजी से बदल रहे चुनावी समीकरणों में हार का डर भी सता रहा है। आइये जानते हैं, कौन से ये हैं दिग्गज नेता जो लोकसभा चुनाव 2019 में नजर नहीं आएंगे।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लोजपा नेता और उनके बेटे चिराग पासवान ने उनके चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। राम विलास पासवान की चिरपरिचित संसदीय सीट हाजीपुर से उनके भाई पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे। पशुपति कुमार पारस फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं। रामविलास पासवान, राज्यसभा के रास्ते संसद जा सकते हैं।भाजपा की दिग्गज नेता और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खराब स्वास्थ्य की वजह से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह 2009 में संसद में विपक्ष की नेता और 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह भारतीय संसद की प्रथम एवं एकमात्र ऐसी महिला सदस्य हैं, जिन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमैण्टेरियन सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुषमा स्वराज का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसका फैसला दिल्ली से भाजपा हाईकमान करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान या उनकी पत्नी साधना सिंह को विदिशा से प्रत्याशी बनाये जाने की अटकले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सीट होने की वजह से विदिशा भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण सीट है।भाजपा की अनुभवी सांसद और मौजूदा सरकार में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 16 मार्च 2019 को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उमा भारती ने ट्वीटर कर बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह अगले डेढ़ साल गंगा किनारे समय बिताना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वो उसे संभालने को तैयार हैं। वह फिलहाल झांसी से सांसद हैं।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने 11 मार्च 2019 को आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। शरद कभी कांग्रेस में थे। सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी अलग पार्टी बनाई थी। वह तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वह राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने 2014 में भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उस वक्त उन्होंने कहा था, ‘मैंने चुनाव लड़ने का सिलसिला रोकने का फैसला किया है। इससे मुझे अधिकतम समय पार्टी के कामकाज के लिए देने का मौका मिलेगा। मैं राज्यसभा में जाने के खिलाफ नहीं हूं।’पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर के संस्थापक एचडी देवगौड़ा कर्नाटक की हासल लोकसभा सीट से सांसद है। ये सीट कर्नाटक के दक्षिणी भाग में स्थित है। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के बाद ये सीट जेडीएस के खाते में ही है। हालांकि, देवगौड़ा ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इस सीट से उनके पोते प्रज्वल रेवन्ना लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वह कांग्रेस से गठबंधन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह वाराणसी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं।1.
मायावती, बसपा प्रमुख, गठबंधन के उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है। माना जा रहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। 2. अखिलेश यादव, सपा प्रमुख, चर्चा है कि चुनावी तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।4. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।6. कुमार विश्वास, 2014 में आप के टिकट पर अमेठी से लड़े थे। जमानत भी नहीं बचा सके थे। 7. लालू यादव, आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम चारा घोटाले में सजा काटने की वजह से चुनाव नहीं लड़ सकते। 8. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का चुनाव न लड़ना लगभग तय है। उनकी जगह पत्नी अमिता चुनाव लड़ेंगी।10. जगदीश टाइटलर, कांग्रेस नेता, सिख दंगों में आरोपी होने की वजह से नहीं लड़ रहे हैं।भाजपा ने पिछले दिनों स्पष्ट किया कि वह 75 वर्ष की आयु पार कर चुके वरिष्ठतम नेताओं को भी लोकसभा चुनाव में टिकट देगी। पार्टी का कहना है कि ये वरिष्ठत नेताओं की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं। साथ ही पार्टी ने ये भी स्पष्ट किया है कि सरकार बनने पर कैबिनेट में स्थान पाने के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा लागू रहेगी। मतलब लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठतम नेता चुनाव जीत भी गए तो उनकी सरकार या पार्टी की राजनीति में कोई सक्रिय भूमिका नहीं रहेगी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से मना कर सकते हैं। हालांकि इन नेताओं की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस बार संसद में नजर नहीं आएंगे ये दिग्गज नेताLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर से अपने जनप्रतिनिधियों को पांच साल के लिए चुन कर संसद में भेजेगी। इन जनप्रतिनिधियों में पुराने चेहरों के साथ कई नए चेहरे होने की भी उम्मीद है। लेकिन इस बार कुछ ऐसे राजनेता भी हैं जिन्होंने कई दशक तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन इस बार वे शायद लोकसभा में नजर ना आएं।
Read more »
BJP में गए कांग्रेसी नेता, पहले बोले थे- भाजपा में जाते ही दाग धुल जाते हैंLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): वडक्कन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर परोक्ष रूप से हमला किया। कहा कि अब वह इस्तेमाल करो और फेंकों की नीति अपना रहे हैं। वंशवादी राजनीति कांग्रेस में चरम पर है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की विकास पहल पर वह पूरा भरोसा करते हैं।
Read more »
पढ़ें, EVM के बारे में पहले नहीं सुनी होंगी ये बातें-Navbharat TimesNews in Hindi: अब चुनाव में बैलट की जगह ईवीएम मशीन ने ले ली है। 2004 में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल हुआ और तब से हर चुनाव में इसका इस्तेमाल होता है।
Read more »
Video: शिल्पा शेट्टी की नहीं सुनी बात, भड़कीं फराह बोलीं- 'सुनो, ये सब अच्छा नहीं लगता..!'Super Dancer Chapter 3: फराह खान कंटेस्टेंट की एक बात से नाराज होकर लाइव शो छोड़कर बीच में ही निकल जाती हैं। भड़कीं फराह शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर की भी बात मानने से इंकार कर देती हैं।
Read more »
इस राज्य में चुनाव से पहले मची भगदड़, पार्टी बदलने की होड़ में नेता– News18 हिंदीसांसद और विधायक सहित कई नेता अब आगामी चुनावों में टिकट न मिलने के डर से या हार के डर से पार्टी बदल रहे हैं BJP4India INCIndia samajwadiparty Bahujan4India
Read more »
गोवा में मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे बीजेपी नेता प्रमोद सावंत : सूत्रमनोहर पर्रिकर के निधन ( Manohar Parrikars death) के बाद बीजेपी नेता और गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव के 'रण' में नहीं दिखेंगे यूपी के ये चार बड़े राजनेता– News18 हिंदीपार्टी के स्टार प्रचारक हेने के बावजूद भी लोकसभा चुनाव से क्यों बाहर हो गए हैं ये नेता? BJP4India myogiadityanath yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty INCUttarPradesh BJP4UttarPrdesh anilrai123
Read more »
त्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका तो महाराष्ट्र में कांग्रेस ने खोया नेता प्रतिपक्षLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामकृण्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Read more »
